झारखण्ड स्टेट ओपन बोर्ड एडमिट कार्ड झारखण्ड स्टेट ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट jsos.ac.in पर जा कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इस पेज में दिए गए लिंक के माध्यम से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। बता दें कि झारखण्ड में हर वर्ष दो बार ओपन बोर्ड की परीक्षा आयोजित की जाती है। इस पेज के माध्यम से छात्र दोनों सेशन का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। झारखण्ड स्टेट ओपन बोर्ड एडमिट कार्ड से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ सकते हैं।
झारखण्ड स्टेट ओपन बोर्ड एडमिट कार्ड
मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के परीक्षा शुरू होने से कुछ महीनों पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाता है। एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकता है। किसी भी छात्र को पोस्ट या किसी अन्य माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाता है। परीक्षा के समय एडमिट कार्ड साथ ले जाना आवश्यक है। एडमिट कार्ड साथ नहीं ले जाने पर छात्रों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाती है। नीचे दी गई टेबल के माध्यम से देखते हैं झारखण्ड स्टेट ओपन बोर्ड की मैट्रिक और इंटर की परीक्षा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तारीखें।
महत्वपूर्ण तारीखें
10वीं बोर्ड परीक्षा की तारीख | |
पहले सेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
दूसरे सेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीख | |
पहले सेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
दूसरे सेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
महत्वपूर्ण लिंक
झारखण्ड स्टेट ओपन बोर्ड एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड
कई बार छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कुछ परेशानियां होती हैं। छात्रों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई परेशानी ना हो इसलिए हम यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स बता रहे हैं। इन स्टेप्स को फॉलो कर के छात्र आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट खोलना होता है।
- आधिकारिक वेबसाइट खोलने पर सबसे पहले होम पेज खुलता है।
- होम पेज पर “लेटेस्ट अनाउंसमेंट” का सेक्शन दिया होता है।
- लेटेस्ट अनाउंसमेंट के सेक्शन में एडमिट कार्ड की लिंक लगी होती है।
- एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलता है।
- यहां छात्रों को अपना एनरॉलमेंट नंबर डालना होता है।
- इसके साथ ही वहां पूछे जा रहे अंको का जोड़ लिखना होता है।
- अब “गेट एडमिट कार्ड” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- गेट एडमिट कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करने के कुछ क्षणों बाद आपके सामने आपका एडमिट कार्ड खुल जाता है।
- अब आप झारखण्ड स्टेट ओपन बोर्ड एडमिट कार्ड 2019 डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालना न भूलें।
एडमिट कार्ड में दर्ज जानकारी
झारखण्ड स्टेट ओपन स्कूल के द्वारा जारी किये जाने वाले एडमिट कार्ड में कई जानकारियां दर्ज होती हैं। छात्र यहां से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के एडमिट कार्ड में दर्ज जानकारियों की लिस्ट देख सकते हैं।
- छात्र का नाम
- रॉल नंबर
- छात्र का फोटो
- छात्र का हस्ताक्षर
- माता – पिता का नाम
- क्लास
- सेशन
- परीक्षा की तारीख
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का कोड
- विषयों के नाम
- विषयों का कोड
झारखण्ड स्टेट ओपन बोर्ड रिजल्ट
झारखण्ड ओपन स्कूल की परीक्षा समाप्त होने के कुछ समय बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाता है। रिजल्ट झारखण्ड स्टेट ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र jsos.ac.in पर जा कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही यहां दिए गए लिंक के माध्यम से भी झारखण्ड स्टेट ओपन बोर्ड रिजल्ट देखा जा सकता है। रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से देखा जा सकता है। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को एडमिट कार्ड में दिया गया रॉल नंबर डालना जरुरी है।
झारखण्ड स्टेट ओपन बोर्ड
झारखण्ड स्टेट ओपन स्कूल (जेएसओएस) की स्थापना वर्ष 2014 में की गई थी। जेएसओएस के द्वारा अनुसूचित जनजाति के बच्चों को सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी स्तर की शिक्षा मुफ्त में प्रदान की जाती है। झारखण्ड स्टेट ओपन स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 14 वर्ष तय की गई है। वहीं इंटर की परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 16 वर्ष होनी चाहिए।
आधिकारिक वेबसाइट : www.jsos.ac.in
ओपन बोर्ड एडमिट कार्ड झारखण्ड बोर्ड और झारखण्ड ओपन बोर्ड
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.
Discussion about this post