वाईएमसीए यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में जो छात्र एडमिशन लेने के इच्छुक हैं उनको बता दें कि विश्वविद्यालय में यूजी, पीजी, पीएचडी, डिप्लोमा/ पीजी डिप्लोमा आदि कोर्स उपलब्ध कराये गये हैं। विश्वविद्यालय की ओर से सभी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है, आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि विभिन्न प्रोग्राम्स के लिए अलग अलग निर्धारित की गयी है। छात्रों को बता दें की पीजी प्रोग्राम के लिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि को 15 नवंबर 2020 तक बढ़ा दिया गया है। इसके साथ विश्वविद्यालय की ओर से बीटेक प्रोग्राम के लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। YMCA University Admission 2020 से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे पेज पर दी जानकारी को पूरा पढ़ सकते हैं।
जे.सी बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी एडमिशन 2020
वाईएमसीए यूनिवर्सिटी एमबीए एप्लीकेशन फॉर्म 2020 आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद छात्रों की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी जिसके बाद चयनित छात्रों को कॉउंसलिंग के लिए आमंत्रित किया जायेगा। सभी प्रक्रिया में सफल छात्रों को विश्वविद्यालय में प्रवेश दिया जायेगा। वाईएमसीए यूनिवर्सिटी एडमिशन 2020 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी के लिए छात्र नीचे दी गयी टेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां (बीटेक, बीटेक लीट)
कार्यकम | बीटेक | बीटेक लीट |
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 11 नवंबर 2020 | 20 नवंबर 2020 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 18 नवंबर 2020 | 27 नवंबर 2020 |
मैनुअल/ऑनलाइन कॉउंसलिंग/इन्टीट्यूशन लेवल कॉउंसलिंग (KS,EWS,TFW,HGST कैटेगरी) | 19 नवंबर 2020 | – |
प्रथम मैनुअल/इन्टीट्यूशन लेवल कॉउंसलिंग | 20 नवंबर 2020 | 28 नवंबर 2020 |
द्वितीय मैनुअल/इन्टीट्यूशन लेवल कॉउंसलिंग (अन्य सभी कैटेगरी) | 28 नवंबर 2020 | – |
महत्वपूर्ण तिथियां (यूजी, पीजी एवं पीएचडी प्रोग्राम)
कार्यक्रम | यूजी प्रोग्राम | पीजी, पीएचडी प्रोग्राम |
आवेदन शुरु होने की तारीख | शुरू | शुरू |
आवेदन खत्म होने की तारीख | 15 अगस्त 2020 | 15 नवंबर 2020 |
पहली मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि | 21 अगस्त 2020 (जारी) | घोषित की जाएगी |
ओरिजिनल डॉक्यूमेंट की स्कैंड कॉपी अपलोड करने की तिथि | 21 से २३ अगस्त 2020 | घोषित की जाएगी |
पहली कॉउंसलिंग की तिथि | 24 से 27 अगस्त 2020 | घोषित की जाएगी |
दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि | 28 अगस्त 2020 | घोषित की जाएगी |
दूसरी कॉउंसलिंग की तिथि | 01 से 03 सितम्बर 2020 | घोषित की जाएगी |
तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि | 04 सितम्बर 2020 | घोषित की जाएगी |
तीसरी कॉउंसलिंग की तिथि | 07 से 09 सितम्बर 2020 | घोषित की जाएगी |
चौथी कॉउंसलिंग (मोप अप राउंड) | घोषित की जाएगी | घोषित की जाएगी |
महत्वपूर्ण तिथियां
जे.सी बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी एडमिशन 2020 कोर्सेस
कोर्स का नाम | चयन प्रक्रिया |
बीटेक | इस कोर्स में एडमिशन एचएसटीईएस के नियमों के अनुसार होगा |
एमटेक | गेट (GATE) |
एमबीए | एंट्रेंस एग्जाम (इस यूनिवर्सिटी के द्वारा आयोजित किया जाएगा) |
एमए | मेरिट लिस्ट |
यूजी कोर्स
- बीटेक (कंप्यूटर इंजीनियरिंग)
- बीटेक (सूचना प्रौद्योगिकी)
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग
- बीटेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग)
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
- बीटेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग)
- इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
- बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स इंस्ट्रूमेंटेशन)
- बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार)
- कम्प्यूटर अनुप्रयोगों
- बीसीए
- बीएससी (एनिमेशन और मल्टीमीडिया)
- सिविल इंजीनियरिंग बीटेक (सिविल इंजीनियरिंग)
- गणित बीएससी (ऑनर्स)
- रसायन विज्ञान बीएससी (ऑनर्स)
- मैनेजमेंट स्टडीज
- बीबीए
पीजी कोर्स
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग
- इलेक्ट्रानिक्स अभियांत्रिकी
- एमटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
- इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन
- एमटेक वीएलएसआई डिजाइन
- एमसीए
- मैनेजमेंट स्टडीज
- एमबीए (वित्तीय प्रबंधन में विशेषज्ञता, मानव संसाधन प्रबंधन, और विपणन प्रबंधन)
- एमबीए (रिटेल मैनेजमेंट में विशेषज्ञता, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन, ई-कॉमर्स और यात्रा पर्यटन)
