इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइज़ेशन जिसे हम इसरो के नाम से जानते हैं, की ओर से विभिन्न स्ट्रीम के अंतर्गत साइंटिस्ट/ इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती कुल 327 रिक्त पदों के लिए निकाली गई है। भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। इच्छुक उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2019 से 04 नवंबर 2019 तक आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर परीक्षा का आयोजन किया जायेगा, परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जायेगा एवं सफल उम्मीदवारों को विभिन्न पदों के लिए चयनित किया जायेगा। ISRO Recruitment 2019 की अधिक जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया, एडमिट कार्ड, चयन प्रक्रिया, रिजल्ट आदि के लिए आप हमारे पेज को अंत तक पढ़ सकते हैं।
इसरो साइंटिस्ट/ इंजीनियर भर्ती 2019
जो उम्मीदवार इसरो साइंटिस्ट/ इंजीनियर भर्ती 2019 में भाग लेना चाहते हैं वे पहले भर्ती के लिए निर्धारित की गई योग्यता एवं मापदंड अच्छे से जाँच लें उसके बाद ही भर्ती प्रक्रिया में भाग लें। उम्मीदवारों को भर्ती में शामिल होने के लिए तय तिथियों के अंदर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी, तय तिथि के बाद भरे गए आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जायेगा और ऐसे आवेदन पत्र निरस्त कर दिए जायेंगे। ISRO Recruitment 2019 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी आप नीचे टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 15 अक्टूबर 2019 |
आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि | 04 नवंबर २०१९ |
आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 06 नवंबर २०१९ |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | दिसंबर 2019 |
लिखित परीक्षा की तिथि | 12 जनवरी 2019 |
परिणाम जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
महत्वपूर्ण लिंक
रिक्ति विवरण
इसरो ने वैज्ञानिक/ इंजीनियर के अंतर्गत विभिन्न स्ट्रीम के अंतर्गत भर्ती निकाली है, सबके लिए पदों की संख्या अलग अलग निर्धारित है जिसकी विस्तृत जानकारी निम्नलिखित है –
पद का नाम एवं कोड एवं पदों की संख्या
पद कोड | पद का नाम | पदों की संख्या |
BE001 | साइंटिस्ट/ इंजीनियर – SC (इलेक्टॉनिक्स) | 131 पद |
BE002 | साइंटिस्ट/ इंजीनियर – SC (मैकेनिकल) | 135 पद |
BE003 | साइंटिस्ट/ इंजीनियर – SC (कंप्यूटर साइंस) | 58 पद |
BE008 | साइंटिस्ट/ इंजीनियर – SC (इलेक्टॉनिक्स) ऑटोनॉमस बॉडी | 03 पद |
- पदों की कुल संख्या – 327 पद
- वेतन : उम्मीदवारों को प्रारंभिक वेतन के रूप में 56100 रूपए प्रतिमाह दिए जायेंगे। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को अन्य भत्ते भी प्रदान किये जायेंगे।
योग्यता एवं मापदंड
शैक्षिक योग्यता
- इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने बीई/ बीटेक या इसके समकक्ष परीक्षा प्रथम श्रेणी में 65 प्रतिशत अंको के साथ या सीजीपीए/ CGPA 6.84/10 के साथ परीक्षा पास की हो।
आयु सीमा
- उम्मीदवार की आयु 04 नवंबर 2019 के अनुसार 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांग उम्मीदवार भारत सरकार के आदेशानुसार आयु सीमा में छूट के हकदार हैं।
इसरो साइंटिस्ट/ इंजीनियर भर्ती आवेदन पत्र 2019
जो उम्मीदवार इसरो साइंटिस्ट/ इंजीनियर भर्ती 2019 में भाग लेना चाहते हैं उनको बता दें कि भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2019 से शुरू हो गई है, आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 अक्टूबर 2019 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन पत्र इसरो की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.isro.gov.in/careers-new पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने के साथ साथ उम्मीदवारों को इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइज़ेशन की ओर से निर्धारित की गई आवेदन फीस अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी, बिना आवेदन फीस के आवेदन पत्र पूर्ण नहीं माने जायेंगे और ऐसे आवेदन पत्र निरस्त कर दिए जायेंगे।
आवेदन फीस
उम्मीदवार आवेदन फीस इंटरनेट बैंकिग/ डेबिट कार्ड द्वारा ऑनलाइन या नजदीकी भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में जाकर ऑफलाइन भुगतान कर सकते हैं उम्मीदवार आवेदन फीस अंतिम तिथि 06 नवंबर 2019 तक जमा कर सकते हैं। एससी, एसटी, पीएच एवं महिला उम्मीदवारों को आवेदन फीस में छूट प्रदान की गई है।
- जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस – 100 रूपए।
