• अगलासेम
  • स्कूल
  • एडमिशन
  • करियर
  • कटऑफ
  • न्यूज़
  • हिन्दी
  • ऑनलाइन टेस्ट
  • Docs
  • ATSE
aglasem
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
        • 12 वीं परीक्षा पैटर्न
        • 10 वीं परीक्षा पैटर्न
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स
No Result
View All Result
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
        • 12 वीं परीक्षा पैटर्न
        • 10 वीं परीक्षा पैटर्न
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स
No Result
View All Result
aglasem
No Result
View All Result

Home » सरकारी नौकरी » झारखण्ड शिक्षक भर्ती 2019 | Jharkhand Teacher Vacancy 2019 : शुरू हुए आवेदन

झारखण्ड शिक्षक भर्ती 2019 | Jharkhand Teacher Vacancy 2019 : शुरू हुए आवेदन

by Soumya Priyam
July 16, 2019
in Uncategorized
Reading Time: 2min read
0
aglasem hindi
Share on FacebookShare on Twitter

झारखण्ड में सरकारी नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए भर्तियां जारी की गई हैं। यह भर्तियां शिक्षक के पदों के लिए जारी की गई हैं। गौरतलब है कि यह भर्ती केवल महिला उम्मीदवारों के लिए जारी की गई है। इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में अलग – अलग विषयों की शिक्षिका के पद पर नौकरी प्राप्त कर सकती हैं। भर्ती कुल 29 पदों के लिए जारी की गई है। बता दें कि यह भर्ती झारखण्ड शिक्षा परियोजना, पश्चिमी सिंहभूम के द्वारा जारी की गई है। सरकारी शिक्षक नौकरी के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जारी कर दिया गया है। इस भर्ती में शहामिल होने के लिए दिनांक 25 जुलाई 2019 तक ही आवेदन किया जा सकता है। झारखण्ड शिक्षक भर्ती 2019 की अधिक जानकारी के लिए आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ सकते हैं।

नवविनतम : झारखण्ड शिक्षक भर्ती 2019 के लिए शुरू हुए आवेदन। इस पेज में दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

झारखण्ड शिक्षक भर्ती 2019 | Jharkhand Teacher Vacancy 2019

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का पश्चिमी सिंहभूम जिला का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है। झारखण्ड शिक्षक भर्ती 2019 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन अनुबंध के आधार (कॉन्ट्रैक्ट बेसिस) पर किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन 1 वर्ष के लिए किया जाएगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा आदि अवश्य जांच लें। अगर आप तय किये गए पात्रता मापदंड को पूरा नहीं करते तो आपके द्वारा किया गया आवेदन मान्य नहीं होता है। vacancy in Jharkhand for teacher से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तारीखें जानने के लिए नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं। 

महत्वपूर्ण तारीखें 

कार्यक्रम तारीख
आवेदन शुरू होने की तारीख  जारी कर दी गई है 
आवेदन करने की आखिरी तारीख  25 जुलाई 2019 
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख  घोषित की जाएगी 
परीक्षा की तारीख  घोषित की जाएगी 
रिजल्ट जारी होने की तारीख  घोषित की जाएगी 

झारखण्ड शिक्षक भर्ती 2019 रिक्ति विवरण

रिक्त पदों की कुल संख्या : 29 पद 

  • पद का नाम : शिक्षिका
    • विषय का नाम : भाषा (अंग्रेजी) 
    • पदों की संख्या : 05
    • वेतन : 10,000 रूपए 
  • पद का नाम : शिक्षिका
    • विषय का नाम : जीव विज्ञान / रसायन शास्त्र (विज्ञान) 
    • पदों की संख्या : 06 
    • वेतन : 10,000 रूपए 
  • पद का नाम : शिक्षिका
    • विषय का नाम : गणित / भौतिकी 
    • पदों की संख्या : 04 
    • वेतन : 10,000 रूपए 
  • पद का नाम : शिक्षिका
    • विषय का नाम : इतिहास / नागरिक शास्त्र (सामाजिक) 
    • पदों की संख्या : 03 
    • वेतन : 10,000 रूपए 
  • पद का नाम : शिक्षिका
    • विषय का नाम : शारीरिक प्रशिक्षण 
    • पदों की संख्या : 08 
    • वेतन : 8,000 रूपए 
  • पद का नाम : लेखापाल – सह – कंप्यूटर ऑपरेटर
    • पदों की संख्या : 03 
    • वेतन : 7,500 रूपए 

