झारखण्ड एसएससी ने एक्साइज विभाग में सिपाही भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित किया है। उत्पाद सिपाही भर्ती के लिए जेएसएससी प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन करेगा। उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2018 के लिए उम्मीवार 26 दिसंबर 2018 से झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://www.jssc.nic.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जेईसीसीई (Jharkhand Excise Constable Competitive Examination) के द्वारा 518 उत्पाद सिपाहियों का चयन किया जायेगा। उम्मीदवार झारखण्ड राज्य में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग में उत्पाद सिपाही के पद के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए 09 फरवरी 2019 तक आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। जेईसीसीई 2018 की अधिक जानकारी योग्यता, आवेदन पत्र, प्रवेश पत्र, महत्त्वपूर्ण तिथियाँ, परीक्षा पैटर्न आदि हमारे इस आर्टिकल से प्राप्त कर सकते हैं।
जेईसीसीई 2018 (JECCE 2018)
झारखण्ड राज्य के उत्पाद सिपाही के पद के लिए इच्छुक आवेदक 09 फरवरी 2019 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इसके उपरांत आवेदक 13 फरवरी 2019 तक आवेदन शुल्क और 16 फरवरी 2019 तक फोटो व हस्ताक्षर अपलोड कर सकते हैं। जेईसीसीई 2018 से जुड़ी अन्य महत्त्वपूर्ण तिथियाँ उम्मीदवार यहाँ दी गयी टेबल से देख सकते हैं।
महत्त्वपूर्ण तिथियाँ
कार्यक्रम | तिथि |
---|---|
आवेदन शुरू होने की तिथि | 26 दिसंबर 2018 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 09 फरवरी 2019 |
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 13 फरवरी 2019 |
फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने की अंतिम तिथि | 16 फरवरी 2019 |
आवेदन में सुधार की तिथि | 19 फरवरी 2019 |
सुधार की अंतिम तिथि | 23 फरवरी 2019 |
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
परीक्षा की तिथि | घोषित की जाएगी |
परिणाम तिथि | घोषित की जाएगी |
जेईसीसीई 2018 रिक्ति विवरण
कुल पद : 518
विभाग : उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग (एक्साइज विभाग)
वेतन : 5,200-20,200 ग्रेड पे

जेईसीसीई 2018 योग्यता
- आवेदक झारखण्ड राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आयुसीमा (01 अगस्त 2018 के अनुसार)
- उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
- आरक्षित वर्ष के लिए आयु सीमा में आरक्षण प्राप्त है।
- शैक्षणिक योग्यता
- उम्मीदवार भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक/दसवीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
- शारीरिक योग्यता

जेईसीसीई 2018 आवेदन पत्र
झारखण्ड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक आवेदक 09 फरवरी 2019 तक आवेदन अवश्य कर दें। उम्मीदवार हमारे आर्टिकल में दी गयी लिंक से भी आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में आवेदन करने लिए उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में अपनी बेसिक जानकारी जैसे नाम, माता-पिता का नाम, जिले का नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी आदि देनी होगी।
आवेदन शुल्क
- सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए – 800/- रूपये
- एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए – 200/- रूपये
जेईसीसीई 2018 प्रवेश पत्र
झारखण्ड राज्य उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता के लिए परीक्षा जल्द ही आयोजित की जाएगी, जिसके लिए जेईसीसीई एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किये जायेंगे। उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट http://www.jssc.nic.in पर जारी किया जायेगा। किसी की उम्मीदवार को प्रवेश पत्र डाँक द्वारा नहीं भेजा जायेगा। जेईसीसीई परीक्षा के समय उम्मीदवार को अपना एक सरकारी पहचान पत्र ले कर जाना होगा।
जेईसीसीई 2018 परीक्षा पैटर्न
झारखण्ड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा 2018 में लिखित परीक्षा में तीन प्रश्न पत्र होंगे। प्रत्येक प्रश्न पत्र को हल करने के लिए उम्मीदवार के पास दो घण्टे का समय होगा। तीनो प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 3 अंक दिए जायेंगे और गलत उत्तत के लिए 1 अंक काटा जायेगा।
- पत्र 1 – विषय : (भाषा ज्ञान)
हिंदी भाषा ज्ञान | 80 प्रश्न |
अंग्रेजी भाषा ज्ञान | 40 प्रश्न |
कुल प्रश्न | 120 प्रश्न |
इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 30% अंक हासिल करने होंगे। प्राप्त अंकों को मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़ा जायेगा।
- पत्र 2 – (क्षेत्रीय/जनजातीय अन्य भाषा ज्ञान)
हिंदी / अंग्रेजी / उर्दू / संथाली / बांगला / मुंडारी (मुण्डा) / हो / खड़िया / कुड़ूख (उराँव) / कुरमाली / खोरठा / नागपुरी / पंचपरगनीया / उड़िया / संस्कृत में से किसी एक भाषा की परीक्षा। परीक्षा में सम्बंधित भाषा के एक सौ बहुविकल्पीय उत्तर आधारित प्रश्न होंगे।
- पत्र 3
- इस पत्र में 120 प्रश्न होंगे।
सामान्य अध्ययन | 40 प्रश्न |
झारखण्ड राज्य से सम्बंधित ज्ञान | 50 प्रश्न |
सामान्य विज्ञान | 20 प्रश्न |
सामान्य गणित | 10 प्रश्न |
कुल | 120 प्रश्न |
जेईसीसीई 2018 भर्ती प्रक्रिया
झारखण्ड उत्पाद सिपाही भर्ती के लिए उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजरना होगा।
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक जाँच परिक्षण
- चिकित्सीय जाँच परीक्षा
जेईसीसीई 2018 परिणाम
जेईसीसीई 2018 उत्पाद सिपाही भर्ती के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी जिसका परिणाम जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर आएगा। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जायेगा। अंत में चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
जेईसीसीई 2018 की अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं।
Discussion about this post