झारखण्ड इंजीनियरिंग एंट्रेंस कॉम्पटेटिव एग्जामिनेशन 2021 के एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवारों का एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किया जायेगा। JEECE Admit Card 2021 परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी कर दिया जायेगा। हालाँकि झारखण्ड कंबाइंड एंट्रेंस कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पटेटिव एग्जामिनेशन बोर्ड ने अभी तक एग्जाम की कोई तिथि जारी नहीं की है। एग्जाम से पहले उम्मीदवारों का JEECE Admit Card 2021 जारी कर दिया जायेगा। उम्मीदवार JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in से अपना जेईईसीई एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा आप हमारे इस पेज पर दिए गए लिंक से भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। जेईईसीई एडमिट कार्ड 2021 से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।
जेईईसीई एडमिट कार्ड 2021 (JEECE Admit Card 2021)
जेईईसीई एडमिट कार्ड 2021 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किये जाएंगे। जो उम्मीदवार सभी नियमों के जेईईसीई आवेदन प्रक्रिया को पूरा करेंगे उन उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त होगी जैसे कि उम्मीदवार का नाम, परीक्षा का दिन, परीक्षा का समय, परीक्षा केंद्र आदि। जेईईसीई एडमिट कार्ड से जुड़ी जरुरी तारीखों के बारे में जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
महत्तवपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीख |
एंट्रेंस एग्जाम होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
एडमिट कार्ड – जेईईसीई एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in से प्राप्त कर सकेंगे।
जेईईसीई एडमिट कार्ड 2021 कैसे करें डाउनलोड
जेईईसीई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ स्टेप्स को फोलो करना जरुरी है। जो उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करेंगे वो उम्मीदवार आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
- जेईईसीई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का ऑप्शन दिखाई देगा।

- उम्मीदवार उस ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने कई एग्जाम के लिंक आएंगे।
- उम्मीदवारों को जेईईसीई एडमिट कार्ड 2021 के लिंक पर क्लिक करना है।
- उम्मीदवार को मांगी गई सारी जानकारी भरें।
- सभी जानकारी डालने के बाद उम्मीदवारों को सर्च ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने उनका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
- उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को जांच लें और प्रिंटआउट निकाल लें।
जेईईसीई एडमिट कार्ड 2021 में दिए गए विवरण
जेईईसीई एडमिट कार्ड जारी होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय इस बात का ध्यान रखना है कि उनके एडमिट कार्ड में सभी जानकारी सही से दी हो। उम्मीदवार नीचे दिए गए विवरणों को अपने एडमिट कार्ड में अवश्य जांच लें।
- उम्मीदवार का नाम
- माता का नाम
- पिता का नाम
- वर्ग
- जन्म तिथि
- रोल नंबर
- फोटो
- परीक्षा का समय
- परीक्षा का दिन
- परीक्षा केंद्र
- कोर्स का नाम
जेईईसीई परीक्षा पैटर्न 2021
जेईईसीई 2021 की परीक्षा के लिए जरुरी है कि उम्मीदवार परीक्षा पैटर्न को अच्छे से जान लें। परीक्षा पैटर्न पता होने से उम्मीदवार उसी के आधार पर अपनी तैयारी कर सकेंगे। उम्मीदवार नीचे से परीक्षा पैटर्न की सारी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
विषय ग्रुप | पी.सी.एम |
विषय |
|
प्रश्नों की संख्या | 50 हर विषय में |
प्रश्नों का प्रकार | ऑब्जेक्टिव टाइप |
जेईईसीई मार्किंग स्कीम 2021
जो उम्मीदवार जेईईसीई 2021 की परीक्षा में शामिल होंगे उन उम्मीदवारों के लिए मार्किंग स्कीम के बारे में जानना बहुत जरुरी है। मार्किंग स्कीम के बारे में जानने से उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी उसके आधार पर कर सकेंगे। उम्मीदवार नीचे से मार्किंग स्कीम की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
- हर प्रश्न 1 अंक का होगा।
- हर सही उत्तर पर 1 अंक दिए जाएंगे।
- 1 प्रश्न का 1 से ज्यादा उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
- प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी भाषा में होगा।
जेईईसीई रिजल्ट 2021
जेईईसीई 2021 की परीक्षा होने के बाद उम्मीदवारों को अपने जेईईसीई रिजल्ट 2021 जारी होने का इंतजार रहेगा। उम्मीदवारों का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवार इस पेज से भी अपना जेईईसीई रिजल्ट 2021 डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इस पेज पर रिजल्ट देखने का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवाया जाएगा। जो उम्मीदवार एंट्रेंस एग्जाम में पास हो जाएंगे उन उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। काउंसलिंग में उम्मीदवारों को एंट्रेंस एग्जाम में प्राप्त अंको के आधार पर कॉलेज निर्धारित किए जाएंगे।
आधिकारिक वेबसाइट – jceceb.jharkhand.gov.in