इंडियन नेवी एमआर भर्ती 2019 के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख में बदलाव किया गया है। गौरतलब है कि भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर यह एक सुचना जारी की गई। सुचना के अनुसार इंडियन नेवी एमआर भर्ती 2019 के लिए एडमिट कार्ड दिनांक 18 फरवरी 2019 को शाम 6 बजे के बाद जारी किया जाना था। लेकिन एडमिट कार्ड अभी तक जारी नहीं किया गया है। इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट पर एक और सूचना जारी की गई है। इस सूचना के अनुसार इंडियन नेवी एमआर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड आज यानि दिनांक 19 फरवरी 2019 को जारी किया जाने वाला है। एडमिट कार्ड आज दोपहर के बाद जारी कर दिया जाएगा। अब देखना यह है कि एडमिट कार्ड आज जारी किया जाएगा या आज भी एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को निराशा हाथ लगती है।
बता दें कि इंडियन नेवी मैट्रिक रिक्रूट (एमआर) के साथ अर्टिफिसर अप्रेंटिस (एए) और सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (एसएसआर) के लिए भी एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। गौरतलब है कि भारतीय नौसेना भर्ती 2019 के तहत एसएसआर के लिए कुल 2500 रिक्त पदों, एए के लिए कुल 500 रिक्त पदों और एमआर के लिए कुल 400 रिक्त पदों के लिए परीक्षा आयोजित होने वाली है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि एडमिट कार्ड भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा। किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड ऑफलाइन माध्यम से या ई – मेल के द्वारा नहीं भेजा जाएगा। भारतीय नौसेना एमआर भर्ती 2019 का एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसे डाउनलोड कर के उसका प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें। परीक्षा के समय एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड नहीं होने पर उम्मीदवारों को भारतीय नौसेना एमआर भर्ती 2019 की परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
बता दें कि इंडियन नेवी एमआर भर्ती 2019 की परीक्षा दिनांक 23 फरवरी 2019 से 25 फरवरी 2019 तक आयोजित होने वाली है। नेवी की भर्ती 2019 की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। इस कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) परीक्षा में सभी प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में पूछे जाएंगे। एमआर की सीबीटी परीक्षा में गणित और सामान्य ज्ञान से प्रश्न पूछे जाने वाले हैं। इंडियन नेवी एमआर भर्ती 2019 में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। इस परीक्षा में कुल 50 प्रश्न आएंगे। सभी प्रश्न 1 अंक का होगा। निगेटिव मार्किंग के तहत प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उम्मीदवारों के 0.25 अंक काट लिए जाएंगे। इस परीक्षा में उम्मीदवारों को कुल 30 मिनट समय दिया जाएगा।
Discussion about this post