
झारखण्ड सरकार ने राज्य शहरी विकास और आवास विभाग, रांची ने विभिन्न झारखण्ड के विभिन्न शहरों में 376 होम गॉर्ड की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। झारखण्ड राज्य के 7वीं और 10वीं पास उम्मीदवार झारखण्ड होम गार्ड भर्ती 2018 के लिए आवेदन कर सकते हैं। झारखण्ड होम गार्ड भर्ती 2018 के लिए इच्छुक उम्मीदवार 16 अप्रैल 2018 तक अपना आवेदन पत्र डाक द्वारा झारखण्ड रक्षा वाहिनी को अवश्य भेज दें। झारखंड राज्य में होम गार्ड भर्ती का ये अच्छा मौका है। उम्मीदवारों के लिए झारखण्ड 2018 होम गार्ड भर्ती के आवेदन पत्र 02 अप्रैल 2018 से प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार हमारे इस पेज से झारखण्ड होम गार्ड भर्ती 2018 की पूरी जानकारी जैसे अधिसूचना, आवेदन पत्र, योग्यता मानदंड आदि की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
झारखंड होम गार्ड भर्ती 2018 (Jharkhand Home Guard Bharti)
शहरी विकास और आवास विभाग, रांची ने झारखंड राज्य में होम गार्ड भर्ती 2018 के लिए अधिसूचना और आवेदन पत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे इस पेज पर दी गयी लिंक से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। झारखण्ड होम गार्ड भर्ती 2018 की महत्वपूर्ण तिथियों को उम्मीदवार नीचे दी गयी सारिणी से देख सकते हैं।
कार्यक्रम | तिथि |
---|---|
आवेदन पत्र जारी करने की तिथि | 02 अप्रैल 2018 |
आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि | 16 अप्रैल 2018 |
झारखण्ड होम गार्ड भर्ती 2018 रिक्ति विवरण
कुल पद : 376
- ग्रामीण गृह रक्षकों के लिए रिक्ति
प्रखंड का नाम रिक्तियाँ नारायणपुर 61 नाला 07 कुंडहित 70 फतेहपुर 82 जामताड़ा 74 करमाटांड़ 82 कुल 376 - शहरी गृह रक्षकों के लिए रिक्ति – 76 रिक्तियाँ
झारखंड होम गार्ड भर्ती 2018 योग्यता
- ग्रामीण होम गार्ड – उम्मीदवार को जामताड़ा जिला के उस प्रखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- शहरी होम गार्ड – उम्मीदवार को जामताड़ा जिला के शहरी क्षेत्र का सामान्य निवासी होना चाहिए।
उम्र सीमा
- 01/01/2018 के अनुसार उम्मीदवार की आयु 19 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होना चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता
- ग्रामीण गृह रक्षकों के लिए न्यूनतम 7 वीं पास।
- शहरी गृह रक्षकों के लिए न्यूनतम 10 वीं पास।
शारीरिक मापदंड
- लम्बाई
- पुरुष – 162 सेमी. (सामान्य/ओबीसी/बीसी), 157 सेमी. (अनुसूचित जाति/जनजाति)
- महिला – 148 सेमी. (सभी के लिए)
- सीना
- पुरुष – 79 सेमी. (सामान्य/ओबीसी/बीसी), 76 सेमी. (अनुसूचित जाति/जनजाति)
तकनीकी योग्यता (शहरी होम गार्ड के उम्मीदवारों के लिए)
- चिकित्सक, अभियंता, अधिवक्ता, प्राध्यापक, नर्स, कंप्यूटर ऑपरेटर, टंकक, मोच, लाइसेंसधारी चालक (एच.एम.वी/एल.एम.वी), रसोईया, बढ़ई, धोबी, नाई, बिजली मिस्त्री, माली, प्लम्बर आदि।
झारखंड होम गार्ड भर्ती 2018 आवेदन पत्र
झारखण्ड राज्य में 376 होम गार्ड भर्ती के लिए आवेदन पत्र जारी किया है। जो भी उम्मीदवार होम गार्ड भर्ती 2018 के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वो यहाँ पर नीचे दी गयी लिंक से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
आवेदन पत्र : झारखण्ड होम गार्ड भर्ती आवेदन पत्र 2018 यहाँ से प्राप्त करें।
आधिकारिक वेबसाइट : www.jamtara.nic.in
आवेदन पत्र भेजने का पता
जिला समादेष्टा
झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी
जामताड़ा
पिन कोड – 815351
झारखंड होम गार्ड भर्ती 2018 चयन प्रक्रिया
झारखण्ड होम गार्ड भर्ती 2018 के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्न 4 चरणों के द्वारा किया जायेगा।
- शारीरिक जाँच परीक्षा
- हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा
- तकनीकी दक्षता परीक्षा
- मेरिट लिस्ट
शारीरिक जाँच परीक्षा
इसके अंतर्गत 1 मील की दौड़, ऊँची कूद, लम्बी कूद, शॉट पुट सम्मिलित होगा, जिसमे अंक निम्नवत प्रदान किया जायेगा।
- ग्रामीण होम गार्ड तथा गैर तकनीकी शहरी होम गार्ड उम्मीदवारों के लिए
- तकनीकी दक्ष शहरी होम गार्ड के उम्मीदवारों के लिए
हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा
शारीरिक जाँच परीक्षा में सफल अभ्यर्थी को हिंदी लेखन क्षमता की परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा, जिसमे ग्रामीण गृह रक्षकों के लिए 7 वीं कक्षा तथा शहरी गृह रक्षकों के लिए 10 वीं कक्षा के स्तर अनुसार लेखन क्षमता की जाँच की जाएगी। यह एक निर्णायक परीक्षा होगी जो कि 100 अंकों का होगा इसके लिए 30 अंक उत्तीर्णांक होगा।
तकनीकी दक्षता परीक्षा (सिर्फ शहरी होम गार्ड उम्मीदवार के लिए)
शारीरिक जाँच परीक्षा एवं हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की तकनीकी दक्षता परीक्षा ली जाएगी, जो की क्वालीफाइंग होगा। ये भी 100 पूर्णांक का होगा और 30 नंबर इसके लिए उत्तीर्णांक होंगे।
मेरिट लिस्ट
सभी जाँच परीक्षा की समाप्ति के बाद उम्मीदवारों के द्वारा अर्जित अंकों के आधार पर मेघा सूची तैयार की जाएगी। जिसके आधार उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को मेडिकल जाँच और पुलिस जाँच के उपरांत चयनित किया जायेगा।
झारखण्ड होम गार्ड 2018 की पूरी जानकारी के लिए आप अधिसूचना यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं।
सर जी नबंर दे अपना और कोल करे जी
आप अपनी बात यहाँ पर ही बताने का कष्ट करें।
Sir kaise bhara jyega form online ki offline
फॉर्म ऑफलाइन भरा जायेगा।
Sir ji ham jop k le k bahut jade parsani me hai Agar Ap hamara helf karge to Ap ka bhagwan karge sir my bahut garib hu
Sir palamau ka kab running hoga grih rkshawayini ka
sir
barhait ka kab runnig hoga sirhomgard ka mera mob no-7543809596 seand kare
Sir eske bad kab niklega home gaurd ke liye form Jharkhand me
Sahebganj mein physical test kab honae wali hai ! next year 2019 ..