झारखंड पुलिस भर्ती के तहत भूतपूर्व सैनिकों के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकली है। 23 अक्टूबर 2018 को झारखंड पुलिस की आधिकारिक साइट पर इसके लिए विज्ञापन जारी किया गया है। अगर आप भी झारखंड पुलिस जॉब ढूंढ रहें हैं तो इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। झारखंड पुलिस भर्ती पूर्व सैनिकों के लिए संविदा के आधार पर करवाई जा रही है। झारखंड पुलिस भर्ती के तहत कुल 66 पदों पर भर्तियां निकली है। ये सैप-01 बटालियन टाटीसिलवे, रांची एवं सैप-02 हलुदवनी, जमशेदपुर के लिए भर्तियां निकल है। झारखंड सरकार ने विधि- व्यवस्था एवं नक्सल विरोधी अभियान को गति देने के लिए एवं राज्य में अन्य सुरक्षा बनाये रखने के लिए ये आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि झारखंड पुलिस भर्ती के लिए प्रवेश साक्षत्कार और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होंगे। झारखंड पुलिस भर्ती के बारे में अधिक जानकरी के लिए उम्मीदवार इस लेख को अंत तक पढ़ें।
ये पढ़ें – बिहार शिक्षा परियोजना भर्ती 2018 में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां पूरी जानकारी के लिए ये पढ़ें।
झारखंड पुलिस भर्ती 2018(Jharkhnad Police Recruitment)
अगर आप भी झारखण्ड पुलिस जॉब तलाश रहे हैं तो आप भी आवेदन कर सकते हैं। झारखंड पुलिस भर्ती के अंतर्गत सेवानिवृत जूनियर कमीशंड अफसर(जेसीओ), हवलदार एवं सिपाहियों के लिए आवेदन पत्र हैं। झारखण्ड राज्य के निवासी भूतपूर्व सैनिक अगर उपलब्ध नहीं होते हैं तो दूसरे राज्यों के भूतपूर्व सैनिकों की नियुक्ति की जाएगी। झारखंड पुलिस भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी नीचे तालिका में दी जा रही है। यहां से उम्मीदवार झारखंड पुलिस भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों को देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथियां |
साक्षात्कार की तिथि | 20 नवंबर 2018 सुबह 10 बजे से |
मेडिकल टेस्ट की तिथि | घोषित की जाएगी |
परिणाम | घोषित की जाएगी |
झारखण्ड पुलिस भर्ती रिक्ति विवरण
सैप-01 बटालियन टाटीसिलवे, रांची एवं सैप- 02, हलुदवनी, जमशेदपुर में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकली हैं।
कुल पदों की संख्या – 66
- पद का नाम – सूबेदार मेजर
- पदों की संख्या – 02
- वेतन – 25,000
- पद का नाम – नायब सूबेदार (सामान्य)
- पदों की संख्या – 03
- वेतन – 25,000
- पद का नाम – नायब सूबेदार (वितन्तु)
- पदों की संख्या – 02
- वेतन – 25,000
- पद का नाम – नायब सूबेदार (तकनिकी)
- पदों की संख्या – 01
- वेतन – 25,000
- पद का नाम – हवलदार (सामान्य)
- पदों की संख्या – 09
- वेतन – 20,000
- पद का नाम – सिपाही (सामान्य)
- पदों की संख्या – 45
- वेतन – 20,000
- पद का नाम – सिपाही (चालक)
- पदों की संख्या – 03
- वेतन – 20,000
- पद का नाम – रसोइया
- पदों की संख्या – 01
- वेतन – 20,000
झारखण्ड पुलिस भर्ती पात्रता मापदंड
आयु सीमा
- भूतपूर्व सिपाही एवं हवालदार की उम्र 35-40 के अंदर होनी चाहिए।
- जे.सी.ओ(सूबेदार मेजर / सूबेदार / नायब सूबेदार) की उम्र 45- 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- इसमें कम उम्र वाले एवं विशेष प्रशिक्षण तथा अनुभव प्राप्त भूतपूर्व सैनिकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विशेष पात्रता मापदंड
- सेवानिवृति के समय मेडिकल केटेगरी – ए /सेप -1 ;(AYE /SHAPE-1 ) होना चाहिए। इसके अतिरिक्त अगर उम्मीदवार चिकित्सा जाँच में पूरी तरह योग्य पाए जाते है तभी उन्हें 2 वर्ष के अनुबंध पर लिया जायेगा।
- सेवानिवृति के समय आचरण डिस्चार्ज बुक में एक्जेम्पलरी या वैरी गुड दर्शित होना चाहिए।
झारखण्ड पुलिस भर्ती आवेदन पत्र
झारखण्ड पुलिस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन फॉर्म जमा करना होगा। अगर आप भी झारखण्ड पुलिस जॉब की तलाश में हैं तो ये आवेदन पत्र भर सकते हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि वे आवेदन पत्र हमारे पेज से भी डाउनलोड करके भर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अगर उम्मीदवार चाहे तो झारखंड पुलिस की आधिकारिक साइट http://www.jhppolice.gov.in से भी आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। झारखण्ड पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए इच्छुक भूतपूर्व सैनिक आवेदन पत्र डाउनलोड करें। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरकर, इसके साथ ही 4 स्टाम्प साइज फोटो, डिस्चार्ज बुक, पहचान पत्र, पी.पी.ओ, कोर्स सर्टिफिकेट का मूल प्रमाण-पत्र के साथ छायाप्रति लेकर जाना होगा। उम्मीदवारों को सारी चीज़े साक्षात्कार के समय जमा करना होगा।
आवेदन पात्र : झारखण्ड पुलिस भर्ती 2018 आवेदन पत्र यहाँ से डाउनलोड करें।
आधिकारिक साइट –jhpolice.gov.in
झारखण्ड पुलिस भर्ती चयन प्रक्रिया
अगर आप भी झारखण्ड पुलिस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं तो बता दें कि इसके लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा। उम्मीदवारों को बता दें कि साक्षात्कार के समय उन्हें आवेदन पत्र और सारे दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा। साक्षात्कार में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट देना होगा। अगर उम्मीदवार झारखण्ड पुलिस भर्ती के आयोजित मेडिकल टेस्ट उत्तीर्ण कर लेते हैं तो उनका 2 वर्ष के लिए अनुबंध कर लिया जायेगा।
साक्षात्कार के लिए पता –
मुख्यालय,
झारखण्ड सशस्त्र पुलिस – 01 डोरंडा,
रांची, झारखण्ड
झारखण्ड पुलिस भर्ती परिणाम
झारखण्ड भर्ती के अंतर्गत जो भी उम्मीदवार झारखंड पुलिस भर्ती के लिए आयोजित साक्षत्कार में सम्मिलित होंगे उनका रिजल्ट पहले घोषित किया जायेगा। साक्षत्कार में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट देना होगा। इसके लिए पहले उम्मीदवारों को साक्षात्कार उत्तीर्ण करना होगा। अंतिम रिजल्ट सबसे अंत में घोषित किया जाएगा। रिजल्ट घोषित होने की तिथि अभी जारी नहीं की गई है। जैसे ही रिजल्ट घोषित की जाएगी उम्मीदवारों को हमारे पेज पर सूचित कर दिया जाएगा।
झारखण्ड पुलिस भर्ती 2018 की अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना यहां से प्राप्त करें।
Discussion about this post