आईपीयू सीईटी एडमिट कार्ड 2022 ऑनलाइन माध्यम से एग्जाम से कुछ दिन पूर्व जारी कर दिए जायेंगे। आईपीयू प्रवेश परीक्षा 202२ की तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी। छात्र गुरू गोबिंग सिंह इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र इस पेज पर दी गई लिंक से भी इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी एडमिट कार्ड 202२ डाउनलोड कर सकेंगे। छात्रों को स्वंय अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। यूनिवर्सिटी की तरफ से किसी भी छात्र के एडमिट कार्ड की कोई हार्ड कॉपी जारी नहीं की जाएगी। एडमिट कार्ड प्राप्त करने के बाद ही छात्र प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के योग्य माने जाएंगे। IPU CET Admit Card 202२ की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते हैं।
आईपीयू सीईटी एडमिट कार्ड 202२
आईपीयू सीईटी 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को एप्लीकेशन नम्बर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। एडमिट कार्ड पर परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दी होगी। परीक्षा के दौरान छात्रों को अपने साथ एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र लेकर आना होगा। परीक्षा के दौरान अगर छात्र एडमिट कार्ड साथ लेकर नहीं आते हैं तो ऐसी स्थिति में छात्र को प्रवेश परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। IPU CET Admit Card 202२ के लिए छात्र नीचे दी गई महत्वपूर्ण तिथियों का विशेष ध्यान रखें।
महत्तवपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) की तिथि | घोषित की जाएगी |
परिणाम जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
एडमिट कार्ड- आईपीयू सीईटी 2022 एडमिट कार्ड ऑफिसियल वेबसाइट www.ipu.ac.in पर होंगे जारी।
ऐसे प्राप्त करें आईपीयू सीईटी 2022 का एडमिट कार्ड
आईपीयू कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2022 के लिए छात्रों का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए छात्र यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। हम यहां छात्रों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के कुछ आसान से स्टेप्स बता रहे हैं जिसकी मदद से छात्र आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आईपीयू सीईटी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए छात्र हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को सबसे पहले गुरू गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- होम पेज खुलने के बाद आपको ऊपर की ओर Admission का ऑप्शन दिखेगा, उस ऑप्शन को क्लिक कर दें।
- अब जो पेज खुलेगा वहां आपको IPU CET Admit Card 2022 डाउनलोड करने की लिंक प्राप्त हो जाएगी।
- उस लिंक पर क्लिक कर दें।
- परिणाम पेज पर आपको मांगी गई जानकारी जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की जानकारी दर्ज करनी होगी।
- मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट का बटन क्लिक कर दें।
- क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड आपके सामने आ जाएगा।
- अब छात्र अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें।
- साथ ही उसका एक प्रिंट जरूर निकाल लें।
एडमिट कार्ड से जुड़ी जरूरी जानकारी
आईपीयू प्रवेश परीक्षा 202२ के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसे परीक्षा केन्द्र में प्रवेश पाने के लिए लेकर जाना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी लानी होगी। एडमिट कार्ड के साथ, छात्रों को अपनी पहचान के लिए एक वैध आईडी प्रूफ साथ लेकर आना होगा। साथ ही, उम्मीदवारों को ये सलाह दी जाती है कि प्रवेश प्रक्रिया समाप्त ना होने तक वे IPU CET Admit Card 202२ की हार्ड कॉपी सुरक्षित रखें।
आईपीयू सीईटी 2022 रिजल्ट
आईपीयू सीईटी रिजल्ट 2022 ऑनलाइन जारी किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि IPU CET Result 202२ केवल ऑनलाइन जारी किया जाता है। किसी भी छात्र को व्यक्तिगत रूप से या किसी अन्य रूप से रिजल्ट की कोई जानकारी नहीं दी जाएगी। छात्र गुरू गोबिंग सिंह इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी रिजल्ट 2022 प्राप्त कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद यूनिवर्सिटी की तरफ से मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी। जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में आएगा केवल उन्हीं छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा।