जेईई मेन 9 अप्रैल 2019 की परीक्षा खत्म हो गई है। उम्मीदवार इस पेज से 9 अप्रैल 2019 की परीक्षा के क्वेश्चन पेपर और आंसर की प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवार इस पेज से लाइव अपेडट भी प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा के बाद उम्मीदवारों के द्वारा बताए गए प्रश्नों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपको बता दें कि जेईई मेन की औपचारिक (ऑफिशियल) और अनौपचारिक (अनऑफिशियल) आंसर की जारी की जाएगी। अनौपचारिक प्रश्न पत्र और आंसर की परीक्षा वाले दिन ही जारी हो जाती है। सभी उम्मीदवार इस पेज से परीक्षा होने के बाद अनौपचारिक प्रश्न पत्र और आंसर की प्राप्त कर सकते हैं। अनौपचारिक आंसर की से उम्मीदवारों को अंदाजा मिल जाता है कि उनके परीक्षा में कितने अंक आ सकते हैं। जेईई मेन 9 अप्रैल 2019 परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी उम्मीदवार इस पेज से प्राप्त कर सकेंगे।
जेईई मेन 9 अप्रैल 2019 क्वेश्चन पेपर और आंसर की
- परीक्षा की तारीख – 9 अप्रैल 2019
- जेईई मेन पेपर – पेपर 1
- परीक्षा शिफ्ट – पहली शिफ्ट – सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट – दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
जेईई मेन 9 अप्रैल 2019 आधिकारिक प्रश्न पत्र और आंसर की
जेईई मेन 9 अप्रैल 2019 प्रश्न पत्र – शिफ्ट 1
जेईई मेन 9 अप्रैल 2019 आंसर की – शिफ्ट 1
जेईई मेन 9 अप्रैल 2019 प्रश्न पत्र – शिफ्ट 2
जेईई मेन 9 अप्रैल 2019 आंसर की – शिफ्ट 2
क्या आप जेईई मेन 8 अप्रैल 2019 की परीक्षा में शामिल हुए ? यहां आप अपने क्वेश्चन बताए हम आपको आंसर देनी की कोशिश करेंगे। क्वेश्चन बताने के लिए यहां क्लिक करें।
-JEE Main 9 April Question and Answers –
जेईई मेन 9 अप्रैल 2019 आंसर की कोचिंग सेंटर के द्वारा जारी की गई
जिन उम्मीदवारों ने 9 अप्रैल 2019 की जेईई मेन परीक्षा में शामिल हुए हैं। वो उम्मीदवार इस पेज से कोचिंग सेंटर के द्वारा जारी की गई आंसर की प्राप्त कर सकते हैं। आंसर की प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
कोचिंग सेंटर का नाम | पहली शिफ्ट | दूसरी शिफ्ट |
रेसोनेंस |
|
|
वाइब्रेंट | यहां से प्राप्त करें | यहां से प्राप्त करें |
करियर प्वाइंट |
|
|
जेईई मेन 9 अप्रैल 2019 लाइव अपडेट
जेईई मेन 9 अप्रैल 2019 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आप आपके लिए लाइव अपडेट लाते रहेंगे। उम्मीदवार इस पेज से प्रश्न पत्र, आंसर की, एनालिसिस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
==> शिफ्ट 2 के लाइव अपडेट <==
- जेईई मेन जनवरी 2019 के मुकाबले यह सेशन ज्यादा आसान था।
- Phydroxyprophane + Bromide इसका रिएक्शन बताना था।
- सेमी कंडक्टर से कोई भी प्रश्न नहीं पूछे गए।
- केमिस्ट्री में सभी भाग से प्रश्नों की संख्या बराबर थी।
- फिजिक्स 11वीं कक्षा के सिलेबस से सबसे ज्यादा था।
- केमिस्ट्री में कार्बोनेट ओर से जुड़ा एक प्रश्न पूछा गया था।
- केमिस्ट्री में एस 1 और एस 2 ऑर्गेनिक से जुड़ा प्रश्न आया था।
- गणित में उम्मीदवारों को सीपी और एसवी दी हुई थी और इनका रेशियो निकालना था।
- फिजिक्स में ज्यादा प्रश्न न्यूमेरिकल थे।
- गणित में एक्लिप्स, पैराबोला एंड टेक्नोमेट्री से प्रश्न आए थे।
- कंवेक्स मिरर से प्रश्न आए थे।
- रिलेटिव मोशन, डांस एंड फ्रीक्वेंसी से प्रश्न आए थे।
