पुलिस में भर्ती होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि इंडो-तिब्बती सीमा पुलिस बल 2018 में भर्तियां निकली हैं। यह भर्ती हेड कांस्टेबल के पद के लिए निकाली गई है। हालांकि आवेदन अभी शुरू नहीं हुए हैं। आईटीबीपी भर्ती 2018 के लिए आवेदन शुरू कर दिए जाएंगे। आई टी बी पी भर्ती 2018-19 उमीदवार आवेदन करने से पहले अपनी शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा आदि अवश्य जांच लें। आईटीबीपी भर्ती 2018 में होने वाली परीक्षा की जानकारी पप्राप्त करने के लिए आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट देखें। आई टी बी पी भर्ती 2018 ऑनलाइन आवेदन आवेदन पत्र, प्रवेश पत्र, परीक्षा, परिणाम आदि की जानकारियों के लिए हमारे इस आलेख को पूरा पढ़ें।
यह भी पढ़ें : आईटीबीपी भर्ती 2018, कॉन्स्टेबल (टेलीकॉम) के लिए निकली भर्तियां, जानकारियां यहां से प्राप्त करें।
आईटीबीपी भर्ती 2018 (ITBP Recruitment 2018)
आईटीबीपी भर्ती 2018 में कुल 20 पदों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं। आई टी बी पी भर्ती 2018 हेड कांस्टेबल में भर्तियां पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता मापदंड अवश्य जांच लें। आईटीबीपी भर्ती 2018 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तारीखें निम्न प्रकार हैं।
महत्तवपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीख |
आवेदन शुरु होने की तारीख | 5 नवंबर 2018 |
आवेदन खत्म होने की तारीख | 4 दिसंबर 2018 |
प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
परीक्षा की तारीख | घोषित की जाएगी |
परीक्षा परिणाम जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
आईटीबीपी भर्ती 2018 रिक्ति विवरण
रिक्त पदों की कुल संख्या : 20
- पद का नाम : हेड कॉन्स्टेबल (ड्रेसर वेटेरिनरी)
- पुरुष उम्मीदवारों की संख्या : 17
- महिला उम्मीदवारों की संख्या : 3
- पुरुष उम्मीदवारों की संख्या : 17
वेतन :
- 25500 – 81100 रूपए (पे स्केल – 4)
आईटीबीपी भर्ती 2018 पात्रता मापदंड
शैक्षिक योग्यता
- उम्मीदवार 12 वीं या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।
- उम्मीदवार सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से पशु चिकित्सा/पशुधन प्रबंधन से रेगुलर पैरा पशु चिकित्सा पाठ्यक्रम या डिप्लोमा या प्रमाण पत्र जिसकी अवधि न्यूनतम 01 वर्ष की हो।
आयु सीमा
- आईटीबीपी भर्ती 2018 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 तथा अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए।
शारीरिक मापदंड
विवरण | लम्बाई (सेमी में) | छाती (सेमी में) (केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए) |
|
---|---|---|---|
पुरुष | महिला | ||
सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए (नीचे उल्लिखित श्रेणियों को छोड़कर) |
170 | 157 | 80-85 |
गढ़वाल, कुमाऊंसी, गोरखा, डोगरा, मराठा और असम राज्य, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर राज्य के उम्मीदवारों की श्रेणियों में आने वाले उम्मीदवारों के लिए। |
165 | 155 | 78-83 |
अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के उत्तर-पूर्वी राज्यों के उम्मीदवार। |
162.5 | 152.5 | 77-82 |
आईटीबीपी भर्ती 2018 आवेदन पत्र
आईटीबीपी भर्ती 2018 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि आवेदन अभी शुरू नहीं हुए हैं। आवेदन पत्र इंडो – तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। आवेदन पत्र जारी होने तारीख 5 नवंबर 2018 है। आवेदन पत्र बजारने की आखिरी तारीख दिनांक 4 दिसंबर 2018 तय की गई है।भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के लिए आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से भरे जाएंगे। डाक के माध्यम से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।
आवेदन पत्र : आईटीबीपी हेड कांस्टेबल भर्ती 2018 आवेदन नीचे दी गयी लिंक के द्वारा करें।
आधिकारिक वेबसाइट : itbpolice.nic.in
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 100 रूपए आवेदन शुल्क देना होगा।
- महिलाओं, पूर्व सैनिकों और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
आवेदन शुल्क
- जनरल और ओबीसी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए – 100/- रूपये
- महिला उम्मीदवारों, एक्स-सर्विसमैन, एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए – निःशुल्क
आईटीबीपी भर्ती 2018 प्रवेश पत्र
आईटीबीपी भर्ती 2018 के आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से जारी होंगे। किसी भी उम्मीदवार को उनके प्रवेश पत्र डाक के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उसे डाउनलोड कर लें। इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य है। प्रवेश पत्र न होने की स्थिति में आपको परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आईटीबीपी भर्ती 2018 चयन प्रक्रिया
जिन उम्मीदवारों के ऑनलाइन आवेदन पत्र सही पाए जायेंगे उन्हें आईटीबीपी भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। आईटीबीपी एडमिट कार्ड, उम्मीदवारों की पूरी चयन प्रक्रिया के दौरान संभल के रखना होगा। आईटीबीपी भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बता कि उनका शारीरिक दक्षता परिक्षण, शारीरिक मानदंड परीक्षा, लिखित परीक्षा, और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के द्वारा किया जायेगा। अभी परीक्षा की कोई तिथि जारी नहीं की गई हैं। परीक्षा की तारीख जारी होते ही हम उसकी तारीखें यहां अपडेट कर देंगे।
फेज 1 –
- पीईटी (शारीरिक दक्षता परीक्षण)
पुरुष उम्मीदवारों के लिए | |
---|---|
i) 1.6 किमी दौड़ | 7.30 मिनट में पूरा करना है |
ii) लम्बी कूद | 11 फ़ीट (3 मौके) |
iii) ऊँची कूद | साढ़े 3 फ़ीट (3 मौके) |
महिला उम्मीदवारों के लिए | |
i) 800 मी दौड़ | 4.45 मिनट में पूरा करना है |
ii) लम्बी कूद | 09 फ़ीट (3 मौके) |
iii) ऊँची कूद | 03 फ़ीट (3 मौके) |
- शारीरिक मानदंड परिक्षण
फेज 2 –
- लिखित परीक्षा
फेज 3 –
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
फेज 4 –
- मेडिकल परिक्षण
आईटीबीपी भर्ती 2018 परिणाम
आईटीबीपी भर्ती 2018 की परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को परिणाम जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। परीक्षा के कुछ दिनों बाद परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। परिणाम आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। परिणाम जारी होते ही हम उसे अपने पेज पर अपडेट कर देंगे।
आईटीबीपी हेड कांस्टेबल भर्ती 2018 की अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना यहां से प्राप्त करें।