जिपमर बीएससी 2020 एंट्रेंस एग्जाम के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे। सभी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के कुछ दिन बाद जारी कर दिए जाएंगे। एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपने जिपमर बीएससी 2020 एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने होंगे। ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड बताना होगा। जिन उम्मीदवारों ने अपना आवेदन पूरा करके अंतिम तक दिया होगा केवल उन उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी होंगे। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जिपमर की आधिकारिक वेबसाइट http://www.jipmer.edu.in पर जारी किए जाएंगे। किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी पोस्ट के माध्यम से नहीं भेजी जाएगी। सभी उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड स्वयं ही डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकालना होगा। उम्मीदवार परीक्षा के दिन परीक्षा सेंटर पर अपना एडमिट कार्ड लेकर जाना न भूलें। एडमिट कार्ड के साथ आपको एक आईडी प्रूफ भी लेकर जाना होगा। JIPMER B.Sc 2020 एडमिट कार्ड / हॉल टिकट की अधिक जानकारी इस पेज पर पढ़ें।
जिपमर बीएससी 2020 एडमिट कार्ड
उम्मीदवारों को बता दें कि जिपमर बीएससी एडमिट कार्ड पर एग्जाम से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारी दी गई होती है जैसे परीक्षा की तारीख, परीक्षा का समय, परीक्षा सेंटर, रोल नंबर आदि। जिपमर बीएससी 2020 एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड हमारे इस पेज से भी डाउनलोड कर सकते हैं। एंट्रेंस एग्जाम से कुछ दिन पहले सभी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने पर आपको सूचित कर दिया जाएगा और ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक इस पेज पर अपडेट कर दिया जाएगा। आप उस लिंक पर क्लिक करके अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।
महत्त्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीखें |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | जून 2020 |
एंट्रेंस एग्जाम की तारीख | जून 2020 |
एडमिट कार्ड – जिपमर बीएससी 2020 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट www.jipmer.edu.in पर होंगे जारी।
जिपमर बीएससी 2020 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
सभी उम्मीदवारों को अपने जिपमर बीएससी एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने होंगे। ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड बताना होगा। अगर आप ऑनलाइन एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको इस पेज पर दिए एडमिट कार्ड के लिंक पर जाना होगा।
- एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट का लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- लॉगिन पेज पर आपको अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।
- जानकारी सही होने पर आपका पेज लॉगिन हो जाएगा।
- पेज लॉगिन होने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करने ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल लें और उसे एग्जाम के दिन एग्जाम सेटंर पर लेकर जाना न भूलें।
- एडमिट कार्ड एंट्रेंस एग्जाम के लिए बहुत ही जरूरी डॉक्यूमेंट होता है।
- एडमिट कार्ड पर परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई होती है जैसे –
- उम्मीदवार का नाम
- जन्मतिथि
- फोटो
- सिग्नेचर
- परीक्षा की तारीख
- परीक्षा का समय
- जरूरी दिशा निर्देश
- परीक्षा सेंटर पर आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी लेकर जानें होंगे।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- जिपमर बीएससी एडमिट कार्ड की प्रिंटआउट कॉपी
- वेलिड आईडी प्रूफ की ऑरिजनल और फोटोकॉपी
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
जिपमर बीएससी 2020 मॉक टेस्ट
एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने से पहले उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा की तैयारी अच्छे से कर लेनी चाहिए। एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी और बेहतर तरीके से करने के लिए आप मॉक टेस्ट दे सकते हैं। मॉक टेस्ट से आप पूरे सिलेबस को कवर कर सकते हैं और साथ ही आप एग्जाम पेटर्न को भी अच्छी तरह से समझ सकते हैं। मॉक टेस्ट उम्मीदवारों की प्रेक्टिस के लिए करवाया जाता है। आप हमारे इस पेज से भी मॉक टेस्ट दे सकते हैं। मॉक टेस्ट देने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करेें।
मॉक टेस्ट – यहां क्लिक करें
जिपमर बीएससी 2020 एग्जाम पेटर्न
- कुल प्रश्न – 100
- कुल अंक – 100
- कुल समय – 1 घंटा 30 मिनट
- भाषा – अंग्रेजी
- एग्जाम टाइप – कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी)
- सेक्शन – 5 (फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी, इंग्लिश लेंग्वेज एंड कम्प्रेह्नशन, लॉजिकल एंड क्वांटिटेटिव रिजनिंग)
- प्रत्येक सही उत्तर – (+1) अंक दिया जाएगा
- गलत उत्तर – कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
विषय | प्रश्नों की संख्या |
फिजिक्स | 20 |
केमेस्ट्री | 20 |
बायोलॉजी | 40 |
इंग्लिश लेंग्वेज एंड कम्प्रेह्नशन | 10 |
लॉजिकल एंड क्वांटिटेटिव रिजनिंग | 10 |
जिपमर बीएससी 2020 एग्जाम सेंटर
- चेन्नई
- कलकत्ता
- मुंबई
- नई दिल्ली
- पुडुचेरी
- त्रिवनद्रम
- विजयवाड़ा
जिपमर बीएससी 2020 रिजल्ट
जवाहरलाल इंस्टिट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंट रिसर्च (जिपमर) द्वारा रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। एंट्रेंस एग्जाम के कुछ दिनों बाद सभी उम्मीदवारों के जिपमर बीएससी 2020 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों को शार्टलिस्ट किया जाएगा उन सभी उम्मीदवारों के रिजल्ट मेरिट लिस्ट के आधार पर जारी किए जाएंगे। आप अपने रिजल्ट की जानकारी हमारे इस से प्राप्त कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने पर आपको सूचित कर दिया और रिजल्ट देखने का लिंक इस पेज पर अपडेट कर दिया जाएगा। आप उस लिंक पर क्लिक करके अपना रिजल्ट देख सकेंगे। जिपमर बीएससी रिजल्ट 2020 पांचों विषयों के आधार पर तैयार किया जाएगा।
नोट – ऊपर दी गई जिपमर बीएससी 2020 से जुड़ी सभी जानकारी वर्ष 2019 के आधार पर है। वर्ष 2020 की ताजा जानकारी इसी पेज पर जल्द ही अपडेट की जाएगी।
Discussion about this post