- एमएससी गणित
- एमएससी रसायन विज्ञान
- पर्यावरण विज्ञान
- एमएससी (पर्यावरण विज्ञान)
- पत्रकारिता जन संचार
- एमए (पत्रकारिता और जनसंचार)
जे.सी बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी एडमिशन 2020 पात्रता मापदंड
यूजी कोर्स के लिए योग्यता मापदंड
बीटेक कोर्स
- किसी मान्यता प्राप्त संस्था से कक्षा 12वीं पास होनी चाहिए ।
- एचएसटीईएस की परीक्षा में शामिल होना जरुरी है।
बीएससी
- किसी मान्यता प्राप्त संस्था से कक्षा 12वीं पास होनी चाहिए ।
- उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा में कम से कम 50% अंक प्राप्त होने जरुरी है।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत अंक प्राप्त होने चाहिए।
बीसीए
- किसी मान्यता प्राप्त संस्था से कक्षा 12वीं पास होनी चाहिए ।
- कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त होने चाहिए।
- उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा में कम से कम 45% अंक प्राप्त होने जरुरी है।
बीबीए
- किसी मान्यता प्राप्त संस्था से कक्षा 12वीं पास होनी चाहिए ।
- उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा में कम से कम 50% अंक प्राप्त होने जरुरी है।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के 45 प्रतिशत अंक प्राप्त होने चाहिए।
पीजी कोर्स के लिए योग्यता मापदंड
एमटेक कोर्स
- उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीटेक कोर्स की डिग्री होनी जरुरी है।
- कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त होने चाहिए।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के 45 प्रतिशत अंक प्राप्त होने चाहिए।
एमबीए कोर्स
- उम्मीदवार के पास किसी भी स्ट्रीम से बैचलर की डिग्री होनी जरुरी है।
- उम्मीदवारों को ग्रेजुएशन में कम से कम 50% अंक होने जरुरी हैं।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के 45 प्रतिशत अंक प्राप्त होने चाहिए।
एमएससी कोर्स
- उम्मीदवार के पास किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी जरुरी है।
- उम्मीदवारों को ग्रेजुएशन में कम से कम 50% अंक होने जरुरी हैं।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के 45 प्रतिशत अंक प्राप्त होने चाहिए।
एमसीए
- उम्मीदवार के पास किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी जरुरी है।
- कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त होने जरुरी है।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के 45 प्रतिशत अंक प्राप्त होने चाहिए।
एमए कोर्स
- उम्मीदवार के पास किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी जरुरी है।
- उम्मीदवारों को ग्रेजुएशन में कम से कम 50% अंक होने जरुरी हैं।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के 45 प्रतिशत अंक प्राप्त होने चाहिए।
जे.सी बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी एडमिशन आवेदन पत्र 2020
जे सी बोस एडमिशन 2020 एप्लीकेशन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। जो छात्र विभिन्न यूजी,पीजी एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए आवेदन पत्र भरना चाहते हैं वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट jcboseust.ac.in पर जाकर YMCA Faridabad Online Application Form भर सकते हैं, इसके अलावा हमारे पेज पर दी गई लिंक से वाईएमसीए फरीदाबाद एडमिशन फॉर्म 2020 भर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि अलग अलग पाठ्यक्रमों के लिए भिन्न निर्धारित की गयी है। छात्र आवेदन प्रक्रिया निर्धारित की गयी तिथियों के अंदर पूर्ण कर लेंगे। छात्रों को आवेदन पत्र भरते समय जरुरी दस्तावेज की फोटो स्कैन करके अपलोड करनी होगी। आवेदन प्रकिया पूरी होने के बाद छात्रों को आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा, बिना आवेदन फीस जमा किये गए आवेदन पत्र मान्य नहीं होंगे और ऐसे आवेदन पत्र निरस्त कर दिए जायेंगे।
जे.सी बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी एडमिशन एडमिट कार्ड 2020
जे.सी बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा 2020 में उपस्थित होने वाले छात्रों को लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किये जायेंगे। वाईएमसीए फरीदाबाद एडमिट कार्ड 2020 आधिकारिक वेबसाइट jcboseust.ac.in पर ऑनलाइन जारी किया जायेगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वाईएमसीए एडमिट कार्ड 2020 डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा हमारे पेज पर दी गई लिंक से प्राप्त कर सकेंगे। छात्र ध्यान रखें कि जब परीक्षा केंद्र पर जाएँ तो अपना एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र साथ लेकर जाएँ, बिना एडमिट कार्ड एवं पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
