इंडियन नेवी भर्ती 2019 के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 मार्च 2019 से शुरू होने वाली हैं। इस भर्ती के लिए केवल अविवाहित उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। इंडियन नेवी भर्ती 2019 में ऑब्जर्वर, पायलट (एमआर), पायलट, लोजिस्टिक्स और एजुकेशन क्षेत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इंडियन नेवी भर्ती 2019 के लिए 05 अप्रैल 2019 तक ही आवेदन कर सकते हैं। इंडियन नेवी भर्ती 2019 के लिए उम्मीदवारों का चयन दसवीं और बाहरवीं कक्षा के अंको आधार पर किया जायेगा।
इंडियन नेवी भर्ती 2019 के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आना पड़ेगा। जानकारी के मुताबिक उम्मीदवारों का इंटरव्यू मई से अगस्त 2019 के बीच आयोजित किया जायेगा। इंडियन नेवी भर्ती 2019 के लिए उम्मीदवार के शरीर पर किसी प्रकार का टैटू नहीं होना चाहिए। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से इंडियन नेवी भर्ती 2019 की पूरी जानकारी देने वाले हैं आइये फिर इंडियन नेवी भर्ती 2019 की विस्तार से चर्चा करते हैं।
इंडियन नेवी भर्ती 2019 (Indian Navy Recruitment 2019)
उम्मीदवार इंडियन नेवी भर्ती 2019 के लिए केवल ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इंडियन नेवी भर्ती 2019 से जुड़ी कोई भी जानकारी टोल फ्री नंबर 1800-419-2929 पर कॉल करके पता कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे टेबल के अनुसार इंडियन नेवी भर्ती 2019 की महत्वपूर्ण तारीखें टेबल के माध्यम से देख सकते हैं। उम्मीदवार नीचे टेबल पर एक नज़र डाले।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीखें |
आवेदन शुरू होने की तारीख | |
आवेदन करने की आखिरी तारीख | 05 अप्रैल 2019 |
इंटरव्यू की तारीख | मई से अगस्त 2019 |
महत्त्वपूर्ण लिंक्स
इंडियन नेवी भर्ती 2019 रिक्ति विवरण
कुल पद :- 50
- ऑब्जर्वर के लिए
- कुल पद :- 06
- पायलट (एमआर) के लिए
- कुल पद :- 03
- पायलट के लिए
- कुल पद :- 05
- लोजिस्टिक्स के लिए
- कुल पद :- 15
एजुकेशन क्षेत्र में
- एम.एससी (फिजिक्स / एप्लाइड फिजिक्स / नुक्लेअर फिजिक्स) और बी.एससी गणित विषय के साथ वाले उम्मीदवारों के लिए
- कुल पद :- 03
- एम.एससी (गणित / ऑपरेशनल रिसर्च ) और बी.एससी फिजिक्स विषय के साथ उम्मीदवारों के लिए
- कुल पद :- 06
- एम.एससी (केमिस्ट्री) और बी.एससी (फिजिक्स) उम्मीदवारों के लिए
- कुल पद :- 02
- एम.ए (अंग्रेजी) वाले उम्मीदवारों के लिए
- कुल पद :- 02
- एम.ए (हिस्ट्री) वाले उम्मीदवारों के लिए
- कुल पद :- 02
- बीई / बीटेक (मैकेनिकल) वाले उम्मीदवारों के लिए
- कुल पद :- 03
- बीई / बीटेक (कंप्यूटर साइंस / इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी / कंप्यूटर टेक्नोलॉजी / इनफार्मेशन सिस्टम्स /कंप्यूटर इंजीनियरिंग) के लिए
- कुल पद :- 03
- बीई / बी.टेक (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन / इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन / इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) के लिए
- कुल पद :- 03
इंडियन नेवी भर्ती 2019 योग्यता मापदंड
शैक्षिक योग्यता
- ऑब्जर्वर के लिए
- उम्मीदवार के पास बाहरवीं कक्षा में विषय फिजिक्स और गणित के साथ बीई और बीटेक की डिग्री होनी चाहिए।
- पायलट (एमआर) के लिए
- उम्मीदवार के पास बाहरवीं कक्षा में विषय फिजिक्स और गणित के साथ बीई और बीटेक की डिग्री होनी चाहिए।
- पायलट के लिए
- उम्मीदवार के पास बाहरवीं कक्षा में विषय फिजिक्स और गणित के साथ बीई और बीटेक की डिग्री होनी चाहिए।
- लोजिस्टिक्स के लिए
- उम्मीदवार के पास बीई / बीटेक में फर्स्ट क्लास के साथ डिग्री होनी चाहिए।
