जेईई मेन एडमिट कार्ड 2022 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी कि NTA की ओर से JEE Main 2022 एग्जाम विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी जिसमें शामिल होने के लिए छात्रों का एडमिट कार्ड जारी किये जायेगे। जेईई मेंस जून सेशन 2022 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 21 जून २022 को जारी कर दिया गया है। JEE Main 2022 Session 1 Admit Card 2022 एनटीए के द्वारा आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया गया है, जहाँ से आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के अलावा इस पेज पर नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। आपको बता दें कि इससे पहले एनटीए ने एग्जाम सिटी और तारीख देखने के लिए 14 जून 2022 को लिंक जारी किया था। जेईई मेन सेशन 1 2022 हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे एप्लिकेशन नबंर और जन्मतिथि एवं सेक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा। JEE Main Admit Card 2022 की अधिक जानकारी के लिए आप यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : जेईई मेन 2022 सेशन 1 एडमिट कार्ड 21 जून 2022 को जारी।
जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड | JEE Main 2022 Admit Card
उम्मीदवारों को बता दें कि एडमिट कार्ड एक बहुत की महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसके बिना आपको परीक्षा में बैठने के अनुमति नहीं दी जाएगी। एनटीए जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड पर एग्जाम से जुड़ी जरूरी जानकारी जैसे एग्जाम सेंटर, एग्जाम डेट, रोल नंबर आदि दी होती है। जेईई मेन 202२ परीक्षा और एडमिट कार्ड की जरूरी तारीखें नीचे टेबल से प्राप्त करें।
महत्वपूर्ण तारीखें
जेईई मेन 2022 | महत्वपूर्ण तिथियां |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | सेशन 1 : 21 जून 2022 सेशन 2 : घोषित की जाएगी |
एंट्रेंस एग्जाम की तारीख | (सेशन 1) : 20 से 29 जून 2022 (सेशन 2) : 21 से 30 जुलाई 2022 |
एडमिट कार्ड – JEE Main 2022 सेशन 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार जेईई मेंस 2022 सेशन 1 एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हैं। किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड ऑफलाइन माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना जेईई मेन एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।
- उम्मीदवारों को सबसे पहले इस पेज पर दिए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके अलावा आप आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nic.in पर जाकर भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर उम्मीदवारों को ‘जेईई मेन 2022 सेशन 1’ एडमिट कार्ड का लिंक दिखाई देगा।

- उम्मीदवारों को उस लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को पूछी गई जानकारी को डालना होगा।
- जानकारी में उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड, सिक्योरिटी पिन बताना होगा।
- यह सभी जानकारी डालने के बाद उम्मीदवारों को लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करने के बाद उम्मीदवारों के सामने उनका जेईई मेन एडमिट कार्ड 2022 जारी हो जाएगा।
- एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
- जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड पर एग्जाम से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई होगी। जैसे –
- एग्जाम सेंटर
- सेंटर नंबर
- एग्जाम डेट
- एग्जाम टाइम
- रोल नंबर
- एप्लिकेशन नंबर
- केटेगरी
- फोटो
- सिग्नेचर

जेईई मेन 2022 में एडमिट कार्ड के साथ ले जाने वाले जरुरी डॉक्यूमेंट्स
- एडमिट कार्ड – एडमिट कार्ड की कलर प्रिंटआउट कॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो – 1
- एक वेलिड आईडी प्रूफ – पेन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड
- पीडबल्यूडी सर्टिफिकेट – यदि हो।
जेईई मेन 2022 एग्जाम पेटर्न
आपको बता दें कि जेईई मेन पेपर 1 और 2 दोनों का एग्जाम पेटर्न अलग अलग होता है। आप हमारे इस पेज से दोनों ही एग्जाम पेटर्न के बारे में जान सकते हैं।
- एग्जाम मोड – कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी)
- एग्जाम टाइप – बहुविकल्पीय प्रश्न
- भाषा – हिंदी, इंग्लिश और गुजराती
- कुल समय – 3 घंटे
- कुल प्रश्न – 90
- कुल अंक – 360
- कुल सेक्शन – 3 (मैथेमेटिक्स, फिजिक्स एंड केमेस्ट्री)
- मार्किंग स्कीम – प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तर के 1 अंक काटा जाएगा।
जेईई मेन 2022 पेपर 1 – बीई, बीटेक
सेक्शन | प्रश्न | अंक |
मैथेमेटिक्स | 30 | 120 |
फिजिक्स | 30 | 120 |
केमेस्ट्री | 30 | 120 |
कुल | 90 | 360 |
जेईई मेन 2022 सिलेबस
जेईई मेन 2022 एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को जेईई मेन सिलेबस के बारे में पता होना चाहिए। जेईई मेन पेपर 1 और 2 परीक्षा का ज्यादातर सिलेबस सीबीएसई कक्षा 11वीं और 12वीं से होता है। जेईई मेन सिलेबस में मैथ्स, फिजिक्स और केमेस्ट्री के प्रश्न दिए गए होते हैं। आप हमारे इस पेज से भी जेईई मेन 2022 सिलेबस पीडीएफ फॉर्म में डाउनलोड कर सकते हैं।
वर्ष 2022 सिलेबस जल्द होगा जारी।
जेईई मेन 2021 सिलेबस यहां से प्राप्त करें।
जेईई मेन 2022 एग्जाम सेंटर
अरुणाचल प्रदेश, असम, अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, दमन एंड दीव, दिल्ली, दादर एंड नगर हवेली, गुजरात, गोवा, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, जम्मू एंड कश्मीर, कर्नाटक, केरला, लक्ष्द्वीप, मेघालय, मणिपुर, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, पुडुचेरी, राजस्थान, सिक्कीम, त्रिपुरा, तेलंगाना, तमिलनाडु, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल।
जेईई मेन 2022 के लिए तैयारी कैसे करें?