- फिजिक्स और केमिस्ट्री विषय सबसे आसान थे। और गणित सबसे कठिन था इन दोनों विषय के मुकाबले।
- दूसरी शिफ्ट के पेपर में सबसे कठिन गणित विषय था।
- गणित विषय में कठिनाई का स्तर बहुत ज्यादा था।
- ज्योमेट्री, टूडी डी, थ्री डी और कलेक्स से प्रश्न आए थे।
==> शिफ्ट 1 के लाइव अपडेट <==
- उम्मीदवारों के अनुसार फिजिक्स सबसे कठिन, गणित सामान्य और केमिस्ट्री आसान आई।
- फिजिकल केमिस्ट्री से सबसे ज्यादा प्रश्न आए थे।
- पेपर के समय कुछ मिनटों के लिए बिजली चली गई थी।
- रे ऑप्टिक्स से सबसे कम प्रश्न आए थे।
- फिजिक्स में मैकेनिक और ऑप्टिक से सबसे ज्यादा प्रश्न पूछे गए।
- फ्लोराइड का ओर क्या है।
- ईएम विषय से कोई भी प्रश्न नहीं आए।
- ऑप्टिक में से 4 प्रश्न आए जो 11वीं के सिलेबस से थे।
- एक प्रश्न क्रिटिकल टम्रेचर का था। जिसमें दोनो कोमोनेट की वैल्यू अलग अलग थी और उम्मीदवारों को दोनों की वैल्यू निकालनी थी और साथ टेम्रेचर भी निकालना।
- केमिस्ट्री सबसे ज्यादा असान थी। पहली शिफ्ट के पेपर में कठिनाई का स्तर सामान्य था।
- गणित विषय में 11वीं और 12वीं कक्षा में से प्रश्न आए।
- जनवरी और अप्रैल सेंशन के पेपर में कठिनाई का स्तर एक जैसा था।
- फिजिक्स में 11वीं कक्षा से ज्यादा प्रश्न आए।
- ऑर्गेनिक प्रश्नों की संख्या ज्यादा थी।
- केमिस्ट्री में रिएक्शन बेस्ड प्रश्न कम आए।
- फिजिक्स में दो प्रश्न ऑप्टिक में से थे।
- इनऑर्गेनिक के सभी प्रश्न एनसीईआरटी से आए थे।
- मैट्रिक्स में रिलेशन दिए गए थे और उम्मीदवारों को प्रोडक्ट निकाला था।
- केमिस्ट्री विषय पूरा एनसीईआरटी में से आया था।
- फिजिक्स सेक्शन की कठिनाई का स्तर ज्यादा था।
जेईई मेन 9 अप्रैल 2019 प्रश्न
जेईई मेन 9 अप्रैल 2019 परीक्षा के बाद उम्मीदवार इस पेज से प्रश्न देख सकेंगे। यहां से उम्मीदवार परीक्षा में पूछे गए जेईई मेन 2019 प्रश्न पत्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।। जो उम्मीदवार जेईई मेन की परीक्षा देकर आएंगे उनके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस पेज पर प्रश्नों को अपडेट किया जाएगा। साथ यहां पर उम्मीदवारों को जेईई मेन आंसर की भी जानकारी दी जाएगी।
जेईई मेन 9 अप्रैल 2019 आंसर की
उम्मीदवार यहां से जेईई मेन 9 अप्रैल 2019 की परीक्षा होने के बाद आंसर की प्राप्त कर सकेंगे। अनौपचारिक आंसर की की मदद से उम्मीदवार यह अंदाजा लगा पाएंगे कि परीक्षा में उनके कितने उत्तर सही हैं और कितने उत्तर गलत हैं। उम्मीदवार नीचे से बाकी परीक्षा के दिनों के भी प्रश्न पत्र और आंसर की प्राप्त कर सकते हैं।
परीक्षा तारीख | प्रश्न पत्र और आंसर की |
जेईई मेन 7 अप्रैल 2019 | यहां से देखें |
जेईई मेन 8 अप्रैल 2019 | यहां से देखें |
जेईई मेन 10 अप्रैल 2019 | यहां से देखें |
जेईई मेन 12 अप्रैल 2019 | यहां से देखें |
उत्तर कुंजी के साथ जेईई मेन 9 अप्रैल 2019 प्रश्न पत्र का उपयोग करके स्कोर की गणना कैसे करें
उत्तर कुंजियों का उपयोग करके स्कोर की गणना करने के लिए उम्मीदवारों को अंकन योजना और परीक्षा में प्रति प्रश्न के अंकों को जानना होगा। साथ ही, जेईई मेन 9 अप्रैल 2019 प्रश्न पत्र उत्तर कुंजी के साथ स्कोर की गणना करते समय परीक्षा पैटर्न जानना बहुत महत्वपूर्ण है। उम्मीदवारों को स्कोर की गणना करने के लिए:
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
जब आपके पास ये डेटा हो जाएं, तो नीचे दिए गए सूत्र का उपयोग करके अंकों की गणना करें:
संभावित स्कोर = 4 X (सही उत्तरों की संख्या) – 1 X (गलत उत्तरों की संख्या)
