इंडियन नेवी में आर्टिफिशर अपरेंटिस (AA) और वरिष्ठ माध्यमिक भर्ती (SSR)के विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म 29 मार्च 2022 को जारी कर दिए गए हैं। Navy SSR Application Form 2022 ऑनलाइन माध्यम से ही जारी किये जायेंगे जिसे अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि 05 अप्रैल 2022 तक भर सकते हैं। जो उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं उनको ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना अनिवार्य है। आवेदन पत्र ज्वाइन इंडियन नेवी की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.joinindiannavy.gov.in पर भरे जा सकते हैं। इसके अलावा आप हमारे इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए लिंक से भी अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन पत्र भरने से पहले इंडियन नेवी की ओर से भर्ती के लिए निर्धारित की गई योग्यता एवं मापदंड की अच्छे से जाँच लें। Indian Navy AA & SSR Application Form 2022 के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।
भारतीय नौसेना एए और एसएसआर एप्लीकेशन फॉर्म 202२
जो उम्मीदवार इंडियन नेवी AA & SSR भर्ती 2022 की आवेदन प्रक्रिया में भाग लेंगे उनको आवेदन पत्र के साथ किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। सभी उम्मीदवार निशुल्क एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। Indian Navy AA & SSR Application Form 2022 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
महत्तवपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथियां |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 29 मार्च 2022 |
आवेदन की अंतिम तिथि | ०५ अप्रैल 2022 |
आवेदन पत्र : इंडियन नेवी एसएसआर और एए अगस्त 2022 आवेदन पत्र भरने के लिए यहाँ क्लिक करें।
ऑफिसियल वेबसाइट : www.indiannavy.nic.in
आवेदन फीस : निःशुल्क
इंडियन नेवी एए और एसएसआर भर्ती आवेदन पत्र भरने के मुख्य बिंदु
- इंडियन नेवी AA & SSR भर्ती 202२ में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऊपर दिए गए रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा जिससे एक पेज ओपन होगा।

- इस पेज पर उम्मीदवारों को दो ऑप्शन आधार कार्ड के साथ रजिस्ट्रेशन या बिना आधार कार्ड के रजिस्ट्रेशन दिए होंगे।
- उम्मीदवार उन दोनों ऑप्शन में से एक ऑप्शन पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण करेंगे।
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उम्मीदवार लॉगिन वाले लिंक पर क्लिक करेंगे जिससे एक पेज ओपन होगा।

- उस पेज पर उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज़ करके अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित की गई फीस (एससी एवं एसटी को छोड़कर) भरेंगे।
- अंत में उम्मीदवार पूर्ण रूप से भरे आवेदन पत्र की एक प्रति प्रिंट कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेंगे।
योग्यता एवं मापदंड
- आर्टिफिशर अपरेंटिस के लिए नाविक (एए) के लिए
- गणित और भौतिकी के साथ और इनमें से कम से कम एक विषय रसायन विज्ञान / जीवविज्ञान / कंप्यूटर विज्ञान के साथ एमएचआरडी, सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्डों से कुल मिलाकर 60% या अधिक अंकों के साथ 10 + 2 परीक्षा में योग्यता होनी चाहिए।
- उम्मीदवार की आयु 17 से 20 साल के बीच होनी चाहिए।
- सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट्स के लिए नाविक के लिए
- गणित और भौतिकी और इन में से एक रसायन विज्ञान / जीवविज्ञान / कंप्यूटर विज्ञान के साथ एमएचआरडी, सरकार द्वारा सरकार मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्डों से 10 + 2 परीक्षा उतर्णी होनी चाहिए।
- उम्मीदवार की आयु 17 से 19 साल (01 फरवरी 2002 से 31 जनवरी 2005) के बीच होनी चाहिए।
इंडियन नेवी एए और एसएसआर भर्ती एडमिट कार्ड 2022
इंडियन नेवी AA & SSR भर्ती 2022 की आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी किये जायेंगे। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से इंडियन नेवी की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.joinindiannavy.gov.in पर जारी किये जायेंगे जहां से आप अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा के लिहाज से एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है इसलिए जब उम्मीदवार परीक्षा देने केंद्र पर जाएँ तो अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाएं, बिना एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी और आप परीक्षा देने से वंचित हो जायेंगे। इंडियन नेवी AA & SSR भर्ती २०२२ की अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दी गई बटन के लिंक पर क्लिक करके मेन पेज पढ़ सकते हैं।