जम्मू एन्ड कश्मीर बैंक में पीओ और बैंकिंग एसोसिएट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गयी है। जे एंड के बैंक भर्ती परीक्षा का ऐलान बैंक ने कर दिया है। बता दें कि जे एंड के पीओ भर्ती 2018 के लिए प्री परीक्षा 21 फरवरी 2019 22 अप्रैल 2019 को और बैंकिंग एसोसिएट पद के लिए परीक्षा 22, 23 और 24 फरवरी 2019 24, 25,26 अप्रैल 2019 को होगी। जिसके लिए जम्मू कश्मीर बैंक रिवाइजड कॉल लेटर जारी करेगा। उम्मीदवारों को बता दें कि जम्मू एंड कश्मीर बैंक भर्ती 2018 के लिए चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर होगा। ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को जम्मू एंड कश्मीर बैंक में नौकरी दी जाएगी। जे एन्ड के बैंक में 1450 पीओ और बैंकिंग एसोसिएट के लिए भर्ती निकली थी जिसके लिए आवेदन 20 अक्टूबर 2018 से शुरू हुए थे। जल्द ही जम्मू एन्ड कश्मीर बैंक परीक्षा के लिए रिवाइजड कॉल लेटर 10 फरवरी 2019 12 अप्रैल 2019 से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराएगा। जम्मू एंड कश्मीर बैंक भर्ती 2018 से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
जम्मू एंड कश्मीर बैंक भर्ती 2018
जम्मू एंड कश्मीर बैंक में नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि बैंकिग एसोसिएट्स और पी.ओ पद के लिए आवेदन तिथि अलग-अलग जारी की गई है। उम्मीदवार तिथियों को अच्छे से देख लें फिर आवेदन करें। बैंक एसोसिएट के लिए कुल 1200 पदों पर भर्ती निकली है और पी.ओ के लिए 250 पदों पर भर्ती निकली है। दोनों पदों से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी हम नीचे तालिका में दे रहे हैं।
महत्त्वपूर्ण तिथियां
1. बैंकिंग एसोसिएट
कार्यक्रम | तिथि |
आवेदन पत्र शुरू होने की तिथि | 24 अक्टूबर 2018 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 10 नवंबर 2018 |
कॉल लेटर भेजने की तिथि | |
ऑनलाइन परीक्षा की तिथि | |
परिणाम | घोषित की जाएगी |
2. पी.ओ
कार्यक्रम | तिथि |
आवेदन पत्र शुरू होने की तिथि | 20 अक्टूबर 2018 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 06 नवंबर 2018 |
कॉल लेटर भेजने की तिथि | |
प्रिलिमिनरी परीक्षा की तिथि | |
मेन परीक्षा | घोषित की जाएगी |
परिणाम | घोषित की जाएगी |
जम्मू एंड कश्मीर बैंक भर्ती 2018 रिक्ति विवरण
जम्मू एंड कश्मीर बैंक भर्ती 2018 के तहत बैंकिंग एसोसिएट्स और पी.ओ के लिए कुल 1450 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है।
कुल पदों की संख्या – 1450
- पद का नाम – बैंकिंग एसोसिएट्स
- पदों की संख्या – 1200
- पद का नाम – पी.ओ
- पदों की संख्या – 250
वेतन
- बैंकिंग एसोसिएट्स पद के लिए वेतन 13,075 बेसिक पे निर्धारित की गई है।
- पी.ओ पद के लिए वेतन 23,700 बेसिक पे निर्धारित की गई है।
जम्मू एंड कश्मीर बैंक भर्ती 2018 पात्रता मापदंड
शैक्षिक योग्यता
1. बैंकिंग एसोसिएट
- उम्मीदवार ने स्नातक / स्नातकोत्तर की डिग्री कम से कम 55 % अंक के साथ उत्तीर्ण की हो।
- स्नातक /स्नातकोत्तर की डिग्री मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी / इंस्टीटूट(यूजीसी/ एआईसीटीई) से होना अनिवार्य है।
- उम्मीदवारों का परीक्षा परिणाम 01 अक्टूबर 2018 या उससे पूर्व घोषित हुआ हो।
2. पी.ओ
- उम्मीदवार ने स्नातक / स्नातकोत्तर की डिग्री कम से कम 60 % अंक के साथ उत्तीर्ण किया हो।
- स्नातक /स्नातकोत्तर की डिग्री मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी / इंस्टीटूट(यूजीसी/ एआईसीटीई) से होना अनिवार्य है।
- उम्मीदवारों का परीक्षा परिणाम 01 अक्टूबर 2018 या उससे पूर्व घोषित हुआ हो।
आयु सीमा
1. बैंकिंग एसोसिएट
- अनारक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा 18 -32 वर्ष (01 अक्टूबर 2018 को) निर्धारित की गई है।
- एससी / एसटी / एक्स सर्विसमैन के लिए आयु सीमा 18 -35 वर्ष(01 अक्टूबर 2018 को) निर्धारित की गई है।
2. पी.ओ
- अनारक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा 18 -30 वर्ष (01 अक्टूबर 2018 को) निर्धारित की गई है।
- एससी / एसटी / एक्स सर्विसमैन के लिए आयु सीमा 18 -35 वर्ष(01 अक्टूबर 2018 को) निर्धारित की गई है।
जम्मू एंड कश्मीर बैंक भर्ती 2018 कॉल लेटर
