झारखंड संयुक्त बी एड प्रवेश परीक्षा 2022 से कुछ दिन पहले झारखण्ड बीएड एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिया जाएगा। जेईसीईसीबी बीएड एडमिट कार्ड 2022 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जारी किया जाता है। आप ऑफिसियल वेबसाइट से या हमारे पेज पर दी गयी लिंक के माध्यम से अपना Jharkhand B.Ed Admit Card 2022 डाउनलोड कर सकेंगे। किसी भी उम्मीदवार को डाक के माध्यम से या किसी अन्य माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। झारखण्ड बीएड एडमिट कार्ड 2022 से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ सकते हैं।
झारखण्ड बीएड एडमिट कार्ड 2022 (Jharkhand B.Ed Admit Card 2022)
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में दिया गया रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड निकालने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड नहीं होने पर किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस पोस्ट के माध्यम से उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की लिंक के साथ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स भी देख सकेंगे। झारखण्ड बीएड 2022 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तारीखें देखने के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीख |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | घोषित की जायेगी |
परीक्षा की तारीख | घोषित की जायेगी |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | घोषित की जायेगी |
एडमिट कार्ड : झारखण्ड बीएड 2022 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in से प्राप्त कर सकेंगे।
झारखण्ड बीएड एडमिट कार्ड 2022 कैसे करें डाउनलोड
झारखण्ड बीएड 2022 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करना होगा। उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर के घर बैठे आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
- बीएड एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको इस पेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करना होता है।
- आप चाहें तो जेसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जा कर भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाते ही सबसे पहले जेसीईसीईबी का होम पेज खुलता है।
- होम पेज पर “क्लिक हियर फॉर ऑल ऑनलाइन एप्लीकेशन सबमिशन – जेसीईसीईबी 2022” के ऑप्शन पर क्लिक करना होता है।

- यहां परीक्षा का चयन करना होता है।
- अब उम्मीदवारों को लॉगइन करना होता है।
- लॉगइन करने के बाद “डाउनलोड ऑनलाइन एडमिट कार्ड” के ऑप्शन पर क्लिक करना होता है।
- इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों के सामने उनका एडमिट कार्ड खुल जाता है।
- यहां से आप अपना बीएड एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकलना आवश्यक है।
एडमिट कार्ड में दर्ज जानकारी
जेसीईसीईबी के द्वारा जारी किए गए बीएड एडमिट कार्ड में कई जानकारियां दी गई होती हैं। यहां से आप एडमिट कार्ड में दी जाने वाली जानकारियों की लिस्ट देख सकते हैं।
- उम्मीदवार का नाम
- रॉल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा की तारीख
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र में पहुंचने का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
झारखण्ड बीएड रिजल्ट 2022
झारखण्ड बीएड रिजल्ट 2022 परीक्षा समाप्त होने के कुछ समय बाद जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। बीएड रिजल्ट जेसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद यहां दिए गए लिंक के माध्यम से भी आप अपना रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से देखा जा सकेगा। उम्मीदवार रॉल नंबर डाल कर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बीएड प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग भी आयोजित की जाती है।
आधिकारिक वेबसाइट : jceceb.jharkhand.gov.in