जेईई मेन 2022 एप्लीकेशन फॉर्म – नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी कि एनटीए की ओर से JEE Main 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 01 मार्च 2022 से शुरू कर दी गयी है। उम्मीदवार जेईई मेन आवेदन पत्र 2022 एंटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर भर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारे इस पेज पर दिए गए लिंक से भी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। जेईई मेन में वे छात्र भाग ले सकते हैं जिन्होंने 12 वीं पास कर ली है या 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष शामिल हुए हैं। JEE Main Application Form 2022 के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारा यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : जेईई मेन 202२ के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई, नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर करें आवेदन।
जेईई मेन 2022 एप्लीकेशन फॉर्म | JEE Main 202२ Application Form
जेईई मेंस 2022 आवेदन प्रक्रिया विभिन्न चरणों में पूर्ण की जाती है। आवेदन पत्र का लिंक इस पेज पर अपडेट कर दिया गया है। हर वर्ष जेईई मेन 2022 के लिए लाखों छात्र आवेदन करते हैं। जेईई मेन 2022 की महत्वपूर्ण तारीखों की जानकारी आप नीचे दी गयी टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।
महत्त्वपूर्ण तारीखें
जेईई मेन 2022 | महत्वपूर्ण तिथियां |
ब्राशर जारी होने की तारीख | 01 मार्च 2022 |
आवेदन की पहली तारीख | 01 मार्च 2022 |
आवेदन की आखिरी तारीख | 31 मार्च 2022 |
आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख | 31 मार्च 2022 |
आवेदन में सुधार | घोषित की जाएगी |
आवेदन पत्र : जेईई मेन एप्लीकेशन फॉर्म 2022 भरने के लिए यहाँ क्लिक करें।
ऑफिसियल वेबसाइट : https://jeemain.nta.nic.in/
जेईई मेन 2022 आवेदन कैसे करें
उम्मीदवारों को जेईई मेन परीक्षा 2022 के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से करना होता है। ऑफलाइन आवेदन पत्र जमा नहीं किए जाएंगे। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना आवेदन आसानी से कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों jeemain.nta.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद उम्मीदवारों को अप्लाई फॉर जेईई मेन 2022 वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।

- लिंक पर क्लिक करते ही उम्मीदवारों के सामने पेज खुल जायेगा। फिर उम्मीदवारों को फ्रेश कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को उसमें मांगी गई सभी जानकारी बतानी होगी।

- रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवारों को लॉगिन वाले लिंक पर क्लिक करना है।

- लॉगिन वाले लिंक पर क्लिक करते ही उम्मीदवारों के सामने नया पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको एप्लाई ऑनलाइन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आपको आवेदन पत्र में सभी डिटेल्स जैसे पर्सनल डिटेल्स, एग्जाम डिटेल्स, एकेडमिक डिटेल्स आदि को भरना होगा।
- सभी जानकारी पूरी होने के बाद आपको अपने फोटो और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।

- फोटो का साइज 10 केबी से 200 केबी और सिग्नेचर का साइज 4 केबी से 30 के बीच जेपीजी और जेपीईजी फॉर्मेट में होना चाहिए।
- आखिरी में आपको पेमेंट मोड सिलेक्ट करके आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

- आवेदन शुल्क जमा होने पर आप अपने आवेदन पत्र और पेमेंट स्लिप का प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।
जेईई मेन 2022 आवेदन कैसे करें – स्टेप्स डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
आवेदन शुल्क (पिछले वर्ष के अनुसार)
एग्जाम | जनरल/ओबीसी | एससी/एसटी/पीडबल्यूडी/ट्रांसजेंडर/महिलाएं |
पेपर 1 या 2 | 650/- रु. | 325/- रु. |
पेपर 1 और 2 | 1300/- रु. | 650/- रु. |
पेमेंट मोड
- ऑनलाइन – डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग
- ऑफलाइन – ई चालान की प्रिंट कॉपी आवेदन शुल्क के साथ एसबीआई बैंक की किसी भी ब्रांच में जमा करनी होगी।
जेईई मेन 2022 आवेदन पत्र में सुधार कैसे करें
जेईई मेन 202२ आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद एनटीए द्वारा जेईई मेन 2022 एप्लिकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो खोल दी जाएगी। उम्मीदवार जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए आपको अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड बताना होगा। उम्मीदवारों को बता दें कि आप अपने आवेदन पत्र में कुछ ही डिटेल्स में संपादन कर सकते हैं। जैसे –
- एजुकेशन क्वालिफिकेशन
- पर्सनल डिटेल्स
- पेपर चॉइस – पेपर 1 और 2
- जेंडर
- केटेगरी
जेईई मेन 2022 योग्यता मापदंड
जेईई मेन 2022 परीक्षा के लिए उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता की जांच अवश्य कर लें। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एनटीए द्वारा निर्धारित योग्यता मापदंडोंं को पूरा करना होगा।
शैक्षिक योग्यता
- उम्मीदवारों को कक्षा 12वीं पांच विषयों के साथ पास होना चाहिए।
- 12वीं पास उम्मीदवार ही इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
- कक्षा 12वीं में उम्मीदवार को 75% अंक प्राप्त होने चाहिए।
- एससी और एसटी केटेगरी के उम्मीदवार को 65% अंक प्राप्त होने चाहिए।
- बीई, बीटेक कोर्स के लिए फिजिक्स और मैथेमेटिक्स सबजेक्ट होना चाहिए और टेक्निकल वोकेशनल सबजेक्ट केमेस्ट्री, बॉयोटेक्नोलॉजी, बायोलॉजी में से कोई एक होना चाहिए।
- बीआर्क, बी प्लान कोर्स के लिए मैथेमेटिक्स सबजेक्ट होना चाहिए।
आयु सीमा
- जेईई मेन परीक्षा में शामिल होने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड
जेईई मेन 2022 आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के कुछ दिनों बाद सभी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे। आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को अपने जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड करने होंगे। किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी पोस्ट से नहीं भेजी जाएगी। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
आधिकारिक वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in
Jee ka form barne ka date kab aayega
अनीता जल्द ही फॉर्म भरने की डेट घोषित की जा सकती है।
आवेदन में सुधार की तारीख कब तक आयेगी