जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2022- जेईई एडवांस 2022 परीक्षा का आयोजन 03 जुलाई २०२२ को किया जायेगा जिसमें शामिल होने के लिए जेईई एडवांस एंट्रेंस एग्जाम 2022 एडमिट कार्ड जारी कर दिया जायेगा। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी किये जायेंगे जहां से आप जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन नम्बर, डेट ऑफ़ बर्थ एवं मोबाइल नम्बर दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। जो उम्मीदवार जेईई मुख्य परीक्षा में पास हुए होंगे केवल वो उम्मीदवार ही जेईई एडवांस परीक्षा 2022 में शामिल हो सकेंगे। सभी उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड करने होंगे। किसी भी उम्मीदवार को ऑफलाइन एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। JEE Advanced 202२ Admit Card की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस पेज को पूरा पढ़ सकते हैं।
जेईई एडवांस 2022 एडमिट कार्ड (JEE Advanced 202२ Admit Card)
आपको बता दें कि उम्मीदवारों के जेईई एडवांस एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पूर्व ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाता है। आप अपने एडमिट कार्ड हमारे इस पेज से भी डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक इस पेज पर उपलब्ध करवा दिया जायेगा। एंट्रेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड बहुत ही जरूरी होता है, इसलिए परीक्षा के समय एडमिट कार्ड साथ लेकर जाएँ। जेईई एडवांस 2022 की जरूरी तारीखों के बारे में जानने के लिए नीचे बनीं टेबल को देखें।
महत्त्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीखें |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | जून 2022 |
परीक्षा की तारीख | 03 जुलाई 2022 |
एडमिट कार्ड – जेईई एडवांस 2022 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर होगा जारी।
जेईई एडवांस 2022 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
उम्मीदवारों को बता दें कि एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा। ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। इन स्टेप्स को ध्यान में रखने से आप अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको इस पेज पर दिए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करने के बाद जेईई की आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, ई-मेल आईडी और फोन नंबर डालकार लॉगिन करना होगा।
- जानकारी सही और पूरी होने के पर आपका पेज लॉगिन हो जाएगा।
- लॉगिन होने के बाद आप अपना एडमिट कार्ड पीडीएफ फॉर्म में डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें और एग्जाम में उसे अपने साथ लेकर जाना न भूलें।
- एडमिट कार्ड पर एट्रेंस एग्जाम से जुड़ी जानकारी दी गई होती है जैसे –
- नाम
- रोल नंबर
- फोटो
- सिग्नेचर
- जन्मतिथि
- पता
- परीक्षा सेंटर
- परीक्षा सेंटर का पता
- परीक्षा की तारीख
- परीक्षा का समय
- एडमिट कार्ड के साथ आपको कुछ जरूरी दस्तावेज भी अपने साथ लेकर जानें होंगे जैसे –
- वेलिड आईडी प्रूफ (पेन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट)
- ऑरिजनल एडमिट कार्ड
जेईई एडवांस 2022 परीक्षा पेटर्न
- पेपर की भाषा:
- अंग्रेजी और हिंदी
- कागजात की संख्या:
- 02 (पेपर 1 और पेपर 2)
- प्रश्न पत्र में अनुभाग:
- 03 (भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित)
- पेपर की अवधि:
- 03 घंटे प्रत्येक
- प्रश्नों का प्रकार:
- एमसीक्यू / संख्यात्मक उत्तर प्रकार
जेईई एडवांस 2022 सिलेबस
जेईई एडवांस 2022 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार हमारे इस पेज से सिलेबस भी प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि परीक्षा के लिए सिलेबस का पता होना बहुत ही जरूरी होता है। सिलेबस जानने से परीक्षा की तैयारी करने में आसानी होती है। अगर आप जेईई एडवांस 2022 सिलेबस देखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके सिलेबस प्राप्त कर सकते हैं।
वर्ष 2022 सिलेबस जल्द उपलब्ध होगा।
- जेईई एडवांस 2021 सिलेबस प्राप्त के लिए यहां पर क्लिक करें।
जेईई एडवांस 2022 आंसर की
उम्मीदवारों को बता दें कि जेईई एडवांस 2022 एंट्रेंस एग्जाम समाप्त होने के बाद आंसर की जारी की जाएगी। आंसर की दो प्रकार से जारी की जाएगी। परीक्षा के कुछ देर बाद जारी की गई आंसर की अनौपचारिक होगी जो अलग अलग संस्थानों द्वारा जारी की जाएगी। जेईई एडवांस 2022 एंट्रेंस एग्जाम की आधिकारिक आंसर की परीक्षा के कुछ दिन बाद जारी की जाएगी। आंसर की के माध्यम से उम्मीदवार अपने रिजल्ट का एक अनुमान लगा सकते हैं और अपने अंको की गणना कर सकते हैं।
जेईई एडवांस 2022 रिजल्ट
जेईई एडवांस 2022 एंट्रेंस एग्जाम होने के बाद सभी उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट का इंतजार रहेगा। इसलिए उम्मीदवारों को बता दें कि जेईई एडवांंस 202२ रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों का रिजल्ट जेईई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से देखना होगा। इसके अलावा आप अपने रिजल्ट के बारे में जानकारी हमारे इस पेज भी प्राप्त कर सकेंगे।