इंडियन नेवी एसएसआर भर्ती 2019 के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार रिजल्ट इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर देख सकते हैं। । इस पोस्ट में हम रिजल्ट डाउनलोड करने की लिंक दे रहे हैं। आप चाहें तो इस पेज में दिए गए लिंक से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। भारतीय नौसेना भर्ती 2019 के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 दिसंबर से 30 दिसंबर 2018 के बीच चली। उम्मीदवारों की एक लिखित परीक्षा आयोजित की गई हैं। बता दें कि लिखित परीक्षा के लिए 18 फरवरी 2019 से एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए थे। भारतीय नौसेना भर्ती 2019 के लिए उम्मीदवार का जन्म 01 अगस्त 1998 से 31 जुलाई 2002 बीच होना चाहिए।
उम्मीदवारों को इंडियन नेवी भर्ती 2019-20 के ट्रेनिंग के दौरान 14,600/- रुपये प्रति महीना दिए जायेंगे। उम्मीदवारों को भारतीय नौसेना भर्ती 2019 के लिए एक कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा से गुजरना होगा और साथ ही साथ उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट से भी गुजरना होगा। जानकारी के मुताबिक इंडियन नेवी जॉब्स के लिए उम्मीदवार के शरीर पर किसी भी प्रकार टैटू नहीं होना चाहिए। उम्मीदवारों को भारतीय नौसेना भर्ती 2019 के दौरान 22 हफ्ते की ट्रेनिंग दी जाएगी। बता दें कि इंडियन नेवी वैकेंसी 2019 के लिए ट्रेनिंग का आयोजन अगस्त 2019 में किया जाएगा। आइये फिर इंडियन नेवी एसएसआर भर्ती 2019 की विस्तार से चर्चा करते है।
इंडियन नेवी एसएसआर भर्ती 2019 (Indian Navy Recruitment 2019)
इंडियन नेवी एसएसआर भर्ती 2019 की ट्रेनिंग समाप्त हो जाने के बाद उम्मीदवारों को मैट्रिक्स लेवल- 3 के अनुसार 21,700 से 69,100 प्रति महीना वेतन दिया जायेगा। उम्मीदवारों को भारतीय नौसेना के द्वारा 50 लाख का इन्सुरेंस कवर दिया जाएगा। आइये फिर इंडियन नेवी एसएसआर भर्ती 2019 की महत्वपूर्ण तिथियां जानते है।
महत्वपूर्ण तिथियां
आयोजन | महत्तवपूर्ण तिथियां |
---|---|
आवेदन पत्र शुरू होने की तिथि | 17 दिसंबर 2018 |
आवेदन पत्र अंतिम तिथि | 30 दिसंबर 2018 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | |
परीक्षा की तिथि | 26-28 फरवरी 2019 |
परिणाम की तिथि | 12 मार्च 2019 |
रिजल्ट :- भारतीय नौसेना एसएसआर रिजल्ट 2019 यहां से देखे ।
इंडियन नेवी एसएसआर भर्ती 2019 रिक्ति विवरण
कुल पद :- 2500
पद का नाम :- सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (एसएसआर)
वेतन
- उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान 14,600/- रुपये प्रति महीना दिया जायेगा।
- ट्रेनिंग समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को मैट्रिक्स लेवल-3 के अनुसार 21,700/- से 69,100 /- रुपये प्रति महीना वेतन दिया जायेगा। साथ ही साथ उम्मीदवारों को 5,200/- रुपये प्रति महीना डी.ए भी दिया जायेगा।
इंडियन नेवी एसएसआर भर्ती 2019 योग्यता मापदंड
शैक्षिक योग्यता
- उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विषय गणित या फिजिक्स में से एक और केमिस्ट्री / बायोलॉजी / कंप्यूटर साइंस से 10+2 पास होना चाहिए।
आयु सीमा
- भारतीय नौसेना भर्ती 2019 के लिए उम्मीदवार का जन्म 01 अगस्त 1998 से 31 जुलाई 2002 के बीच चाहिए।
शारीरिक मापदंड
- उम्मीदवार की लम्बाई 157 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
