झारखण्ड पैरामेडिकल एडमिशन 2020 की परीक्षा ऑनलाइन मोड में 20 दिसंबर 2020 को आयोजित की जाएगी जिसके लिए PMECE Admit Card 2020 जल्दी ही जारी किये जायेंगे। एडमिट कार्ड केवल उन्ही उम्मीदवारों के लिए जारी किया जायेगा जिन्होंने समय पर अपना पूरा भरा एप्लीकेशन फॉर्म जमा किया होगा। एडमिट कार्ड झारखण्ड कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in जारी किये जायेगा जहाँ से आप पीएमईसीई एडमिट कार्ड 2020 डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही साथ आप एडमिट कार्ड जारी होने पर इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए लिंक से भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। PMECE Admit Card 2020 से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : झारखण्ड पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा 2020 के लिए जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड।
झारखंड पैरामेडिकल एडमिट कार्ड 2020 (PMECE Admit Card 2020)
झारखंड पैरामेडिकल एंट्रेंस एग्जाम एडमिट कार्ड 2020 जारी होने पर उम्मीदवारों को सूचित कर दिया जाएगा। जो उम्मीदवार झारखंड पैरामेडिकल एंट्रेंस एग्जाम आवेदन प्रक्रिया सभी नियमों के साथ पूरा करेंगे उन उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवारों की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। झारखंड पैरामेडिकल एंट्रेंस एग्जाम एडमिट कार्ड 2020 से जुड़ी जरुरी तारीखों के बारे में जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
महत्तवपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीख |
एंट्रेंस एग्जाम होने की तारीख | 20 दिसंबर 2020 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | दिसंबर 2020 |
एडमिट कार्ड – झारखंड पैरामेडिकल एंट्रेंस एग्जाम एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in से प्राप्त कर सकेंगे।
झारखंड पैरामेडिकल एंट्रेंस एग्जाम एडमिट कार्ड 2020 कैसे करें डाउनलोड
झारखंड पैरामेडिकल एंट्रेंस एग्जाम एडमिट कार्ड जारी होने पर उम्मीदवारों को सूचित कर दिया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। उम्मीदवार नीचे दी गई जानकारी को फॉलो कर आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
- झारखंड पैरामेडिकल एंट्रेंस एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट के होमे पेज पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का ऑप्शन दिखाई देगा।

- उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों के सामने कई एग्जाम के लिंक होंगे।
- उम्मीदवारों को झारखंड पैरामेडिकल एंट्रेंस एग्जाम के लिंक पर क्लिक करना है।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को पूछी गई जानकारी को डालना है।
- सभी जानकारी डालने के बाद उम्मीदवारों को सबमिट बटन दबाना है।
- सबमिट बटन दबाने के बाद उम्मीदवारों के सामने उनका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
- उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी को जांच लें और प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।
झारखंड पैरामेडिकल एंट्रेंस एग्जाम एडमिट कार्ड 2020 में दिए गए विवरण
झारखंड पैरामेडिकल एंट्रेंस एग्जाम के लिए जिन उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा उन उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। एंट्रेंस एग्जाम के लिए उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड होना जरुरी है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों के लिए जरुरी है कि वो एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय उसमें दिए विवरणों को अवश्य जांच लें। उम्मीदवार एडमिट कार्ड में दिए गए विवरणों की जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।
- उम्मीदवार का नाम
- पिता का नाम
- कोर्स का नाम
- रोल नंबर
- परीक्षा की तारीख
- परीक्षा केंद्र
- परीक्षा का समय
- आवेदन पत्र का नंबर
झारखंड पैरामेडिकल एंट्रेंस एग्जाम 2020 परीक्षा पैटर्न
जो उम्मीदवार इस साल झारखंड पैरामेडिकल एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होंगे उन उम्मीदवारों के लिए परीक्षा पैटर्न के बारे में पता होना जरुरी है। परीक्षा पैटर्न की जानकारी होने से उम्मीदवार उसी के आधार पर अपनी तैयारी कर सकते हैं। परीक्षा पैटर्न से जुड़ी सारी जानकारी उम्मीदवार नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।
- प्रश्नों का प्रकार – ऑब्जेक्टिव टाइप
- कुल प्रश्न – हर विषय से 50 प्रश्न
- सही उत्तर होने पर अंक – 1 अंक
- नेगेटिव मार्किंग – 0.25 अंक
- विषय (पी.सी.एम) – इंटरमीडिएट स्तरीय भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित
- विषय (पी.सी.बी) – भौतिक विज्ञान, रसयान विज्ञान, जीव विज्ञान
- भाषा – अंग्रेजी और हिंदी
झारखंड पैरामेडिकल एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट 2020
झारखंड पैरामेडिकल एंट्रेंस एग्जाम 2020 होने के बाद उम्मीदवारों के रिजल्ट जारी किये जायेंगे। उम्मीदवारों का रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से जेसीईसीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा जहाँ से आप अपना रिजल्ट देख सकेंगे, इसके अलावा उम्मीदवार इस पेज से भी अपना झारखंड पैरामेडिकल एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट देख सकेंगे। जो उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा में सफल रहेंगे उनको मेरिट के अनुसार संस्थान आवंटित किया जायेगा जिसके बाद छात्रों को उस संस्थान में कॉउंसलिंग के लिए शामिल होना होगा एवं सफल छात्रों को विभिन्न संस्थानों में प्रवेश दिया जायेगा।
आधिकारिक वेबसाइट – jceceb.jharkhand.gov.i
Discussion about this post