जेईई मेन 2022 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा वर्ष 2022 जेईई मेन परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। जो छात्र JEE Main 2022 परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वे 01 मार्च 2022 से 31 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार जेईई एप्लीकेशन फॉर्म 2022 आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर भर सकते हैं। इसके अलावा आप इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए लिंक से भी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी कि एनटीए के द्वारा प्रतिवर्ष देश में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किया जाता है जिसे हम सामान्यतः JEE Main के नाम से जानते हैं। JEE Main 2022 से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे कि योग्यता, एप्लीकेशन फॉर्म, एडमिट कार्ड, रिजल्ट आदि की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस पेज को पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : जेईई मेन 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई, 31 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन।
जेईई मेन 2022 | JEE Main 2022
उम्मीदवारों को बता दें कि जेईई मेन के लिए हर साल लगभग 10 से 11 लाख उम्मीदवार आवेदन करते हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे उनको विभिन्न प्रोग्राम्स में प्रवेश दिया जायेगा। जेईई मेन 2022 परीक्षा तारीख, एग्जाम पेटर्न, सिलेबस, आदि के बारे में जानने के लिए आप नीचे देख सकते हैं।
महत्त्वपूर्ण तारीखें
जेईई मेन | महत्वपूर्ण तिथियां |
ब्रॉशर जारी होने की तारीख | 01 मार्च 2022 |
आवेदन शुरू होने की तारीख | 01 मार्च 2022 |
आवेदन करने की आखिरी तारीख | 31 मार्च 2022 |
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 31 मार्च 2022 |
आवेदन में सुधार | घोषित की जाएगी |
इंटिमेशन ऑफ़ सिटी | अप्रैल 2022 के प्रथम सप्ताह |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | अप्रैल 2022 के द्वितीय सप्ताह |
जेईई मेन 2022 परीक्षा की तारीख | (सेशन 1) : 21, 24, 25, 29 अप्रैल एवं 01, 04 मई 2022 (सेशन 2) : 24, 25, 26, 27, 28, 29 मई 2022 |
आंसर की जारी होने की तिथि | (सेशन 1) : घोषित की जाएगी (सेशन 2) : घोषित की जाएगी |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
महत्त्वपूर्ण लिंक
जेईई मेन 2022 योग्यता मापदंड
जेईई मेन 2022 परीक्षा के लिए उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता की जांच अवश्य कर लें। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एनटीए द्वारा निर्धारित योग्यता मापदंडों को पूरा करना होगा।
शैक्षिक योग्यता
- उम्मीदवारों को कक्षा 12वीं पांच विषयों के साथ पास होना चाहिए।
- वर्ष 2021 और 202२ में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण हुए उम्मीदवार ही इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
- कक्षा 12वीं में उम्मीदवार को 75% अंक प्राप्त होने चाहिए।
- एससी और एसटी केटेगरी के उम्मीदवार को 65% अंक प्राप्त होने चाहिए।
- बीई, बीटेक कोर्स के लिए फिजिक्स और मैथेमेटिक्स सबजेक्ट होना चाहिए और टेक्निकल वोकेशनल सबजेक्ट केमेस्ट्री, बॉयोटेक्नोलॉजी, बायोलॉजी में से कोई एक होना चाहिए।
- बीआर्क, बी प्लान कोर्स के लिए मैथेमेटिक्स सबजेक्ट होना चाहिए।
आयु सीमा
- जेईई मेन परीक्षा में शामिल होने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
जेईई मेन 2022 एप्लीकेशन फॉर्म
जेईई मेन 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 01 मार्च 2022 से शुरू कर दी गयी है। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 तक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ उम्मीदवारों को अपनी फोटो और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी भी अपलोड करनी होगी। जो उम्मीदवार आवेदन करेंगे उन्हें आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा। उम्मीदवार आवेदन फीस निर्धारित तिथियों में भर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन करते समय यह ध्यान रखें की आवेदन पत्र में किसी भी तरह की कोई गलती न हो। गलत भरा गया आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। आप ऑफिसियल वेबसाइट के अलावा हमारे इस पेज पर ऊपर दी गयी लिंक से भी अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के दौरान अगर उम्मीदवारों से आवेदन पत्र भरने में कोई गलती हो जाती है तो आप निर्धारित तिथियों में संशोधन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
- जेईई मेन पेपर 1 या 2 के लिए के जनरल केटेगरी के उम्मीदवारों को 650/- रु. और एससी, एसटी, पीडबल्यूडी, ट्रांसजेंडर और महिला उम्मीदवारों को 325/- रु. जमा करने होंगे।
- जेईई मेन पेपर 1 और 2 दोनों के लिए जनरल केटेगरी के उम्मीदवारों को 1300/- रु. और एससी, एसटी, पीडबल्यूडी, ट्रांसजेंडर और महिला उम्मीदवारों को 650/- रु. जमा करने होंगे।
जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड
जो भी उम्मीदवार जेईई मेन 2022 में भाग लेंगे उनके एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पूर्व जारी किया जायेगा। जेईई एडमिट कार्ड 2022 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जायेगा। उम्मीदवार एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या हमारे इस पेज में ऊपर दिए गए लिंक के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकेगा। किसी भी छात्र को पोस्ट, ई-मेल या किसी अन्य माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जायेगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने बाद उम्मीदवार उसका कलर प्रिंटआउट निकाल लें और एक वैद्य आईडी प्रूफ के साथ परीक्षा सेेंटर पर ले जाना न भूलें। एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए बहुत ही जरूरी होता है। एडमिट कार्ड पर परीक्षा से जुड़ी जानकारी जैसे परीक्षा तारीख, परीक्षा सेंटर आदि दी गई होती है।
जेईई मेन 2022 एग्जाम पैटर्न



- एग्जाम मोड – कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी)
- एग्जाम टाइप – MCQ और NAT प्रश्न
- भाषा – हिंदी, इंग्लिश और गुजराती
- कुल समय – 3 घंटे
- कुल सेक्शन – 3 (मैथेमेटिक्स, फिजिक्स एंड केमेस्ट्री)
- मार्किंग स्कीम – प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तर के 1 अंक काटा जाएगा।
जेईई मेन 2022 पेपर 1 – बीई, बीटेक
सेक्शन | प्रश्न |
मैथेमेटिक्स | 25 |
फिजिक्स | 25 |
केमेस्ट्री | 25 |
कुल | 75 |
जेईई मेन 2022 पेपर 1 – बी.आर्क
विषय | प्रश्नों की संख्या |
मैथेमेटिक्स | 25 |
एप्टिट्यूड टेस्ट | 50 |
ड्राइंग टेस्ट | 2 |
कुल | 77 |
जेईई मेन 2022 पेपर 1 – बी.प्लान
विषय | प्रश्नों की संख्या |
मैथेमेटिक्स | 25 |
एप्टिट्यूड टेस्ट | 50 |
प्लानिंग बेस्ड | 25 |
कुल | 100 |
जेईई मेन 2022 सिलेबस
जेईई मेन 2022 एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को जेईई मेन सिलेबस के बारे में पता होना चाहिए। जेईई मेन पेपर 1 और 2 परीक्षा का ज्यादातर सिलेबस सीबीएसई कक्षा 11वीं और 12वीं से होता है। जेईई मेन सिलेबस में मैथ्स, फिजिक्स और केमेस्ट्री के प्रश्न दिए गए होते हैं। आप हमारे इस पेज से भी जेईई मेन 2022 सिलेबस पीडीएफ फॉर्म में डाउनलोड कर सकते हैं।
जेईई मेन 2022 सिलेबस यहां से प्राप्त करें।
जेईई मेन 2022 एग्जाम सेंटर
संभावित*
अरुणाचल प्रदेश, असम, अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, दमन एंड दीव, दिल्ली, दादर एंड नगर हवेली, गुजरात, गोवा, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, जम्मू एंड कश्मीर, कर्नाटक, केरला, लक्ष्द्वीप, मेघालय, मणिपुर, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, पुडुचेरी, राजस्थान, सिक्कीम, त्रिपुरा, तेलंगाना, तमिलनाडु, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल।
जेईई मेन 2022 आंसर की
जेईई मेन 2022 परीक्षा संपन्न होने बाद एनटीए की ओर से आंसर की जारी कर दी जाएगी। आंसर की के माध्यम से उम्मीदवार अपने प्रश्न और उत्तर की जांच कर सकेंगे। जेईई मेन परीक्षा 2022 आधिकारिक आंसर की एनटीए द्वारा ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी की जाती है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को आंसर की अपनी लॉगिन आईडी से डाउनलोड करनी होगी और इसके साथ ही आप अपने आंसर की को चैलेंज कर सकते हैं।
जेईई मेन 2022 चयन प्रक्रिया
आप नीचे दिए गए स्टेप्स से जेईई मेन 2022 की चयन प्रक्रिया को आसानी से समझ सकते हैं।
- ऑनलाइन आवेदन
- आवेदन शुल्क का भुगतान
- एडमिट कार्ड डाउनलोड
- एंट्रेंस एग्जाम
- आंसर की डाउनलोड
- रिजल्ट जारी
- मेरिट लिस्ट जारी
- एडमिशन
जेईई मेन 2022 रिजल्ट
जेईई मेन 2022 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा संपन्न होने के बाद जारी किया जायेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार अपना रिजल्ट ऑनलाइन जाँच सकेंगे। ऑनलाइन रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी एप्लीकेशन आईडी एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना आवश्यक होती है। आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही आप इस पेज पर ऊपर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करके भी अपना रिजल्ट हमारे पेज से भी डाउनलोड कर सकेंगे।
जेईई मेन 2022 मेरिट लिस्ट
एनटीए द्वारा जेईई मेन 2022 मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को बता दें कि दोनों परीक्षाओं की मेरिट लिस्ट एक साथ निकाली जाएगी। जो उम्मीदवार जेईई परीक्षा में पास हो जाएंगे उनका एडमिशन ऑल इंडिया रैंक के आधार पर होगा। जेईई मेन 2022 पास करने बाद आप अलग अलग आईआईटी, एनआईटी, प्राइवेट इंस्टिट्यूट में एडमिशन ले सकते हैं।
जेईई मेन 2022 काउंसलिंग
जेईई मेन 2022 रिजल्ट घोषित होने के बाद अलग अलग एनआईटी, आईआईटी और प्राइवेट टेक्निकल इंस्टिट्यूट द्वारा काउंसलिंग राउंड का आयोजन किया जाएगा। उम्मीदवारों को एडमिशन जेईई मेन 2022 स्कोर के आधार पर दिया जाएगा। काउंसलिंग राउंड में शामिल होने के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस भी देनी होगी। जेईई मेन काउंसलिंग 2022 की अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
जेईई मेन 2022 प्रश्नोत्तर (FAQs)
प्रश्न 1. छात्र एक साल में कितनी बार जेईई मेन परीक्षा में शामिल हो सकता है?
उत्तर – दो बार
प्रश्न 2. क्या इस साल जेईई मेन 2022 एग्जाम सिलेबस में कोई बदलाव है?
उत्तर – जल्द घोषित होगा।
प्रश्न 3. जेईई मेन 2022 की आयोजन कब किया जाएगा?
उत्तर – जल्द घोषित होगी।
प्रश्न 4. क्या जेईई मेन पेपर 1 और 2 दोनों को पास करना जरूरी है?
उत्तर – नहीं, आपके पास ऑप्शन है कि आप किसी पेपर मेें भी शामिल हो सकते हैं।
प्रश्न 5. जेईई मेन एग्जाम और जेईई एडवांस एग्जाम में क्या अंतर है?
उत्तर – जेईई मेन एग्जाम प्रारंभिक परीक्षा है जो आपकी नॉलेज और स्कील जांचने के लिए करवाई जाती है। इस परीक्षा को पास करने के बाद आप एनआईटी, आईआईटी और सीएफरटीआई में एडमिशन ले सकते हैं। जेईई एडवांस एग्जाम केवल वो उम्मीदवार ही दे सकता है जो जेईई मेन एग्जाम को पास कर ले और आईआईटी मेें एडमिशन ले सके।
आधिकारिक वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in
ब्रॉशर : जेईई मेन 2022 की अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक अधिसूचना यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं।
Good sir
obc ke merret ketne %par lagegi
Sir mai bsc 2nd me hoon kya Mai iit entrance exam de sakta hoon and kitne baar sir jee mains and advanced me different kya Hai
Sir mare jee main me 63 percintle aaye h aur ST catigri se hu kya muje nit milegi
hello sachin meena
agr aapko apne percentile calculate krna chahte hai ya phir y janana chahte hai ki aapka selection hoga ya nhi toh aap neeche diye gye link ko refer kr skte hai.
https://medical.aglasem.com/neet-2019-cut-off/
आई आई टी में अधिक 6बार परीक्षा दे सकते हैं/ क्या गैप करके परीक्षा दे सकते हैं?
Hello sir `mere 12th me 335 marks hai to kya me form bharne me liye yogya hu
Genrel ke liye
नमस्ते सर IIT में जानेके लिए JEE में कितने मार्क्स लगते है?
advika ये परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक पर निर्धारित करेगा कि किनते मार्क्स प्राप्त करने होंगे।