झारखण्ड शिक्षक भर्ती 2019 पात्रता मापदंड

शैक्षिक योग्यता 

सभी विषयों की शिक्षिकाओं के लिए अलग – अलग शैक्षिक योग्यता तय की गई है। यहां से आप सभी विषयों के लिए तय की गई शैक्षिक योग्यता देख सकते हैं। 

भाषा (अंग्रेजी) के लिए 

  • उम्मीदवारों के पास अंग्रेजी विषय से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होना आवश्यक है।
  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को स्नातक में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त होना चाहिए। 
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को स्नातक में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त होना अनिवार्य है। 
  • इसके साथ ही किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बी.एड की डिग्री होना भी जरुरी है। 
  • राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् के द्वारा बीएड के समकक्ष कोर्स करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। 

जीव विज्ञान / रसायन शास्त्र (विज्ञान) के लिए 

  • उम्मीदवारों के पास प्राणी शास्त्र, वनस्पति शास्त्र एवं रसायन शास्त्र विषयों से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होना आवश्यक है। 
  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को स्नातक में तीनो विषयों में अलग – अलग न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त होना चाहिए। 
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को स्नातक में तीनो विषयों में अलग – अलग न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त होना अनिवार्य है। 
  • इसके साथ ही किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बी.एड की डिग्री होना भी जरुरी है। 
  • राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् के द्वारा बीएड के समकक्ष कोर्स करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। 

गणित / भौतिकी के लिए 

  • उम्मीदवारों के पास गणित और भौतिकी विषयों से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होना आवश्यक है।
  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को स्नातक में गणित और भौतिकी विषयों में अलग – अलग न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त होना चाहिए। 
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को स्नातक में गणित और भौतिकी विषयों में अलग – अलग न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त होना अनिवार्य है। 
  • इसके साथ ही किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बी.एड की डिग्री होना भी जरुरी है। 
  • राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् के द्वारा बीएड के समकक्ष कोर्स करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। 

इतिहास / नागरिक शास्त्र (सामाजिक) के लिए 

  • उम्मीदवारों के पास इतिहास और राजनीति शास्त्र विषयों से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होना आवश्यक है।
  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को स्नातक में दोनों विषयों में अलग – अलग न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त होना चाहिए। 
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को स्नातक में दोनों विषयों में अलग – अलग न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त होना अनिवार्य है। 
  • इसके साथ ही किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बी.एड की डिग्री होना भी जरुरी है। 
  • राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् के द्वारा बीएड के समकक्ष कोर्स करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। 

शारीरिक प्रशिक्षण के लिए 

  • उम्मीदवारों के पास राज्य सरकार या केंद्र सरकार के द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स विषयों से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरुरी है। 
  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को स्नातक में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त होना चाहिए। 
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को स्नातक में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त होना आवश्यक है। 
  • इसके साथ ही किसी भी मान्यता प्राप्त संसथान से डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन किया होना भी अनिवार्य है। 

लेखापाल – सह – कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 

  • उम्मीदवारों के पास राज्य सरकार या केंद्र सरकार के द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से वाणिज्य संकाय विषय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरुरी है। 
  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को स्नातक में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त होना चाहिए। 
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को स्नातक में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त होना आवश्यक है। 
  • इसके साथ किसी भी मान्यता प्राप्त संसथान से 1 वर्ष का डीसीए प्रोग्राम और टैली की जानकारी होना जरुरी है। 

आयु सीमा 

  • इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तय की गई है। 
  • सामान्य एवं अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होनी चाहिए। 
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष होना आवश्यक है। 
  • सभी वर्ग के दिव्यांग उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट का प्रावधान है। 

