इंडियन कोस्ट गार्ड यांत्रिक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए प्रवेश परीक्षा मार्च 2021 में आयोजित की जाएगी। इंडियन कोस्ट गार्ड की ओर से लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी किये जायेंगे। एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से इंडियन कोस्ट गार्ड की ऑफिसियल वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in पर जारी किये जायेंगे जहां से उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ आप हमारे पेज पर नीचे उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इंडियन कोस्ट गार्ड यांत्रिक भर्ती एडमिट कार्ड 2021 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप हमारे पेज को अंत तक पढ़ सकते हैं।
इंडियन कोस्ट गार्ड यांत्रिक भर्ती एडमिट कार्ड 2021
उम्मीदवारों को बता दें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन नम्बर या आवेदन पत्र में दर्ज़ की गई ईमेल आईडी की आवश्यकता होगी। एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से ऑफिसियल वेबसाइट पर ही जारी किये गए, किसी भी उम्मीदवार का एडमिट कार्ड पोस्ट के माध्यम से नहीं भेजा जायेगा। इंडियन कोस्ट गार्ड यांत्रिक भर्ती 2021 से सम्बंधित तिथियों की जानकारी आप नीचे दी गई टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि | घोषित की जाएगी |
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि | घोषित की जाएगी |
परीक्षा की प्रस्तावित तिथि | मार्च 2021 |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
एडमिट कार्ड : इंडियन कोस्ट गार्ड यांत्रिक भर्ती 2021 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiancoastguard.gov.in पर जारी होगा।
इंडियन कोस्ट गार्ड यांत्रिक भर्ती एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के मुख्य बिंदु
- इंडियन कोस्ट गार्ड यांत्रिक भर्ती 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें या ऑफिसियल वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in पर जाएँ। लिंक पर क्लिक करने से एक नया पेज ओपन होगा।

- उस पेज पर उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नम्बर या आवेदन पत्र में दर्ज़ की गई ईमेल आईडी दर्ज़ करनी होगी। इसके नीचे वाले बॉक्स में आपको अपनी डेट ऑफ बर्थ भरनी होगी।
- मांगी गई जानकारी भरने के बाद आपको नीचे दिया गया कोड भरना होगा और उसके बाद नीचे दिए गए गेट डिटेल के लिंक पर क्लिक करना। होगा।
- लिंक पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड एक नए पेज पर ओपन हो जायेगा जहां से आप एडमिट कार्ड सेव और डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड पर दर्ज़ कुछ मुख्य जानकारी :
इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती एडमिट कार्ड 2021 पर विभिन्न जानकारी दर्ज़ होगी –
- पर्सनल जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम
- रोल नम्बर
- रजिस्ट्रेशन नम्बर
- परीक्षा की तिथि एवं परीक्षा का समय
एडमिट कार्ड के साथ आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवारों को जानकारी दे दें कि परीक्षा के समय उनको एडमिट कार्ड के साथ कुछ अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर जाना अनिवार्य है, अगर उम्मीदवार मांगे गए दस्तावेज लेकर नहीं जाता है तो आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी इसलिए सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट साथ लेकर जाएं –
- ई – एडमिट कार्ड की तीन कॉपी।
- कलर्ड ब्लू बैकग्राउंड वाली पासपोर्ट के आकार वाली नवीनतम फोटो।
- दसवीं उत्तीर्ण का सर्टिफिकेट एवं मार्कशीट
- डिप्लोमा सर्टिफिकेट एवं एंड मार्कशीट ऑफ़ ऑल सेमेस्टर
- जाति प्रमाण पत्र
- स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट (अगर आवश्यक हो तो)
इंडियन कोस्ट गार्ड यांत्रिक भर्ती रिजल्ट 2021
इंडियन कोस्ट गार्ड यांत्रिक भर्ती 2021 की परीक्षा संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों के रिजल्ट जारी किये जायेंगे। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से इंडियन कोस्ट गार्ड की ऑफिसियल वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in पर जारी किये जायेंगे जहां से आप अपने रिजल्ट चेक कर सकेंगे। जो उम्मीदवरा परीक्षा में उत्तीर्ण रहेंगे उनको फिटनेस टेस्ट एवं मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। जो उम्मीदवार इन दोनों प्रक्रियाओं में सफल रहेंगे उनको इंडियन कोस्ट गार्ड यांत्रिक के रिक्त पदों पर तैनात किया जायेगा। इंडियन कोस्ट गार्ड यांत्रिक भर्ती 2021 की अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दी गई बटन पर क्लिक करके मेन पेज पढ़ सकते हैं।
फिज़िकल टेस्ट में उम्मीदवारों को निम्न बाधा पार करनी होगी।
- 1.6 किमी रन 7 मिनट में
- 20 squat ups (उठक बैठक)
- 10 पुश-अप
Discussion about this post