इंडियन नेवी के द्वारा आर्टिफिशर अपरेंटिस (AA) और वरिष्ठ माध्यमिक भर्ती (SSR) की लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों का भारतीय नौसेना एए और एसएसआर रिजल्ट 2021 घोषित किया जायेगा। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से ज्वाइन इंडियन नेवी की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.joinindiannavy.gov.in पर जारी किया जायेगा जहां से आप अपना रिजल्ट जाँच सकेंगे। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा आप हमारे पेज पर दिए गए लिंक का उपयोग करके भी रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे। Indian Navy AA & SSR Result 2021 के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप यह पेज पूरा पढ़ सकते हैं।
भारतीय नौसेना एए और एसएसआर रिजल्ट 2021 | Indian Navy AA & SSR Result 2021
उम्मीदवारों को बता दें कि इंडियन नेवी AA & SSR भर्ती अगस्त बैच 2021 परिणाम दो चरणों में जारी किये जायेंगे। पहले चरण में परीक्षा के परिणाम जारी किये जायेंगे, कंप्यूटर आधारित परीक्षा में जो उम्मीदवार सफल रहेंगे उनको शारीरिक परीक्षण एवं चिकित्सा परीक्षा के लिए बुलाया जायेगा। इसके बाद सभी चरणों के अंको को मिलाकर फ़ाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों का नाम फाइनल मेरिट लिस्ट में दर्ज़ होगा उन्हें विभिन्न पदों के लिए चयनित किया जायेगा। इंडियन नेवी AA & SSR भर्ती 2021 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
फाइनल मेरिट लिस्ट लिस्ट जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
रिजल्ट : भारतीय नौसेना एए और एसएसआर रिजल्ट 2021 आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जारी किया जायेगा।
इंडियन नेवी एए और एसएसआर भर्ती रिजल्ट प्राप्त करने के मुख्य बिंदु
- इंडियन नेवी AA & SSR भर्ती 2021 के परिणाम प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले इंडियन नेवी की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.joinindiannavy.gov.in पर जाना होगा जिससे वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा।
- होम पेज पर जब रिजल्ट जारी कर दिए जायेंगे तो उससे सम्बंधित एक लिंक एक्टिव हो जायेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने से एक नया पेज ओपन होगा जिसपर आपको कुछ जानकारी भरकर सब्मिट करनी होगी।
- जिसके बाद आपका रिजल्ट एक नए पेज पर ओपन हो जायेगा जहां से आप अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
- इसके साथ आप हमारे पेज पर ऊपर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे।
चयन प्रक्रिया
इंडियन नेवी AA & SSR भर्ती 2021 में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को तीन चरणों से होकर गुजरना होगा –
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा।
- शारीरिक दक्षता परीक्षण।
- चिकित्सा परीक्षण।
इंडियन नेवी एए और एसएसआर भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं चिकित्सा परीक्षण
इंडियन नेवी AA & SSR भर्ती 2021 के परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद जो उम्मीदवार निर्धारित किये गए कटऑफ मार्क्स को प्राप्त कर लेंगे उनको भर्ती की अगली प्रक्रिया शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं चिकित्सा परीक्षण के लिए बुलाया जायेगा। शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं चिकित्सा परीक्षण में आपको निम्न मानकों पर खरा उतरना होगा तभी आप भर्ती के लिए चयनित हो सकेंगे। जो उम्मीदवार निर्धारित की गई प्रक्रिया में असफल रहेंगे उनको भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया जायेगा।
शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (पीएफटी)
पीएफटी में 7 मिनट 1.6 किलोमीटर का रन होगा। 20 स्क्वाट अप (उथक बिठक) और 10 पुश-अप में पूरा होने के लिए पीएफटी से गुजरने वाले उम्मीदवार अपने जोखिम पर ऐसा करेंगे।
चिकित्सा मानक
न्यूनतम ऊंचाई 157 सेमी। वजन और छाती आनुपातिक होना चाहिए। 5 सेमी की न्यूनतम छाती का विस्तार। भारतीय नौसेना में प्रवेश के लिए न्यूनतम ऊंचाई मानकों के बारे में विवरण, लागू छूट सहित, नाविक आधिकारिक भर्ती वेबसाइट से पहुंचा जा सकता है।
Discussion about this post