जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं सत्र 2021-22 में एडमिशन के लिए परीक्षा 24 फरवरी 2021 को आयोजित की गयी थी जिसके बाद उम्मीदवारों का JNV 9th Result 2021 जारी कर दिया गया है। छात्रों का JNV Class 9th Result 2021 आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जारी किया गया है। छात्र परिणाम ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं। आपको बता दें कि JNV Class 9th Admission Form 2021, स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर 4 नवंबर 2020 को जारी किये गए थे। इच्छुक उम्मीदवार 15 दिसंबर 2020 तक लेटरल एंट्री के लिए फॉर्म भर सकते थे। JNV Class 9 Entrance Exam 2021 के बारे में और अधिक जानकारी जैसे एप्लीकेशन फॉर्म, एडमिट कार्ड, रिजल्ट आदि के लिए यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम – जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट (JNVST) कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए रिजल्ट हुए घोषित।
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा 2021 ( JNV Class 9 Entrance Exam 2021 )
उम्मीदवारों को बता दें कि जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद छात्रों की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। जो छात्र इस प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे उनको नवोदय विद्यालय में प्रवेश दिया जायेगा। JNV Class 9 Entrance Exam 2021 से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी के लिए नीचे दी गयी तालिका देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथि |
आवेदन पत्र शुरू होने की तिथि | 4 नवंबर 2020 |
आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि | 15 दिसंबर 2020 |
एडमिट कार्ड | 27 जनवरी 2021 |
प्रवेश परीक्षा | 24 फरवरी 2021 |
परिणाम | 25 मार्च 2021 |
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा 2021 रिक्ति विवरण
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 के लिए नवोदय समिति ने अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग सीटें निर्धारित की हैं। छात्र सभी स्टेट में उपलब्ध सीटों की संख्या अलग अलग संख्या की जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा 2021 पात्रता मापदंड
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं उन्हें बता दें कि वे अवदान करने से पूर्व एक बार पात्रता मापदंड अवश्य जांच लें। अगर छात्र बिना पात्रता मापदंड जांचे आवेदन कर देते हैं तो आवेदन रद्द भी किया जा सकता है। जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कुछ मापदंड तय किये गए हैं। अगर छात्र सारे मापदंडो को पूरा करते हो तभी आवेदन करें।
शैक्षिक योग्यता
- अगर छात्र ने 8 वीं कक्षा 2021-22 सत्र में किसी भी सरकारी स्कूल या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल से पास की हो और उस जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय सक्रिय हो।
आयु सीमा
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों का जन्म 01 मई 2005 से 30 अप्रैल 2009 के बीच में होना चाहिए।
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा 2021 आवेदन पत्र
जो भी छात्र जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए आवेदन करना चाहते है उन्हें बता दें कि आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक साइट पर लॉगिन करना करना होगा। छात्र आवेदन प्रक्रिया नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक साइट www.navodaya.gov.in पर जाकर पूर्ण कर सकते हैं। छात्रों को बता दें कि नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए आवेदन पत्र 4 नवंबर 2020 से उपलब्ध करा दिए गए हैं। छात्रों को आवेदन प्रक्रिया तय तिथियों के अंदर पूर्ण करनी होगी, तय तिथि के बाद दिए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। छात्रों को बता दें कि नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा 2021 एडमिट कार्ड
जिन भी उम्मीदवारों ने जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए आवेदन तय तिथियों के अंदर पूर्ण किया था उनके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी कर दिए गए हैं। JNV एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक साइट http://www.navodaya.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र ध्यान रखें कि जब वे परीक्षा देने केंद्र पर जाएं तो अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाएं, एडमिट कार्ड के बिना छात्र को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी और ऐसे छात्र परीक्षा नहीं दे पाएंगे।
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा 2021 परीक्षा पैटर्न
जो भी उम्मीदवार जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए आवेदन कर रहे उन्हें बता दें कि उनका चयन ऑल इंडिया लेवल एडमिशन टेस्ट में मिले अंकों के आधार पर होगी। ऑल इंडिया लेवल एडमिशन टेस्ट का आयोजन नवोदय विद्यालय समिति द्वारा 24 फरवरी 2021 में किया जायेगा।
क्रमांक | विषय | अंक |
01. | अंग्रेजी | 15 |
02. | हिंदी | 15 |
03. | गणित | 35 |
04. | विज्ञान | 35 |
कुल अंक | 100 |
- परीक्षा की अवधि ढाई घंटे की होगी (सुबह 10 बजे से दोपहर 12 :30 बजे तक) , पीडब्ल्यू डी उम्मीदवारों को 30 मिनट अधिक दिया जाएगा।
- परीक्षा केंद्र जवाहर नवोदय विद्यालय होगा या जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा निर्धारित किया गया स्थान।
- परीक्षा के लिए भाषा माध्यम हिंदी /अंग्रेजी होगी।
- छात्रों को ओएमआर शीट में उत्तर देना होगा।
- मेरिट लिस्ट के आधार पर छात्रों का चयन होगा।
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा 2021 रिजल्ट
जो उम्मीदवार जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए ऑल इंडिया लेवल एडमिशन टेस्ट में शामिल हुए हैं उन छात्रों के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कक्षा 9 के परिणाम ऑनलाइन माध्यम से नवोदय विद्यालय समिति की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी किये गए हैं। छात्र ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। जो छात्र प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण रहेंगे उनको नवोदय विद्यालय में प्रवेश दिया जायेगा। प्रवेश परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए छात्र ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आधिकारिक साइट – navodaya.gov.in
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा 2021 की अधिक जानकरी के लिए अधिसूचना यहां से प्राप्त करें।
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.
Discussion about this post