- उम्मीदवार की चेस्ट कम से कम पांच सेंटीमीटर होनी चाहिए।
- उम्मीदवार के शरीर पर किसी प्रकार का टैटू नहीं होना चाहिए।
- उम्मीदवार को 1.6 किलोमीटर की दौड़ को 7 मिनट में पूरा करना होगा।
- उम्मीदवारों को 10 पुश-अप्स और 20 स्क्वाट्स (उठक बैठक) करने होंगे।
दृश्य मानक मापदंड
- चश्मे के बिना – बेहतर आँख के लिए 06/06 और वोरसे आँख (Worse Eye) के लिए 06/09
- चश्मे के साथ – बेहतर आँख के लिए 06/06 और वोरसे आँख (Worse Eye) के लिए 06/06
इंडियन नेवी एसएसआर भर्ती 2019 एडमिट कार्ड
भारतीय नौसेना भर्ती 2019 के लिए उम्मीदवारों की एक कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। उम्मीदवार हमारे आर्टिकल पर दिए हुए लिंक के माध्यम से 19 फरवरी 2019 से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवार भारतीय नौसेना भर्ती 2019 की कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा नहीं दें सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक www.joinindiannavy.gov.in पर जाना होता है। फिर उम्मीदवारों को अपना ई – मेल आईडी, पासवर्ड और वहां दिया कोड डाल कर लॉगइन करना होता है।
इंडियन नेवी एसएसआर भर्ती 2019 आवेदन फॉर्म
भारतीय नौसेना भर्ती 2019 के लिए 14 दिसंबर से 30 दिसंबर 2018 तक आवेदन चले। भारतीय नौसेना भर्ती 2019 के लिए हज़ारों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। उम्मीदवारों की फरवरी 2019 में एक लिखित परीक्षा होनी हैं। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा पास करना बहुत जरुरी है। लिखित परीक्षा बिना पास किये उम्मीदवार अगले चरण के लिए आगे नहीं बढ़ सकते हैं।
आवेदन फीस
- सामान्य वर्ग और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन फीस 205/- रुपये है।
- एससी और एसटी वर्ग के लिए आवेदन फीस नहीं है।
ऑनलाइन आवेदन :- उम्मीदवार भारतीय नौसेना भर्ती 2019 के लिए आवेदन यहां से करें। (आवेदन समाप्त हो गए है)
आधिकारिक साइट :- www.joinindiannavy.gov.in
इंडियन नेवी एसएसआर भर्ती 2019 परीक्षा पैटर्न
उम्मीदवारों से कंप्यूटर परीक्षा के दौरान 100 प्रश्न पूछें जायेंगे। हर एक प्रश्न के लिए उम्मीदवारों को एक नंबर दिया जायेगा। उम्मीदवार कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा को हिंदी या अंग्रेजी दोनों भाषा में दें सकते हैं। बता दें कि उम्मीदवारों से अंग्रेजी, साइंस, गणित और जनरल नॉलेज विषय पर आधारित प्रश्न पूछें जायेंगे। उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा के लिए एक घंटे का समय दिया जायेगा। उम्मीदवार के हर एक गलत प्रश्न पर एक (0.25) नंबर काटे जायेंगे।
इंडियन नेवी एसएसआर भर्ती 2019 परिणाम
कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद 30 दिनों के अंदर परिणाम भी आ जायेंगे। परिणाम आने के बाद लगभग 10,000 /- उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जायेगा। परीक्षा की पूरी प्रक्रिया हो जाने के बाद अंत में मेरिट लिस्ट घोषित कर दी जाएगी। उम्मीदवार हमारे आर्टिकल पर दिए हुए लिंक के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। साथ ही साथ उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक साइट पर जाकर भी परीक्षा के परिणाम देख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे अधिसूचना देखें।
अधिक जानकारी के लिए भारतीय नौसेना एसएसआर भर्ती 2019 अधिसूचना यहां से देखें।