जेईई मेन रिजल्ट 2022 – National Testing Agency यानी कि एनटीए की ओर से जेईई मेन 2022 संपन्न होने के बाद छात्रों का Jee Mains Result 2022 घोषित कर दिया जायेगा। वे उम्मीदवार जो भी जेईई मेन 2022 प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे वे अपना रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से जाँच सकेंगे। रिजल्ट जेईई मेन की ऑफिसियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जायेगा जहाँ से आप अपना रिजल्ट जाँच सकेंगे। इसके अलावा आप इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी अपना रिजल्ट जाँच सकेंगे। रिजल्ट अलग-अलग सेशन का अलग से जारी किया जायेगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा रिजल्ट 2022 से जुड़ी जरुरी तारीखों के बारे में जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
जेईई मेन 202२ रिजल्ट
जेईई मेन २०२2 रिजल्ट जारी होने के बाद जो छात्र निर्धारित कटऑफ मार्क्स प्राप्त करेंगे उनको विभिन्न इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जायेगा। प्रवेश ले लिए चयनित छात्रों को कॉउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना अनिवार्य है, जो उम्मीदवार कॉउंसलिंग में तय तिथि एवं समय पर उपस्थित नहीं होंगे उनका प्रवेश रद्द कर दिया जायेगा। जेईई मेन 2022 से सम्बंधित तिथियों की जानकारी के लिए आप नीचे दिए गयी टेबल देख सकते हैं।
महत्त्वपूर्ण तारीखें
जेईई मेन 2022 | महत्वपूर्ण तिथियां |
परीक्षा की तारीख | (सेशन 1) : 21, 24, 25, 29 अप्रैल एवं 01, 04 मई 2022 (सेशन 2) : 24, 25, 26, 27, 28, 29 मई 2022 |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
रिजल्ट : जेईई मेन रिजल्ट 2022 ऑफिसियल वेबसाइट : https://jeemain.nta.nic.in/ पर होगा जारी।
जेईई मेन 2022 रिजल्ट कैसे करें डाउनलोड
जेईई मेन रिजल्ट 2022 जारी होने पर उम्मीदवारों को सूचित कर दिया जाएगा। जेईई मेन रिजल्ट 2022 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ स्टेप्स को फोलो करना होगा। उम्मीदवार नीचे दी गई जानकारी के अनुसार अपना जेईई मेन रिजल्ट 2022 आसानी से देख सकेंगे।
- उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nic.in पर जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर “जेईई मेन अप्रैल 2022 रिजल्ट” का ऑप्शन दिखाई देगा।
- उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करना है।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को वहां मांगी गई जानकारी को डालना है।
- जेईई मेन 2022 का रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालना है।
- सभी जानकारी डालने के बाद उम्मीदवारों को लॉगिन करना है।
- लॉगिन करते ही उम्मीदवारों के सामने उनका जेईई मेन रिजल्ट 2022 आ जाएगा।
- उम्मीदवार अपना जेईई मेन रिजल्ट 2022 देखने के बाद उसे डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
जेईई मेन 2022 मेरिट लिस्ट
एनटीए द्वारा जेईई मेन 2022 पेपर 1 और 2 की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को बता दें कि दोनों परीक्षाओं की मेरिट लिस्ट एक साथ निकाली जाएगी। जो उम्मीदवार जेईई परीक्षा में पास हो जाएंगे उनका एडमिशन ऑल इंडिया रैंक के आधार पर होगा। जेईई मेन 2022 पास करने बाद आप अलग अलग आईआईटी, एनआईटी, प्राइवेट इंस्टिट्यूट में एडमिशन ले सकते हैं।
जेईई मेन 2022 काउंसलिंग
जेईई मेन 2022 रिजल्ट घोषित होने के बाद अलग अलग एनआईटी, आईआईटी और प्राइवेट टेक्निकल इंस्टिट्यूट द्वारा काउंसलिंग राउंड का आयोजन किया जाएगा। उम्मीदवारों को एडमिशन जेईई मेन 2022 स्कोर के आधार पर दिया जाएगा। काउंसलिंग राउंड में शामिल होने के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस भी देनी होगी। जेईई मेन काउंसलिंग 2022 की अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
जेईई मेन 2022 कटऑफ
जेईई मेन 2022 कटऑफ का मतलब है कि उम्मीदवारों को जेईई मेन 2022 परीक्षा में पास होने के लिए उतने अंकों की जरूरत होगी। जेईई मेन 2022 में पास होने के बाद ही उम्मीदवार जेईई एडवांस 202२ में शामिल हो सकेंगे और आईआईटी में एडमिशन हासिल कर सकेंगे। आप अनुमान के लिए नीचे से पिछले वर्ष की जेईई कटऑफ देख सकते हैं।
जेईई मेन कटऑफ 2019
- जनरल – 78.2174869
- ओबीसी – 74.3166557
- एससी – 54.0128155
- एसटी – 44.3345172
- पीडबल्यूडी – 0.11371730
वर्ग | जेईई मेन परीक्षा वर्ष | ||
---|---|---|---|
2018 | 2017 | 2016 | |
यू.आर. | 74 | 81 | 100 |
अनुसूचित जाति | 29 | 32 | 52 |
अनुसूचित जनजाति | 24 | 27 | 48 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 25 | 01 | – |
जेईई मेन 202२ रैंक
जेईई मेन 2022 परीक्षा होने के बाद उम्मीदवारों की अखिल भारतीय रैंक भी जारी की जाएगी। जेईई मेन 2022 परीक्षा में उत्तीर्ण हुए उम्मीदवार जेईई एडवांस 2022 परीक्षा में शामिल होंगे। जेईई एडवांस 2022 परीक्षा की तारीख अभी जारी नहीं की गई है। बता दें कि जेईई मेन परीक्षा अब वर्ष में दो बार आयोजित की जाएगी। ऐसे उम्मीदवार जो जेईई मेन 202२ परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाए वे फिर से जेईई मेन की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।