झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा 20 फरवरी 2019 से शुरू होने वाली है। उम्मीदवारों की सबसे पहले कॉमर्स / होम साइंस विषय की परीक्षा होने वाली है। छात्रों को झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए तीन घंटे का समय मिलने वाला है। छात्रों को झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। छात्र एडमिट कार्ड jac.jharkhand.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट से 25 जनवरी 2019 से प्राप्त कर सकते हैं। झारखंड बोर्ड 10वीं की आखिरी परीक्षा 09 मार्च 2019 को विषय गणित की होने वाली है। बता दें कि छात्र केवल ऑनलाइन ही एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। आज हम छात्रों को इस आर्टिकल के माध्यम से झारखंड बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड 2019 की पूरी जानकारी देने वाले है।
झारखंड बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड 2019
झारखंड बोर्ड दसवीं परीक्षा का आयोजन सुबह 9:45 से दोपहर 1 बजे के बीच होने वाला है। छात्रों को बता दें कि पिछले साल झारखंड बोर्ड परीक्षा के लिए 1490 परीक्षा केंद्र बनाये गए थे। छात्र नीचे टेबल के अनुसार झारखंड बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड 2019 की महत्वपूर्ण तारीखें देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
आयोजन | तारीखें |
परीक्षा शुरू होने की तारीख | 20 फरवरी 2019 |
परीक्षा समाप्त होने की तारीख | 09 मार्च 2019 |
दसवीं परीक्षा के लिए एडमिट जारी होने की तारीख | 25 जनवरी 2019 |
एडमिट कार्ड :- झारखंड बोर्ड दसवीं एडमिट कार्ड 2019, यहां से प्राप्त करें।
झारखंड बोर्ड दसवीं एडमिट कार्ड 2019 कैसे डाउनलोड करें
छात्र एडमिट कार्ड को दो प्रकार से डाउनलोड कर सकते हैं। आप हमारे द्वारा आर्टिकल पर दिए हुए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं साथ ही साथ आप jac.jharkhand.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आज हम छात्रों को एडमिट कार्ड करने के स्टेप बताएंगे। छात्र इन स्टेप का इस्तेमाल करके आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। छात्र बिना एडमिट कार्ड के झारखंड बोर्ड की परीक्षा नहीं दें सकते हैं। आप नीचे दिए स्टेप पर एक नज़र डालें।
- छात्रों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले झारखंड jac.jharkhand.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रीसेंट अनाउंसमेंट सेक्शन पर जाना है।

- छात्रों को रीसेंट अनाउंसमेंट सेक्शन पर एडमिट कार्ड का लिंक दिखाई देगा।

- आपको उस लिंक पर क्लिक करना है। लिंक पर क्लिक करते ही छात्रों के सामने लॉगिन पेज खुल जायेगा।
- छात्रों को लॉगिन पेज पर स्कूल कोड नंबर डालकर पेज लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन का बटन दबाते ही छात्रों के सामने एडमिट कार्ड खुल जायेगा। फिर आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें।
झारखंड बोर्ड की कुछ महत्वपूर्ण बाते
दसवीं की परीक्षा आयोजन झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) द्वारा किया जाता है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की शुरआत 02 जुलाई 2003 में हुई थी। हर साल जेएसी दसवीं की परीक्षा में लगभग 4 लाख छात्र शामिल होते है। पिछले साल झारखंड बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में 59.48 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। दसवीं परीक्षा के रिजल्ट जून महीने तक घोषित कर दिए जाते है। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को jac.jharkhand.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल हर तरीके से शिक्षा को और बेहतर बनाने की कोशिश में लगा हुआ हैं।आप अधिक जानकारी झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ले सकते हैं।
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.
Good Articles About Indian Media Jobs