
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा जल्द ही आयोजित की जाएगी। बता दें कि यह प्रवेश परीक्षा कक्षा छः में नामांकन प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों के लिए आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा नवोदय विद्यालय समिति के द्वारा आयोजित की जाती है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2019 की पूरी जानकारी देंगे। इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। आवेदन करने की आखिरी तारीख दिनांक 15 दिसंबर 2018 थी। आपको बता दें कि आवेदन करने वाले छात्रों के प्रवेश पत्र अभी जारी नहीं किए गए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2019 की रिक्ति विवरण, पात्रता मापदंड, आवेदन पत्र, प्रवेश पत्र, परीक्षा पैटर्न, परिणाम की जानकारियां प्राप्त करने के लिए हमारे इस पोस्ट को पूरा पढ़ें।
यह भी पढ़ें : जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा 2019 की अधिक जानकरी यहां से देखें।
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2019 (JAWAHAR NAVODAYA VIDYALAYA ENTRANCE EXAM 2019)
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को बता दें कि आवेदन समाप्त हो गई है। यह परीक्षा कुल 28 राज्यों में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कुल 661 सीटों के लिए आयोजित की जा रही है। नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा पेपर class 6 से जुडी कुछ महत्वपूर्ण तारीखें निम्न प्रकार हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीख |
आवेदन पत्र भरने की आखरी तारीख | 15 दिसंबर 2018 |
फेज II के द्वारा आवेदन पत्र भरने की आखरी तारीख | 17 दिसंबर 2018 |
प्रवेश पत्र | 01 मार्च 2019 |
प्रवेश परीक्षा | 06 अप्रैल 2019 |
परिणाम | मई 2019 |
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2019 रिक्ति विवरण
रिक्त सीटों की कुल संख्या : 661
- राज्य का नाम : आंध्र प्रदेश
- सीटों की संख्या : 13+02
- राज्य का नाम : असम
- सीटों की संख्या : 27+01
- राज्य का नाम : अरुणाचल प्रदेश
- सीटों की संख्या : 18
- राज्य का नाम : अंडमान एंड निकोबार आइलैंड
- सीटों की संख्या : 03
- राज्य का नाम : बिहार
- सीटों की संख्या : 38+01
- राज्य का नाम : चंडीगढ़
- सीटों की संख्या : 01
- राज्य का नाम : छत्तीसगढ़
- सीटों की संख्या : 27+01
- राज्य का नाम : दिल्ली
- सीटों की संख्या : 09
- राज्य का नाम : दमन एंड दिउ
- सीटों की संख्या : 02
- राज्य का नाम : दादरा एंड नगर हवेली
- सीटों की संख्या : 01
- राज्य का नाम : गोवा
- सीटों की संख्या : 02
- राज्य का नाम : गुजरात
- सीटों की संख्या : 33+01
- राज्य का नाम : हरियाणा
- सीटों की संख्या : 21
- राज्य का नाम : हिमाचल प्रदेश
- सीटों की संख्या : 12
- राज्य का नाम : जम्मू और कश्मीर
- सीटों की संख्या : 22+01
- राज्य का नाम : झारखण्ड
- सीटों की संख्या : 24+02
- राज्य का नाम : कर्णाटक
- सीटों की संख्या : 30+01
- राज्य का नाम : केरल
- सीटों की संख्या : 14
- राज्य का नाम : लक्षदीप
- सीटों की संख्या : 01
- राज्य का नाम : मध्य प्रदेश
- सीटों की संख्या : 51+02+01
- राज्य का नाम : महाराष्ट्र
- सीटों की संख्या : 33+01
- राज्य का नाम : मणिपुर
- सीटों की संख्या : 09+02
- राज्य का नाम : मेघालय
- सीटों की संख्या : 11+01
- राज्य का नाम : मिजोरम
- सीटों की संख्या : 08
- राज्य का नाम : नागालैंड
- सीटों की संख्या : 11
- राज्य का नाम : उड़ीसा
- सीटों की संख्या : 30+01
- राज्य का नाम : पंजाब
- सीटों की संख्या : 22+01
- राज्य का नाम : पुड्डुचेर्री
- सीटों की संख्या : 04
- राज्य का नाम : राजस्थान
- सीटों की संख्या : 33+02
- राज्य का नाम : सिक्किम
- सीटों की संख्या : 04
- राज्य का नाम : त्रिपुरा
- सीटों की संख्या : 08
- राज्य का नाम : तेलंगाना
- सीटों की संख्या : 09
- राज्य का नाम : उत्तर प्रदेश
- सीटों की संख्या : 75+01
- राज्य का नाम : उत्तराखंड
- सीटों की संख्या : 13
- राज्य का नाम : पश्चिम बंगाल
- सीटों की संख्या : 19+01
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2019 पात्रता मापदंड
शैक्षिक योग्यता
- छात्रों को पांचवीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
- कक्षा पांचवीं में पढ़ने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2019 आवेदन पत्र
नवोदय विद्यालय के लिए आवेदन करने उम्मीदवारों को बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया अब समाप्त कर दी गई है। आवेदन पत्र भरने की आखिरी तारीख दिनांक 15 दिसंबर 2018 थी। फेज II के द्वारा आवेदन पत्र दिनांक17 दिसंबर 2018 तक भरे गए। आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से भरे गए। नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए।
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2019 प्रवेश पत्र
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 की होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र अभी जारी नहीं की गई है। प्रवेश पत्र दिनांक 01 मार्च 2019 को जारी किए जाएंगे। इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के प्रवेश पत्र अप्लीकेशन पोर्टल पर जारी की जाएगी। एप्लीकेशन पोर्टल से छात्र अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि प्रवेश पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त किए जा सकते हैं। किसी भी छात्र को प्रवेश पत्र किसी अन्य माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे।
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2019 परीक्षा पैटर्न
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2019 में होने वाली कक्षा की परीक्षा के लिए छात्रों को दो घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी। यह प्रवेश परीक्षा दोपहर 01:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा 3 भागों में आयोजित की जाएगी। छात्रों को बता दें कि सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार से पूछे जाएंगे।
कक्षा 6 के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा में कुल 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इस प्रवेश परीक्षा में मेन्टल एबिलिटी टेस्ट, अर्थमेटिक टेस्ट एवं लैंग्वेज टेस्ट से सवाल पूछे जाएंगे। मेन्टल एबिलिटी टेस्ट से कुल 50 अंकों के प्रश्न आएंगे। प्रश्नों की संख्या 40 होगी। इस भाग के लिए छात्रों को 60 मिनट समय दिया जाएगा। अर्थमेटिक टेस्ट से 25 अंक के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस भाग के लिए 30 मिनट समय निर्धारित की गई है। लैंग्वेज टेस्ट से 25 अंक के पूछे जाएंगे। इस भाग से कुल 20 प्रश्न होंगे। इस भाग के लिए 30 मिनट समेत दिया जाएगा।
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2019 परिणाम
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा पेपर class 6 की परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को परिणाम जानने के लिए थोड़ा इंतज़ार करना होगा। परिणाम जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। बता दें कि मई 2019 के आखिरी सप्ताह में परिणाम जारी होने की सम्भावना है। परिणाम जारी होने के बाद उसकी लिंक हम यहां अपडेट कर देंगे। एक बार परिणाम घोषित होने के बाद कॉपी की री-चेकिंग नहीं की जाएगी।
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2019 कक्षा 6 की अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना यहां से प्राप्त करें।