जिन भी उम्मीदवारों ने जम्मू एंड कश्मीर बैंक भर्ती 2018 के लिए आवेदन किया है उन्हें बता दें कि परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए रिवाइजड कॉल लेटर 10 फरवरी 2019 12 अप्रैल 2019 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे दी गयी लिंक से उम्मीदवार डायरेक्ट कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं ।
कॉल लेटर : जम्मू एन्ड कश्मीर बैंक भर्ती 2018 एडमिट कार्ड यहाँ से प्राप्त करें।
- बैंक पीओ कॉल लेटर यहाँ से प्राप्त करें।
- बैंकिंग एसोसिएट कॉल लेटर यहाँ से प्राप्त करें।
जम्मू एंड कश्मीर बैंक भर्ती 2018 आवेदन पत्र
उम्मीदवारों को बता दें कि जम्मू एंड कश्मीर बैंक भर्ती 2018 के तहत जे एंड के बैंक ने 1450 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन केवल ऑनलाइन माधयम से किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को जम्मू एंड कश्मीर बैंक की आधिकारिक पर लॉगिन करना होना। वहां से उम्मीदवारों को रेजीस्ट्रेशन करना होगा। आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होना। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। इसके बाद उम्मीदवारों को जरुरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। अगर उम्मीदवार एक बार में आवेदन न कर सके तो अपना डाटा सेव करते रहें। और फिर वापस वही से आवेदन शुरू कर सकते हैं।
आवेदन पत्र : जे एंड के बैंक भर्ती 2018 के लिए आवेदन पत्र यहाँ नीचे दी गयी लिंक से प्राप्त करें।….आवेदन प्रक्रिया समाप्त।
- पीओ के लिए यहाँ से आवेदन करें।
- बैंकिंग एसोसिएट के लिए यहाँ से करें आवेदन।
आधिकारक साइट – www.jkbank.com
आवेदन शुल्क
बैंकिंग एसोसिएट्स
- अनारक्षित वर्ग को 800 रू. आवेदन शुल्क देना होगा।
- एससी और एसटी उम्मीदवारों को 600 रू. आवेदन शुल्क होगा।
पी.ओ
- अनारक्षित वर्ग को 1000 रू. आवेदन शुल्क देना होगा।
- एससी और एसटी उम्मीदवारों को 800 रू. आवेदन शुल्क होगा।
परीक्षा केंद्र
जम्मू और कश्मीर राज्य में –
- अवंतीपोरा
- बारामुल्ला
- श्रीनगर
- जम्मू
- साम्बा
- पुलवामा
- लेह
जम्मू और कश्मीर राज्य के बाहर
- दिल्ली एनसीआर
- अमृतसर
- जालंधर
- पटिआला
- पठानकोट
- लुधिआना
- चंडीगढ़ – मोहाली
जम्मू एंड कश्मीर बैंक भर्ती 2018 परीक्षा
जम्मू एंड कश्मीर बैंक भर्ती 2018 के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। जो भी उम्मीदवार ऑनलाइन परीक्षा को उत्तीर्ण करेंगे उन्हें जम्मू एंड कश्मीर बैंक में नौकरी प्राप्त होगा। बैंकिंग एसोसिएट्स के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में सम्मिलित होना अनिवार्य होगा। पी.ओ के लिए ऑनलाइन टेस्ट 2 चरणों में होंगे प्रिलिमिनरी और मैन परीक्षा।
बैंकिंग एसोसिएट्स
क्रमांक | परीक्षा का नाम | प्रश्न संख्या | अधिकतम अंक | समय |
1. | अंग्रेजी भाषा | 30 | 30 | 20 मिनट |
2. | संख्यात्क योग्यता | 35 | 35 | 20 मिनट |
3. | रीजनिंग एबिलिटी | 35 | 35 | 20 मिनट |
कुल अंक | 100 | 100 |
पी.ओ
प्रिलिमिनरी परीक्षा
क्रमांक | परीक्षा का नाम | प्रश्न संख्या | अधिकतम अंक | समय |
1. | अंग्रेजी भाषा | 30 | 30 | 20 मिनट |
2. | मात्रात्मक क्षमता | 35 | 35 | 20 मिनट |
3. | रीजनिंग एबिलिटी | 35 | 35 | 20 मिनट |
कुल अंक | 100 | 100 |
मेन परीक्षा
क्रमांक | परीक्षा का नाम | प्रश्न संख्या | अधिकतम अंक | समय |
1. | सामान्य /वित्तीय जागरूकता | 50 | 50 | 35 मिनट |
2. | सामान्य अंग्रेजी | 40 | 40 | 35 मिनट |
3. | रीजनिंग एबिलिटी और कंप्यूटर क्षमता | 50 | 60 | 45 मिनट |
4. | मात्रात्मक क्षमता | 50 | 50 | 45 मिनट |
कुल अंक | 190 | 200 | 160 मिनट |
जम्मू एंड कश्मीर बैंक भर्ती 2018 परीक्षा परिणाम
जो भी उम्मीदवार ऑनलाइन परीक्षा में सम्मिलित होंगे उनको परीक्षा के बाद परीक्षा परिणाम के लिए थोड़ा इंतज़ार करना होगा। जम्मू एंड कश्मीर भर्ती 2018 परीक्षा परिणाम घोषित करने की तिथि के बारे में अभी कोई सूचना नहीं दी गई है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए जैसे ही परीक्षा तिथि के बारे में सूचना जारी की जाएगी उम्मीदवारों को हमारे पेज पर सूचित कर दिया जाएगा। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई अधिसूचना पढ़ें।
अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना यहां से देखें
- बैंकिंग एसोसिएट्स के लिए अधिसूचना – यहां से देखें।
- पी.ओ के लिए अधिसूचना – यहां से देखें।
Discussion about this post