जेईई मेन 2019 आंसर की जारी होने की तारीख
जेईई मेन 2019 प्रश्न पत्र और आंसर की | तारीख |
जेईई मेन 2019 पेपर 1 परीक्षा की तारीख | 9 अप्रैल 2019 |
अनौपचारिक आंसर की जारी होने की तारीख | 9 अप्रैल 2019 |
प्रश्न पत्र और रिस्पांस शीट जारी होने की तारीख | 22 अप्रैल 2019 (अनुमानित) |
औपचारिक आंसर की जारी होने की तारीख | 23 अप्रैल 2019 (अनुमानित) |
ऑब्जेक्शन जमा करने की आखिरी तारीख | घोषित की जाएगी |
फाइनल आंसर की जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
|
|
जेईई मेन 9 अप्रैल 2019 प्रश्न पत्र और आंसर की
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के द्वारा जेईई मेन 2019 की आधिकारिक तौर पर आंसर की जारी की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आंसर देख सकेंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि जेईई मेन 2019 आंसर की परीक्षा खत्म होने के दो दिन बाद जारी कर दी जाएगी। जिससे उम्मीदवार अपने नंबर का अंदाजा लगा पाएंगे। आपको बता दें कि आंसर की जारी होने से पहले उम्मीदवारों की रिस्पांस शीट जारी की जाएगी। इससे उम्मीदवार आधिकारिक आंसर की जारी होने पर अपने नंबर कैलकुलेट कर सकेंगे।
जेईई मेन आंसर की 2019 कैसे करें ऑब्जेक्शन
जेईई मेन आंसर की 2019 जारी होने के बाद उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन करने का अवसर दिया जाएगा। उम्मीदवार एनटीए के द्वारा जारी की गई आंसर की पर ऑब्जेक्शन कर सकेंगे। ऑब्जेक्शन करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ स्टेप्स को फोलो करना होगा। जो उम्मीदवार सभी नियमों के साथ ऑब्जेक्शन प्रक्रिया को पूरा करेंगे उन उम्मीदवारों के ऑब्जेक्शन स्वीकार किया जाएगा। ऑब्जेक्शन करने की पूरी जानकारी उम्मीदवार नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर उम्मीदवारों को “चैलेंज रिगार्डिंग आंसर की” बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और पासवर्ड की जानकारी डालनी है।
- सभी जानकारी डालने के बाद उम्मीदवारों को लॉगिन बटन दबाना है।
- जेईई मेन आंसर की 2019 में उम्मीदवारों को पेपर का नाम, प्रश्न आईडी, सही जवाब की आईडी की जानकारी प्राप्त होगी।
- उम्मीदवार अगर के ज्यादा ऑब्जेक्शन करना चाहते हैं तो उम्मीदवार चैक बोक्स में दिए गए आप्शन पर क्लिक कर सकते हैं।
- इसके बाद उम्मीदवार नीचे जाकर सेव बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अपने ऑब्जेक्शन का प्रीव्यू दिखाई देगा।
- उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन करने के साथ साथ जरुरी प्रूफ को भी अपलोड करना है।
- अपलोड करने के लिए उम्मीदवारों को चूज फाइल पर जाना है और फाइल को अपलोड करना है।
- अब उम्मीदवारों को सेव योर क्लेम फाइनली बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन शुल्क का भुगतान करना है।
- अब उम्मीदवार उन प्रश्नों के लिए ऑब्जेक्शन शुल्क जमा करें जिनपर ऑब्जेक्शन किया है।
जेईई मेन रिजल्ट 2019
जेईई मेन 2019 की परीक्षा होने के कुछ समय बाद उम्मीदवारों के रिजल्ट जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों के रिजल्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। उम्मीदवारों का रिजल्ट परसेंटाइल में होगा जिसको एनटीए स्कोर भी कहा जाता है। जेईई मेन रिजल्ट के साथ उम्मीदवार कट ऑफ भी देख सकेंगे।
आधिकारिक वेबसाइट – www.nta.ac.in
Discussion about this post