झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के द्वारा JGGLCCE 2019 रिजल्ट जारी किया जता है। उम्मीदवारों को बता दें की रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट http://www.jssc.nic.in पर जारी किया जाता है। उम्मीदवारों को अपना JGGLCCE 2019 रिजल्ट देखने के लिए अपने आईडी और पासवर्ड के द्वारा लॉगइन करना होगा। JGGLCCE 2019 परीक्षा के कुछ दिनों के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को बता दें की मुख्य परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट तैयार की जायेगी। रिजल्ट ज़ारी होने के बाद चुने हुए उम्मीदवारों को अगले राउंड के लिए बुलाया जाएगा। झारखण्ड जनरल ग्रेजुएट लेवल कंबाइंड कॉम्पिटिटिव परीक्षा 2019 रिजल्ट के बारे में पूरी जानकारी इस पेज से प्राप्त करें।
झारखण्ड जनरल ग्रेजुएट लेवल कंबाइंड कॉम्पिटिटिव परीक्षा 2019 रिजल्ट
JGGLCCE 2019 Result के आधार पर ही उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा के प्राप्त अंको के आधार पर मेरिट लिस्ट ज़ारी किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार उत्तीर्ण होंगे उनका नाम मेरिट लिस्ट में होगा। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा उम्मीदवार हमारे पेज से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। हालाँकि अभी रिजल्ट ज़ारी होने की तिथियों की घोषणा नही की गयी है। उम्मीदवार समय पर आवेदन कर दें और इससे जुडी हुई हर जानकारी आते ही हमारे पेज पर अपडेट कर दी जायेगी।JGGLCCE 2019 रिजल्ट के महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी के लिए नीचे दिए गए टेबल को देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
JGGLCCE 2019 | महत्वपूर्ण तिथियां |
परीक्षा की तारीख | जारी की जाएगी |
रिजल्ट घोषित होने की तारीख | जारी की जाएगी |
अंतिम रिजल्ट | जारी की जाएगी |
रिजल्ट – JGGLCCE 2019 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट – www.jssc.nic.in पर जारी किये जाएंगे।
झारखण्ड जनरल ग्रेजुएट लेवल कंबाइंड कॉम्पिटिटिव परीक्षा 2019 रिजल्ट, कैसे करें डाउनलोड
JGGLCCE 2019 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट http://www.jssc.nic.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को बता दें की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा इस पेज में दिए गए लिंक से भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने के बाद एडमिट कार्ड जारी किया। जिसके बाद ही वे परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.कई बार उम्मीदवारों को ऑनलाइन अपना रिजल्ट ऑनलाइन प्राप्त करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हम इस आर्टिकल के माध्यम से उम्मीदवारों को कुछ आसान स्टेप्स बता रहे हैं जिनकी सहायता से उम्मीदवार आसानी से अपना JGGLCCE 2019 रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे। इसकी सहायता से उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- उम्मीदवार इस पेज पर दिए गए रिजल्ट के डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने लॉग इन का पेज खुल जाएगा।
- अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डाल कर लॉग इन करें।
- उम्मीदवार के सामने स्क्रीन पर रिजल्ट आ जायेगा।
- उम्मीदवार JGGLCCE 2019 रिजल्ट का प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।
JGGLCCE 2019 रिजल्ट में निम्नलिखित जानकारियां होती है।
- उम्मीदवार का नाम
- उम्मीदवार का रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- प्राप्त स्कोर/मार्क्स
- उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण
झारखण्ड जनरल ग्रेजुएट लेवल कंबाइंड कॉम्पिटिटिव परीक्षा 2019 रिजल्ट चयन प्रक्रिया
- उम्मीदवारों को बता दें की JGGLCCE 2019 मुख्य परीक्षा के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।
- इसके बाद रिक्त पदों के अनुसार आरक्षण को ध्यान में रखते हुए चयनसूची बनायीं जाती है।
- मुख्य परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाती है।
- मुख्य परीक्षा के पत्र-2 एवं पत्र-3 में प्राप्त अंकों को जोड़कर कुल प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनायीं जाती है।
- अगर एक से अधिक उम्मीदवारों के प्राप्तांक समान हो तो उम्मीदवारों के जन्मतिथि के आधार पर मेरिट लिस्ट में उनका नाम डाला जाता है।
- इस स्थिति में जिनकी उम्र ज्यादा होगी उन्हें पहला स्थान दिया जाएगा।
- अगर एक से अधिक उम्मीदवारों के प्राप्तांक और जन्मतिथि समान हो तो उनके स्नातक या समकक्ष परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उनका नाम मेरिट लिस्ट में डाला जाएगा।
- जिस उम्मीदवार के स्नातक या समकक्ष परीक्षा में अधिक अंक होंगे इस स्थिति में उन्हें पहला स्थान दिया जाएगा।
उम्मीदवारों को बता दें की JGGLCCE 2019 प्रारंभिक परीक्षा में केवल एक पत्र सामान्य ज्ञान का होगा। इसमें 120 प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे की होगी। हर सही उत्तर के 3 अंक मिलेंगे और गलत उत्तर के एक अंक काटे जाएंगे।
विषय | कुल प्रश्न |
सामान्य अध्ययन | 30 प्रश्न |
सामान्य विज्ञान | 20 प्रश्न |
सामान्य गणित | 20 प्रश्न |
मानसिक क्षमता जाँच | 20 प्रश्न |
झारखण्ड राज्य से सम्बंधित ज्ञान | 30 प्रश्न |
कुल | 120 प्रश्न |
इसके साथ ही JGGLCCE 2019 मुख्य परीक्षा में 3 पत्र होंगे। भाषा ज्ञान, जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा और सामान्य ज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे। हर एक परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे दिए जाएंगे।
पत्र 1 – भाषा ज्ञान से 120 प्रश्न पूछे जाएंगे।
विषय | कुल प्रश्न |
हिंदी भाषा ज्ञान | 60 प्रश्न |
अंग्रेजी भाषा ज्ञान | 60 प्रश्न |
पत्र 2 – जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
इस पत्र में हिंदी/ अंग्रेजी/ उर्दू/ संथाली/ मुंडारी/ हो/ खड़िया/ कुड़ुख/ कुरमाली/ खोरठा/ नागपुरी/ पंचपरगनिया/ उड़िया/ संस्कृत में से किसी एक भाषा की परीक्षा विकल्प के आधार पर परीक्षा ले जायेगी। इस परीक्षा में सम्बंधित भाषा से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
पत्र 3 – सामान्य ज्ञान से 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
विषय | कुल प्रश्न |
सामान्य अध्ययन | 30 प्रश्न |
सामान्य विज्ञान | 20 प्रश्न |
सामान्य गणित | 20 प्रश्न |
मानसिक क्षमता जांच | 20 प्रश्न |
कंप्यूटर का ज्ञान | 20 प्रश्न |
झारखण्ड राज्य से सम्बंधित ज्ञान | 40 प्रश्न |
आधिकारिक वेबसाइट – www.jssc.nic.in
Discussion about this post