जे.सी बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी एडमिशन 2020 चयन प्रक्रिया
जो उम्मीदवार इस यूनिवर्सिटी से पढ़ना चाहते हैं उन उम्मीदवारों को दिए गए नियमों के अनुसार चयन प्रक्रिया में भाग लेना है। आपको बता दें कि उम्मीदवारों को सबसे पहले आवेदन प्रक्रिया में भाग लेना अनिवार्य है। विश्वविद्यालय कुछ पाठ्यक्रमों में एंट्रेंस टेस्ट आयोजित करके एवं कुछ पाठ्यक्रमों में मेरिट के अनुसार प्रवेश प्रदान करता है।
जे.सी बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी एडमिशन रिजल्ट 2020
YMCA की ओर से आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद छात्रों के रिजल्ट/मेरिट लिस्ट जारी कर दी गयी है, मेरिट लिस्ट केवल अभी यूजी प्रोग्राम के लिए जारी की गयी है। वाईएमसीए फरीदाबाद रिजल्ट 2020 ऑनलाइन माध्यम से विश्वविद्यालय की ऑफिसियल वेबसाइट jcboseust.ac.in पर जारी किये गए हैं। वाईएमसीए में जो छात्र पास हो जायेंगे उनको ग्रुप डिस्कसन एवं पर्सनल इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जायेगा। अंत में छात्र के फाइनल परिणाम जारी किये जायेंगे।
जे.सी बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी 2020 कांउसलिंग
जे.सी बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की ओर से फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को कांउसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। कॉउंसलिंग के लिए छात्रों को विश्वविद्यालय की ओर से तय की गयी तिथि एवं समय पर रिपोर्ट करना होगा। कॉउंसलिंग के समय छात्रों के सभी आवश्यक दस्तावेज का वेरिफिकेशन होगा इसलिए छात्र सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर जाएँ, जो छात्र कॉउंसलिंग में मांगे गए दस्तावेज उपलब्ध करवाने में असमर्थ होंगे उनका प्रवेश रद्द किया जा सकता है।
जे.सी बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी सीट
नीचे दी गई सीटों की जानकारी पिछले साल के अनुसार है। नई जानकारी आने पर इसको अपडेट कर दिया जाएगा।
यूजी कोर्स
कोर्स | सीट |
बीटेक (कंप्यूटर इंजीनियरिंग) | 120 |
बीटेक (सूचना प्रौद्योगिकी) | 60 |
बीटेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) | 120 |
BTec (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) | 60 |
बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स इंस्ट्रूमेंटेशन) और नियंत्रण Engg) | 60 |
बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार Engg) | 60 |
बीसीए | 60 |
बीएससी (एनिमेशन और मल्टीमीडिया) | 35 |
सिविल इंजीनियरिंग बीटेक (सिविल इंजीनियरिंग) | 60 |
गणित बीएससी (ऑनर्स) गणित | 60 |
रसायन विज्ञान बीएससी (ऑनर्स) रसायन विज्ञान | 60 |
बीबीए | 60 |
पीजी कोर्स
कोर्स | सीट |
यांत्रिक अभियांत्रिकी | 18 |
विद्युतीय अभियांत्रिकी | 18 |
कंप्यूटर अभियांत्रिकी | 54 |
इलेक्ट्रानिक्स अभियांत्रिकी | 54 |
कंप्यूटर अनुप्रयोग | 66 |
मैनेजमेंट स्टडीज | 120 |
भौतिक विज्ञान | 60 |
गणित | 60 |
रसायन विज्ञान | 60 |
पर्यावर्णीय विज्ञान | 35 |
पत्रकारिता और जन संचार | 30 |
जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए
जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, पूर्व में वाईएमसीए विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (वाईएमसीए यूएसटी) और वाईएमसीए इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग (वाईएमसीएआई), हरियाणा राज्य में फरीदाबाद में स्थित एक राज्य विश्वविद्यालय है। 1969 में एक कॉलेज के रूप में स्थापित, इसे दिसंबर 2009 में विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त हुआ और 2018 में इसका नाम बदल दिया गया। जे.सी बोस विश्वविद्यालय 1969 में एक इंडो-जर्मन परियोजना के रूप में स्थापित किया गया था, जो भारत के वाईएमसीए की राष्ट्रीय परिषद, हरियाणा सरकार और विकास सहायता, बॉन, जर्मनी की जर्मन केंद्रीय एजेंसियों के संयुक्त उद्यम के रूप में स्थापित किया गया था। वाईएमसीए विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय फरीदाबाद (संशोधन) अधिनियम, 2018 के माध्यम से इसका वर्तमान नाम बदल दिया गया।
आधिकारिक वेबसाइट – jcboseust.ac.in
- नोटिफिकेशन : जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय 2020 बीटेक पाठ्यक्रम की नोटिफिकेशन के लिए यहाँ क्लिक करें।
- नोटिफिकेशन : जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय 2020 एमबीए पाठ्यक्रम की नोटिफिकेशन के लिए यहाँ क्लिक करें।
- नोटिफिकेशन : जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय 2020 यूजी/पीजीपाठ्यक्रम की नोटिफिकेशन के लिए यहाँ क्लिक करें।
- नोटिफिकेशन : जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय 2020 डिप्लोमा पाठ्यक्रम की नोटिफिकेशन के लिए यहाँ क्लिक करें।
- न्यू नोटिफिकेशन
Discussion about this post