झारखण्ड पॉलिटेक्निक 2020 प्रथम चरण की कॉउंसलिंग प्रक्रिया संपन्न के बाद जेसीईसीई बोर्ड की ओर से उम्मीदवारों का 2nd सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस वर्ष झारखण्ड कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया था। जो भी उम्मदीवार आवेदन प्रक्रिया में शामिल हुए हैं उनका झारखण्ड पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2020, JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर घोषित किया गया है इसके साथ आप हमारे इस पेज पर दी गयी लिंक के द्वारा भी अपने Jharkhand Polytechnic Result 2020 की जाँच कर कर सकते हैं। उम्मीदवारों को बता दें रिजल्ट केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किया गया है। Jharkhand Polytechnic Result 2020 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : झारखण्ड पॉलिटेक्निक कॉउंसलिंग 2020 के लिए 2nd सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी हुआ।
झारखण्ड पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2020 (Jharkhand Polytechnic Result 2020)
पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2020 जारी होने के बाद जिन उम्मीदवारों का नाम इस लिस्ट में दर्ज है वे तय समय में कॉउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होकर प्रवेश ले सकते हैं। नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से देखते है झारखण्ड पॉलिटेक्निक रिजल्ट से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तारीखें।
महत्तवपूर्ण तारीखें
आयोजन | तारीखें |
आवेदन करने की पहली तारीख (पुनः) | 05 नवंबर 2020 |
आवेदन करने की आखिरी तारीख | 24 नवंबर 2020 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | निरस्त |
प्रवेश परीक्षा की तारीख | निरस्त |
प्रथम अलॉटमेंट लेटर जारी होने की तिथि | 28 नवंबर से 05 दिसंबर 2020 |
द्वितीय अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने की तिथि | 10 से 15 दिसंबर 2020 |
2nd सीट अलॉटमेंट : झारखण्ड पॉलिटेक्निक कॉउंसलिंग 2020 द्वितीय चरण का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
रिजल्ट : झारखण्ड पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2020 आधिकारिक वेबसाइट : jceceb.jharkhand.gov.in से प्राप्त कर सकेंगे।
झारखण्ड पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2020 की जाँच कैसे करें
झारखण्ड पॉलिटेक्निक 2020 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए कुछ स्टेप्स फॉलो करना होगा। आपको रिजल्ट डाउनलोड करने में कोई परेशानी ना हो इसलिए हम यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के स्टेप्स बता रहे हैं। इन स्टेप्स को दुहरा का आप आसानी से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
- पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2020 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको जेसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाना होता है।
- आप चाहें तो इस पेज में दिए गए लिंक पर क्लिक कर के भी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- जेसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुलता है।
- जेसीईसीईबी के होम पेज पर रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लिंक दिया होता है।
- रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलता है।
- इस पेज में उम्मीदवारों को अपना रॉल नंबर और पासवर्ड डाल कर सबमिट करना होता है।
- रॉल नंबर और पासवर्ड सबमिट करने के बाद आपके सामने पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2019 खुल जाता है।

- यहां से आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- आप चाहें तो रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने रिजल्ट को भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।
झारखण्ड पॉलिटेक्निक रिजल्ट में दर्ज जानकारी
पॉलिटेक्निक रिजल्ट में को जानकारियां दी गई होती हैं। यहां से आप रिजल्ट में दर्ज जानकारियां देख सकते हैं।
- परीक्षार्थी का नाम
- रॉल नंबर
- कुल अंक
- प्राप्त अंक
झारखण्ड पॉलिटेक्निक कॉउंसलिंग 2020
झारखण्ड पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2020 जारी होने के बाद चयनित छात्रों को विभिन्न संस्थान आवंटित करके कॉउंसलिंग के लिए आमंत्रित किया जायेगा। छात्रों को आवंटित संस्थान में स्वयं जाकर तय तिथि एवं समय पर रिपोर्ट करना होगा। जो छात्र स्वयं इसमें उपस्थित नहीं होंगे उनका प्रवेश रद्द कर दिया जायेगा। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि जब वे कॉउंसलिंग के लिए आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करने जाएँ तो सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर जाएँ, जो छात्र मांगे गए डॉक्यूमेंट उपलब्ध करवाने में असमर्थ होंगे उनका प्रवेश रद्द कर दिया जायेगा।
आधिकारिक वेबसाइट : jceceb.jharkhand.gov.in
Discussion about this post