जेसीईसीई बीएड 2022 कॉउंसलिंग (प्रथम चरण) के लिए रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद झारखण्ड बीएड एडमिशन प्रथम प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट 2022 जारी की जाएगी। झारखण्ड बीएड एडमिशन 2022 के लिए प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट जारी होने की तिथि निर्धारित नहीं की गयी है। उम्मीदवारों को एडमिशन लेने के लिए मेरिट लिस्ट शैक्षिक योग्यता के अनुसार तैयार की गयी है। 1st प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट JCECECB की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जारी की जाएगी, जहाँ से आप इसे प्राप्त कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा आप हमारे इस पेज पर दिए गए लिंक के माध्यम से भी 1st प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट प्राप्त कर सकते हैं। Jharkhand B.Ed Result 2022 की अधिक जानकारी के लिए आप हमारा यह पेज पूरा पढ़ सकते हैं।
झारखण्ड बीएड मेरिट लिस्ट 2022 | Jharkhand B.Ed Merit List 2022
झारखण्ड बीएड रिजल्ट 2022 पीडीएफ फॉर्मेट में मेरिट लिस्ट के अनुसार जारी किया जायेगा। इस पोस्ट के माध्यम से आप रिजल्ट डाउनलोड करने की लिंक के साथ उसे डाउनलोड करने के स्टेप्स भी देख सकते हैं। नीचे दी गई टेबल से झारखण्ड बीएड 2022 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तारीखें देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथि |
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 30 अप्रैल 2022 |
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तिथि | 15 मई 2022 |
प्रोविजनल स्टेट मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
ऑनलाइन एडिट की तिथि (कैटेगरी, कोटा, प्राप्तांक) | घोषित की जाएगी |
प्रथम चरण कॉउंसलिंग के लिए फाइनल प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग फॉर सीट अलॉटमेंट | घोषित की जाएगी |
प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
आवंटित संस्थान में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं एडमिशन लेने की तिथि | घोषित की जाएगी |
मेरिट लिस्ट : झारखण्ड बीएड 1st प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट (कॉउंसलिंग में भाग लेने वाले छात्र) डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
मेरिट लिस्ट : झारखण्ड बीएड 1st फाइनल मेरिट लिस्ट (भाग-1 एवं भाग-2) डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
मेरिट लिस्ट : झारखण्ड बीएड 1st प्रोविजनल मेरिट लिस्ट (भाग-1) डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
मेरिट लिस्ट : झारखण्ड बीएड 1st प्रोविजनल मेरिट लिस्ट (भाग-2) डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
प्रोविजनल नॉट एलिजिबल कैंडिडेट की लिस्ट प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट : jceceb.jharkhand.gov.in
झारखण्ड बीएड रिजल्ट 2022 कैसे करें डाउनलोड
झारखण्ड बीएड का रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को कुछ स्टेप्स फॉलो करना होता है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हम यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के स्टेप्स बता रहे हैं। इन स्टेप्स को फॉलो कर के आप आसानी से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
- बी एड रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको इस पेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करना होता है।
- इसके अलावा आप जेसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जा कर भी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- जेसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाते ही सबसे पहले होम पेज खुलता है।
- होम पेज पर रिजल्ट की लिंक दी गई होती है।
- रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलता है।
- अब उम्मीदवारों को अपना रॉल नंबर डाल कर सबमिट करना होता है।
- सबमिट करने के कुछ देर बाद उम्मीदवारों के सामने उनका बी एड रिजल्ट खुल जाता है।
- यहां से उम्मीदवार अपना बीएड परीक्षा रिजल्ट 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद आप चाहें तो उसका प्रिंटआउट निकाल कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।
झारखण्ड बीएड 2022 काउंसलिंग
जेसीईसीईबी के द्वारा झारखण्ड बीएड 2022 की प्रवेश परीक्षा के लिए काउंसलिंग भी आयोजित की जाती है। बीएड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार ही काउंसलिंग की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। काउंसलिंग आयोजित होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। काउंसलिंग की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवार बीएड कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। काउंसलिंग के समय उम्मीदवारों के दस्तावेजों का परिक्षण भी किया जाता है। डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के समय ओरिजिनल डॉक्युमेंट्स साथ ले जाना आवश्यक होता है।
आधिकारिक वेबसाइट- jceceb.jharkhand.gov.in