- उम्मीदवार फर्स्ट क्लास के साथ एमबीए पास होना चाहिए।
- उम्मीदवार बीएससी / बीकॉम / बीएससी (आईटी) फर्स्ट क्लास के साथ पास होना चाहिए।
- एजुकेशन के लिए
- एम.एससी (फिजिक्स / एप्लाइड फिजिक्स / नुक्लेअर फिजिक्स) और बी.एससी गणित विषय के साथ
- एम.एससी (गणित / ऑपरेशनल रिसर्च ) और बी.एससी फिजिक्स विषय के साथ
- एम.एससी (केमिस्ट्री) और बी.एससी (फिजिक्स)
- एम.ए (अंग्रेजी)
- एम.ए (हिस्ट्री)
- बीई / बीटेक (मैकेनिकल)
- बीई / बीटेक (कंप्यूटर साइंस / इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी / कंप्यूटर टेक्नोलॉजी / इनफार्मेशन सिस्टम्स /कंप्यूटर इंजीनियरिंग)
- बीई / बी.टेक (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन / इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन / इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग)
आयु सीमा
- जिन उम्मीदवारों का जन्म 02 जनवरी 1996 से 01 जनवरी 2001 के बीच हुआ है वे उम्मीदवार इंडियन नेवी भर्ती 2019 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इंडियन नेवी भर्ती 2019 आवेदन फॉर्म
उम्मीदवार इंडियन नेवी भर्ती 2019 के लिए 19 मार्च 2019 से http://www.joinindiannavy.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास आवेदन के दौरान वेलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर होना चाहिए। उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान अपने सारे डॉक्यूमेंट ओरिजिनल स्कैन करके अपलोड करने होंगे जैसे कि दसवीं / बाहरवीं की मार्कशीट, पोस्ट ग्रेजुएट / अंडर ग्रेजुएट सर्टिफिकेट, अभी की कलर फोटो और सिग्नेचर आदि। उम्मीदवार किसी भी प्रकार की गलत जानकारी देता है तो उसका आवेदन फॉर्म रद्द कर दिया जायेगा।
आधिकारिक वेबसाइट:- www.joinindiannavy.gov.in
इंडियन नेवी भर्ती 2019 इंटरव्यू
आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा। इंटरव्यू के लिए उन उम्मीदवारों बुलाया जायेगा जिनके एजुकेशनल क्वालिफिकेशन में अच्छे अंक हैं। उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय एप्लीकेशन फॉर्म की प्रिंट आउट कॉपी लेकर आनी होगी। साथ ही साथ उम्मीदवारों को अपने सारे डॉक्यूमेंट ओरिजिनल लेकर आने होंगे। उम्मीदवारों को इंटरव्यू की जानकारी ईमेल और मोबाइल नंबर पर दी जाएगी।
इंडियन नेवी भर्ती 2019 चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन क्वालिफिकेशन परसेंटेज के अनुसार किया जायेगा। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आना होगा। उम्मीदवारों का इंटरव्यू कुल पांच दिन चलेगा। उम्मीदवारों का इंटरव्यू के दौरान कन्सिस्ट इंटेलिजेंस टेस्ट, पिक्चर परसेप्शन और ग्रुप डिस्कशन टेस्ट होगा। जो उम्मीदवार इन परीक्षा में सफलता प्राप्त करेगा। उन उम्मीदवारों का कंसिस्ट्स साइकोलॉजिकल टेस्ट और ग्रुप टास्क होगा। जो उम्मीदवार इंटरव्यू के इन सभी स्टेज को पास करता हैं तो उन उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा जायेगा।
इंडियन नेवी भर्ती 2019 रिजल्ट
हर उम्मीदवारों को परीक्षा समाप्त होने के बाद रिजल्ट का ही इंतजार रहता हैं। जो उम्मीदवार इंडियन नेवी भर्ती 2019 की सारी परीक्षा पास करेंगे। उन उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवारों की यह मेरिट लिस्ट http://www.joinindiannavy.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार हमारे आर्टिकल पर दिए हुए लिंक के अनुसार ही मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक जानकारी के लिए नीचे अधिसूचना देख सकते हैं
उम्मीदवार इंडियन नेवी भर्ती 2019 की अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना यहां से देखें।
Discussion about this post