आप जेईई मेन की परीक्षा उत्तीर्ण कर सकते हैं या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने इस परीक्षा के लिए कितना परिश्रम किया है। यह परीक्षा जितनी लोकप्रिय है उतनी ही कठिन भी है। इसमें सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। हम जेईई की मूल बातों पर चर्चा के लिए इन पांच अंक को संक्षेप रूप में देख सकते हैं।
- आपको जेईई मेन (JEE Main 2022 Session 1) के साथ ही जेईई एडवांस के पाठ्यक्रम के बारे में पता होना चाहिए। दोनों के लिए एक साथ तैयारी की जाएगी, यह तो अच्छी तरह से शुरू से ही दोनों के बारे में पता होना चाहिए।
- जेईई की परीक्षा पैटर्न का पता होना चाहिए। यहाँ यह ध्यान रखें कि जब आपको जेईई मेन परीक्षा 2022 के पैटर्न पता पहले से ही रखना अच्छा रहेगा क्योंकि असली परीक्षा में आप पहले से ही तैयार रहेंगे।
- चिंता का अगली बात यह है कि तैयारी के लिए सही किताबें कौन सी हैं। यहाँ दी गई पुस्तकों की सूची नए और पुराने दोनों उम्मीदवारों के लिए प्रासंगिक है। हालांकि, एक छोटी सूची, जो केवल परीक्षा की तैयारी के अंतिम चरण में हैं, के लिए प्रासंगिक आगामी मार्ग में दिया गया है।
- भौतिकी, रसायन शास्त्र एवं गणित के स्व लिखित नोट्स,परीक्षा के अंतिम दिनों में बहुत उपयोगी साबित होते हैं।
- लगातार एमसीक्यू की तैयारी जेईई के शुरुआती दिनों के साथ साथ अंतिम दिनों के लिए भी महत्वपूर्ण है।
अब जब कि ये स्पष्ट है की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए तैयार करने की बुनियादी कदम क्या हैं, तो चलो आगे रोडमैप के साथ शुरू करते हैं।
जेईई मेन 2022 के लिए जरूरी किताबें
यहां हम दो भागों में विभाजित पुस्तकों कर रहे हैं। एक उन है कि आप समस्याओं का अभ्यास करने के लिए की जरूरत है। दूसरा बहुत कुछ परीक्षा के नजदीक दिनों के लिए हार्ड कोर तैयारी है, जब पिछले एक साल के कागजात और नमूना पत्रों को सुलझाने सबसे सिफारिश की है।
विषय | तैयार करने के लिए पुस्तकें | परीक्षा के करीब दिनों में तैयार करने के लिए पुस्तकें |
भौतिक विज्ञान | एच. सी. वर्मा, डी मुखर्जी द्वारा MCQ, डीसी पांडे प्रॉब्लम पुस्तक | 39 साल के chapterwise Topicwise हल पत्रों आईआईटी जेईई भौतिकी |
रसायन विज्ञान | भौतिक रसायन विज्ञान के लिए P बहादुर संख्यात्मक प्रोब्लेम्स, ओपी टंडन अकार्बनिक रसायन के लिए, एमएस चौहान की प्रोब्लेम्स कार्बनिक रसायन और अकार्बनिक रसायन के लिए | 39 साल के chapterwise Topicwise हल पत्रों आईआईटी जेईई रसायन विज्ञान |
अंक शास्त्र | ए. दास गुप्ता | 39 साल के chapterwise Topicwise हल पत्रों आईआईटी जेईई गणित |
जेईई मेन 2022 की तैयारी लिए जरूरी विषय
जेईई मेन की परीक्षा में निम्न विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। इन विषयों पर ध्यान दे कर आप भी अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।
गणित: अवकलन के अनुप्रयोग, सर्किल (वृत्त), सम्मिश्र संख्याएँ, कैलकुलस में निश्चित समाकलन, फलन, सीमा, निरंतरता और differentiability, अतिपरवलय, सारणिक, परवलय, प्रायिकता, द्विघात समीकरण और व्यंजक, वेक्टर।
भौतिक विज्ञान : संधारित्र और वैद्युतिकी (Electrostatics), विद्युत चुम्बकीय प्रेरण, तरल पदार्थ (Fluids), ऊष्मा और ऊष्मप्रवैगिकी, आकर्षण विद्या, यांत्रिकी, प्रकाशिकी और आधुनिक भौतिकी, तरंग और ध्वनि।
रसायन विज्ञान : रासायनिक और भौतिक रसायन और जैव रसायन में आयोनिक संतुलन, समन्वय रसायन विज्ञान और अकार्बनिक रसायन विज्ञान, electrochemistry, मोल अवधारणा।
जेईई मेन 2022 आंसर की
जेईई मेन 2022 परीक्षा के कुछ घंटों बाद अनौपचारिक आंसर की जारी की जाएगी। अनौपचारिक आंसर की अलग अलग कोचिंग इंस्टिट्यूट द्वारा जारी की जाएगी। जेईई मेन 2022 आंसर की के माध्यम से उम्मीदवार अपने प्रश्न और उत्तर की जांच कर सकते हैं। जेईई मेन परीक्षा 2022 की आधिकारिक आंसर की एनटीए द्वारा वेबसाइट पर जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को आंसर की अपनी लॉगिन आईडी से डाउनलोड करनी होगी। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार जेईई मेन 202२ पर चेलेंज कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in