भारतीय वायु सेना भर्ती रैली 2018 निकल चुकी है। उम्मीदवार की रैली 13 अक्टूबर 2018 से 15 अक्टूबर 2018 के बीच होगी।भारतीय वायु सेना भर्ती रैली 2018 ऑटोमोबाइल तकनीशियन और इंडियन एयर फाॅर्स (पुलिस) पदों पर निकली है।भारतीय वायु सेना भर्ती रैली 2018 में केवल भारतीय/नेपाली अविवाहिक पुरुष ही हिस्सा ले सकते है। रैली भर्ती 2018 अरुणचल प्रदेश के राजीव गाँधी गवर्नमेंट ,पॉलिटेक्निक ,ईटानगर में 13 अक्टूबर 2018 के सुबह 10 बजे आयोजित की जाएगी। जानकारी के मुताबिक इंडियन नेवी भर्ती 2018 में उम्मीदवार को ट्रैंनिंग के दौरान 14,600 रूपये दिए जायेंगे और जब उम्मीदवार की ट्रैंनिंग खत्म हो जाएगी उसके बाद चुने हुए उम्मीदवारों को 26,900 रूपये प्रति महीना दिया जायेगा। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से भारतीय वायु सेना भर्ती 2018 की पूरी जानकारी देंगे ।
भारतीय वायु सेना रैली भर्ती 2018 (Indian Navy Rally Recruitment 2018)
जो भी उम्मीदवार इंडियन नेवी भर्ती 2018 के लिए आवेदन कर रहे है उनको बता दें कि रैली अरुणाचल प्रदेश ईटानगर शहर के राजीव गाँधी पॉलिटेक्निक में आयोजित की जाएगी। सभी उम्मीदवार 13 अक्टूबर 2018 के सुबह 10 बजे से पहले पहुंच जाये। समय अधिक नहीं है उम्मीदवार जल्द से जल्द भारतीय वायु सेना रैली भर्ती 2018 की तैयारी कर लें। आइये रैली भर्ती की कुछ महत्वपूर्ण तिथियां जानते है।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथियां | स्थान |
शारीरिक दक्षता एवं लिखित परीक्षा | 13 अक्टूबर 2018 | अरुणाचल प्रदेश राज्य के सभी जिलों |
अनुकूलन परीक्षण – 1 और अनुकूलन परीक्षण – 2 | 14 अक्टूूबर 2018 | अरुणाचल प्रदेश राज्य के सभी जिलों |
रिज़र्व डे | 15 अक्टूबर 2018 | |
लिखित परीक्षा | जनवरी 2019 | एयर फाॅर्स स्टेशन तेजपुर |
भारतीय वायु सेना भर्ती रैली 2018 रिक्ति विवरण
पदों के नाम
- ऑटोमोबाइल तकनीशियन
- इंडियन एयर फाॅर्स (पुलिस )
वेतन
- उम्मीदवार को ट्रैंनिंग के दौरान 14,600 रूपये दिए जायेंगे और जब उम्मीदवार की ट्रैंनिंग खत्म हो जाएगी उसके बाद चुने हुए उम्मीदवारों को 26,900 रूपये प्रति महीना दिया जायेगा।
भारतीय वायु सेना भर्ती रैली 2018 योग्यता मापदंड
शैक्षित योग्यता
- भारतीय वायु सेना भर्ती 2018 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12वीं कक्षा में 50% अंको से पास होना चाहिए। साथ ही साथ उम्मीदवार के अंग्रेजी विषय में 50% अंक होने चाहिए।
- बोर्ड शिक्षा परिषद (सीओबीएसई) वेबसाइट पर जिन बोर्डो की सूची दी गई है। उम्मीदवार को उन्हीं बोर्डो से पास होना जरुरी है।
आयु सीमा
- जो भी उम्मीदवार भारतीय वायु सेना भर्ती 2018 के लिए आवेदन कर रहे है उनका जन्म 14 जुलाई 1998 से 26 जून 2002 के बीच होना चाहिए। अगर आपका जन्म इन दोनों के बीच हुआ है तो आप रैली भर्ती 2018 के लिए आवेदन कर सकते है।
मेडिकल मापदंड
- उम्मीदवार की छाती की चौड़ाई कम से कम पांच सेंटीमीटर होने चाहिए।
- उम्मीदवार का वजन आयु और लम्बाई के अनुसार होना चाहिए।
- उम्मीदवार की किसी भी प्रकार की कॉर्नियल सर्जरी नहीं होनी चाहिए।
- सभी उम्मीदवार की सुनने की क्षमता अच्छी होनी चाहिए। कम से कम उम्मीदवार को छे मीटर तक साफ़ सुनाई देना चाहिए।
- उम्मीदवार की दांत अच्छे होने चाहिए कम से कम 16 दांत पॉइंट होने चाहिए।
- उम्मीदवार को किसी भी प्रकार की कोई बीमारी नहीं होनी चाहिए।
- उम्मीदवार के शरीर पर किसी भी प्रकार का टैटू नहीं होना चाहिए।
हाइट और लेग लेंथ
- ऑटोमोबाइल तकनीशियन उम्मीदवारों की लम्बाई 165 सेंटीमीटर होनी चाहिए। पैर की लम्बाई 99 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
- इंडियन एयर फाॅर्स (पुलिस ) उम्मीदवारों की लम्बाई 175 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
भारतीय वायु सेना भर्ती रैली 2018 चयन प्रक्रिया
- उम्मीदवार को वेरिफिकेशन के समय सारे डॉक्यूमेंट ओर्जिनल लें जाने होंगे। जैसे कि 10वीं और 12वीं कक्षा के सर्टिफिकेट ,पासपोर्ट साइज कलर फोटो आदि।
- जो उम्मीदवार फिजिकल फिटनेस टेस्ट में पास होंगे। उन उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जायेगा।
भारतीय वायु सेना भर्ती रैली 2018 परीक्षा पैटर्न
फिजिकल फिटनेस टेस्ट
- उम्मीदवार को सबसे पहले फिजिकल फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा।
- उम्मीदवार की 1.6 किलोमीटर दौड़ होगी जिसको 6 मिनट 30 सेकंड में पूरा करना होगा।
- उम्मीदवार को 10 पुशअप्स करने होंगे।
- उम्मीदवार को 10 सिटअप्स और 20 स्क्वाट्स करने होंगे।
- उम्मीदवार के पास स्पोर्ट्स शूज और शॉर्ट्स/ट्रैक पैंट होना अनिवार्य है।
लिखित परीक्षा
- फिजिकल टेस्ट पास करने वालों उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 10वीं और 12वीं सीबीएसई सिलेबस के आधार पर प्रश्न पूछे जायेंगे। यह प्रश्न रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस आधारित होंगे। आप लिखित परीक्षा हिंदी या अंग्रेजी दोनों भाषा में दें सकते है। उम्मीदवार को इस परीक्षा के लिए 45 मिनट मिलेंगे।
मेडिकल परीक्षा
- मेडिकल परीक्षा उम्मीदवारों की जनवरी 2019 में होगी। लिखित परीक्षा पास करने वालों उम्मीदवारों की मेडिकल परीक्षा होगी। उम्मीदवार को मेडिकल परीक्षा के दौरान नीचे दिए हुए इन्वेस्टीगेशन से गुजरना होगा।
- ब्लड हैमोग्राम — Hb, TLC, DLC
- यूरिन -RE/ME
- बायोकेमिस्ट्री –Blood Sugar Fasting & PP ,Serum Cholesterol ,Urea, Uric acid, Creatinine
- एलएफटी -Serum Bilurubin, SGOT, SGPT
- एक्स-रे चेस्ट
- ईसीजी (आर)
भारतीय वायु सेना भर्ती रैली 2018 प्रवेश पत्र
जो उम्मीदवार भारतीय वायु सेना भर्ती रैली 2018 के लिए आवेदन कर रहे हैं उनको बता दें कि आपको भारतीय वायु सेना रैली भर्ती 2018 के लिए होने वाली लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। और लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए आपको प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। बिना प्रवेश पत्र के आपको परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। आप परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक साइट से या हमारे पेज पर दी गई लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
भारतीय वायु सेना भर्ती रैली 2018 परिणाम
भारतीय वायु सेना भर्ती 2018 की परीक्षा होने के बाद कुछ दिनों के भीतर परिणाम भी आ जायेंगे। उम्मीदवार अपने परिणाम भारतीय वायु सेना की आधिकारिक साइट पर देख सकते है। साथ ही साथ हमारे आर्टिकल के नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करके भी भारतीय वायु सेना भर्ती 2018 के परिणाम देख सकते है। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखे।
अधिसूचना :-यहां से देखे।