- एससी, एसटी, पीएच एवं महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस – NIL
इसरो साइंटिस्ट/ इंजीनियर भर्ती एडमिट कार्ड 2019
इसरो साइंटिस्ट/ इंजीनियर भर्ती 2019 की आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी किये जायेंगे। एडमिट कार्ड दिसंबर 2019 में ऑनलाइन माध्यम से इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइज़ेशन की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.isro.gov.in/careers-new पर जारी किये जायेंगे जहां से आप मांगी गई जानकारी दर्ज़ करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है इसलिए जब आप परीक्षा देने केंद्र पर जाएँ तो अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाएँ, एडमिट कार्ड के साथ आप एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएँ, बिना एडमिट कार्ड एवं पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी और ऐसे उम्मीदवार परीक्षा देने से वंचित हो जायेंगे।
चयन प्रक्रिया
इसरो साइंटिस्ट/ इंजीनियर भर्ती 2019 में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले लिखित परीक्षा से होकर गुजरना होगा। जो उम्मीदवार ISRO द्वारा निर्धारित किये गए कटऑफ मार्क्स लिखित परीक्षा में प्राप्त कर लेंगे उनको इंटरव्यू प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जायेगा। इंटरव्यू प्रक्रिया के साथ साथ आपका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी किया जायेगा इसलिए जब आप इंटरव्यू देने केंद्र पर जाएँ तो सभी आवश्यक एवं मांगे गए दस्तावेज साथ लेकर जाएँ।
परीक्षा पैटर्न
लिखित परीक्षा : लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे, प्रश्नों की कुल संख्या 80 होगी। भर्ती संख्या के अनुसार इसरो लिखित परीक्षा कटऑफ मार्क्स निर्धारित करेगा और जो उम्मीदवार कटऑफ मार्क्स प्राप्त कर लेंगे उनको इंटरव्यू/ साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
इंटरव्यू/ साक्षात्कार : लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को इसरो द्वारा निर्धारित किये गए समय एवं तिथि पर बताये गए केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवारों को इंटरव्यू प्रक्रिया में पास होने के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। जो उम्मीदवार 60 प्रतिशत अंक प्राप्त नहीं कर पाएंगे वे भर्ती प्रक्रिया से बाहर जायेंगे।
परीक्षा केंद्र
अहमदाबाद | बेंगलुरू |
भोपाल | चंडीगढ़ |
चेन्नई | गुवाहाटी |
हैदराबाद | कोलकाता |
लखनऊ | मुंबई |
नई दिल्ली | तिरुवनंतपुरम |
इसरो साइंटिस्ट/ इंजीनियर भर्ती आंसर की 2019
इसरो साइंटिस्ट/ इंजीनियर भर्ती 2019 की लिखित परीक्षा संपन्न होने के तीन कार्य दिवस के अंदर आंसर की को इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइज़ेशन की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.isro.gov.in/careers-new पर जारी किया जायेगा। अगर उम्मीदवार उत्तर कुंजी में दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो वे उचित रीजन देकर उस पर आपत्ति दर्ज़ कर सकते हैं। उम्मीदवार आपत्ति आंसर की प्रकाशित होने के 5 कार्य दिवस पर दर्ज़ कर सकते हैं। आंसर की आपत्ति उम्मीदवारों इसरो द्वारा परीक्षा के बाद प्रकाशित लिंक के द्वारा ही दर्ज़ कर सकते हैं। उम्मीदवार आंसर की पर आपत्ति तय तिथियों के अंदर दर्ज़ करें, तय तिथि के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा।
इसरो साइंटिस्ट/ इंजीनियर भर्ती रिजल्ट 2019
उम्मीदवारों को बता दें कि इसरो भर्ती के रिजल्ट दो चरणों में जारी करेगा। पहले चरण में उम्मीदवारों के लिखित परीक्षा के रिजल्ट जारी किये जायेंगे, इसके बाद अंत में इंटरव्यू प्रक्रिया संपन्न होने के बाद फाइनल रिजल्ट जारी किये जायेंगे। इसरो साइंटिस्ट/ इंजीनियर भर्ती 2019 रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से इसरो की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.isro.gov.in/careers-new पर जारी किये जायेंगे जहां से आप अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। जिन उम्मीदवारों का नाम फाइनल मेरिट लिस्ट में दर्ज़ होगा उनको विभिन्न पदों के लिए चयनित किया जायेगा। ISRO Recruitment 2019 से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं या ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।
ऑफिसियल वेबसाइट : www.isro.gov.in/careers-new
ऑफिसियल नोटिफिकेशन : इसरो साइंटिस्ट/ इंजीनियर भर्ती 2019 की ऑफिसियल नोटिफिकेशन यहाँ से प्राप्त करें।
सरकारी नौकरी
Discussion about this post