झारखण्ड शिक्षक भर्ती 2019 आवेदन पत्र

इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन करने की आखिरी तारीख दिनांक 25 जुलाई 2019 तय की गई है। शैक्षिक योग्यता को पूरा करते हुए उम्मीदवार एक से अधिक पदों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र पश्चिमी सिंहभूम की आधिकारिक वेबसाइट chaibasa.nic.in पर जारी किया गया है। इसके साथ ही इस पेज में दिए गए लिंक के माध्यम से भी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से भरे जा सकते हैं। आवेदन पत्र भरने के बाद उसे स्पीड पोस्ट या डाक के द्वारा पश्चिमी सिंहभूम के कार्यालय भेजना होता है। आवेदन पत्र के साथ जरुरी डॉक्युमेंट्स भी भेजना होता है। दिनांक 25 जुलाई 2019 को शाम 5 बजे के बाद भेजा गया आवेदन ख़ारिज कर दिया जाएगा। 

आवेदन पत्र : झारखण्ड शिक्षक भर्ती 2019 के लिए आवेदन पत्र यहां से प्राप्त करें। 

महत्वपूर्ण दस्तावेज

उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के साथ कुछ डॉक्युमेंट्स भी भेजना होता है। यहां से उम्मीदवार आवेदन के साथ भेजे जाने वाले डॉक्युमेंट्स की लिस्ट देख सकते हैं। 

  • मैट्रिक का मार्क्स शीट 
  • इंटर का मार्क्स शीट 
  • ग्रेजुएशन का मार्क्स शीट 
  • बी.एड का मार्क्स शीट 
  • बी.पी.एड का (शारीरिक शिक्षिका के लिए) 
  • स्थानीयता प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 

झारखण्ड शिक्षक भर्ती 2019 परीक्षा / साक्षात्कार

टीचर की सरकारी नौकरी 2019 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा या साक्षात्कार आयोजित की जा सकती है। परीक्षा या साक्षात्कार की सूचना अभी जारी नहीं की गई है। परीक्षा या साक्षात्कार (इंटरव्यू) से जुड़ी जानकारी जारी होने के बाद इस पोस्ट को अपडेट कर दिया जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवार इस पेज के माध्यम से भी परीक्षा और साक्षात्कार से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट : chaibasa.nic.in 

नोटिफिकेशन : झारखण्ड शिक्षक भर्ती 2019 से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए नोटिफिकेशन यहां से देख सकते हैं। 

झारखण्ड सरकारी नौकरी 

Tags: शिक्षक भर्तीझारखण्डchaibasa.nic.in

Related Posts

aglasem hindi
स्कूल बोर्ड

रुक जाना नहीं रिजल्ट दिसंबर 2020 – 10वीं कक्षा रिजल्ट जारी

aglasem hindi
स्कूल बोर्ड

रुक जाना नहीं रिजल्ट दिसंबर 2020 (Ruk Jana Nahi Result December 2020) – 10वीं कक्षा रिजल्ट जारी

aglasem hindi
स्कूल बोर्ड

रुक जाना नहीं 10वीं रिजल्ट 2020 ( Ruk Jana Nahi Result 2020 ) : दिसंबर 2020 रिजल्ट घोषित

aglasem hindi
सरकारी नौकरी

सिविल सेवा परीक्षा 2021 ( Civil Services Exam 2021 ) : एप्लीकेशन फॉर्म, एडमिट कार्ड, रिजल्ट आदि

Next Post
aglasem hindi

एनएचएम हरियाणा भर्ती 2019 / NHM Haryana Recruitment 2019 : स्टॉफ नर्स, एएनएम, फार्मासिस्ट आदि

Discussion about this post

Top Three

aglasem hindi

26 जनवरी पर भाषण हिंदी में | Republic Day 2021 Speech in Hindi

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2020

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2021 (NREGA Job Card List 2021) : राज्यों के अनुसार जॉब कार्ड लिस्ट

aglasem hindi

26 जनवरी पर निबंध हिंदी में | Republic Day 2021 Essay in Hindi

  • Disclaimer
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2019 aglasem.com

No Result
View All Result
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स

© 2019 aglasem.com

Mega Quiz. Win Coins Click Here