जिपमर एमबीबीएस 2020 काउंसलिंग का आयोजन ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा। उम्मीदवारों को बता दें कि काउंसलिंग तीन राउंड में आयोजित की जाएगी। पहले राउंड की काउंसलिंग जून 2020 को होगी। जो उम्मीदवार जिपमर 2020 एमबीबीएस एंट्रेंस एग्जाम को पास कर लेंगे उन उम्मीदवारों को काउंसलिंग राउंड के लिए बुलाया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को जिपमर काउंसलिंग राउंड 2020 के लिए बुलाया जाएगा उन उम्मीदवारों को काउंसलिंग लेटर डाउनलोड करना होगा। काउंसलिंग लेटर जिपमर की आधिकारिक वेबसाइट http://www.jipmer.edu.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना जिपमर 2020 काउंसलिंग लेटर डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकालना होगा। बिना जिपमर एमबीबीएस 2020 काउंसलिंग लेटर के किसी भी उम्मीदवार को काउंसलिंक राउंड में शामिल किया जाएगा। काउंसलिंग राउंड में उम्मीदवारों को एमबीबीएस एडमिशन के लिए सीटें निर्धारित की जाएंगी और जिसके बाद उम्मीदवारों को एडमिशन दिया जाएगा। आप हमारे इस पेज से JIPMER MBBS 2020 काउंसलिंग के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
जिपमर एमबीबीएस 2020 काउंसलिंग
जिपमर 2020 काउंसलिंग राउंड का आयोजन जवाहरलाल इंस्टिट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुडुचेरी द्वारा करवाया जाएगा। काउंसलिंग राउंड में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को पहले अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए अपना कॉल लेटर दिखाना होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवारों का वेरिफिकेशन किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों का वेरिफेशन पूरा हो जाएगा उन्हें सीट अलॉटमेंट के लिए बुलाया जाएगा। सीट अलॉटमेंट के लिए उम्मीदवारों को उनकी रैंक के आधार पर बुलाया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को जिपमर एमबीबीएस 2020 एडमिशन के लिए फीस जमा करनी होगी। एडमिशन फीस की और जरूरी तारीखों की जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तारीखें |
पहले राउंड की काउंसलिंग की तारीख | जून 2020 |
दूसरे राउंड की काउंसलिंग की तारीख | जुलाई 2020 |
तीसरे राउंड की काउंसलिंग की तारीख | अगस्त 2020 |
फाइनल काउंसलिंग की तारीख | सितंबर 2020 |
एडमिशन की आखिरी तारीख | सितंबर 2020 |
काउंसलिंग – JIPMER MBBS काउंसलिंग 2020 की अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट www.jipmer.edu.in से प्राप्त कर सकते हैं।
जिपमर एमबीबीएस 2020 काउंसलिंग प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे से जिपमर एमबीबीएस 2020 काउंसलिंग प्रक्रिया को आसानी से समझ सकते हैं-
- रजिस्ट्रेशन – उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन काउंसलिंग स्थान पर ही किया जाएगा। काउंसलिंग के समय उम्मीदवारों को अपने स्थान पर समय पर पहुंचना होगा। काउंसलिंग स्थान पर पहुंचने के बाद उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन काउंटर पर जाना होगा। उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए अपना कॉल लेटर दिखाना होगा और अपनी सभी जानकारी बतानी होगी।
- वेरिफेशन – इसके बाद उम्मीदवार को अपना वेरिफिकेशन करवाना होगा। वेऱिफिकेशन राउंड में उम्मीदवार का बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन, फोटो वेरिफिकेशन और सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन किया जाएगा। सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता जांचने के लिए किया जाएगा। सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवार को अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट लेकर जानें होंगे। जैसे-
- ऑरिजनल हॉल टिकट
- रैंक लेटर
- 10वीं सर्टिफिकेट
- पास सर्टिफिकेट ऑफ क्वॉलिफाइंग एग्जाम
- मार्क्स स्टेटमेंट ऑफ क्वॉलिफाइंग एग्जाम
- केरेक्टर सर्टिफिकेट
- रेजिडेंस सर्टिफिकेट
- कम्यूनिटी सर्टिफिकेट (एससी, एसटी और ओबीसी के लिए)
- ट्रांसफर सर्टिफिकेट
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट
- मेडिकल सर्टिफिकेट
- 6 कलर पासपोर्ट साइज फोटो
जिपमर एमबीबीएस 2020 एडमिशन फीस
फी डिस्क्रिप्शन | शुल्क (रूपए) |
---|---|
एडमिशन फी | 5,000/- |
ऐकडेमिक फी (प्रति वर्ष) | 1,400/- |
जिपमर स्टूडेंट्स एसोसिएशन फी (प्रति वर्ष) | 2,000/- |
लर्निंग रिसोर्स फी (प्रति वर्ष) | 2,000/- |
कार्पस फंड ऑन अकेडमिक फी (प्रति वर्ष) | 70/- |
आईटी चार्ज | 2,000/- |
आइडेंटिटी कार्ड | 150/- |
कुल | 12,620/- |
जिपमर एमबीबीएस 2020 सीटें
जिपमर पुडुचेरी
- यूआर (अनरिजर्वड) – 55
- ओबीसी (अदर बैकवर्ड क्लास) – 28
- एससी (शेड्यूल्ड कास्ट) – 15
- एसटी (शेड्यूल्ड ट्राइब) – 7
- पी – यूआर – 22
- पी – ओबीसी – 10
- पी – एससी – 5
- पी – एसटी – 3
- एनआईरआई/ओसीआई – 5
- कुल – 150
जिपमर कराइकल
- यूआर (अनरिजर्वड) – 19
- ओबीसी (अदर बैकवर्ड क्लास) – 9
- एससी (शेड्यूल्ड कास्ट) – 5
- एसटी (शेड्यूल्ड ट्राइब) – 2
- पी – यूआर – 9
- पी – ओबीसी – 3
- पी – एससी – 1
- पी – एसटी – 1
- एनआईरआई/ओसीआई – 1
- कुल – 50
जिपमर कॉनटेक्ट डिटेल्स
ई-मेल आईडी – jipmermbbs@jipmer.edu.in, पी.एस डीन – 0413-2298283, पोस्टल एड्रेस – द डीन (एकेडमिक), 3 फ्लोर, एकेडमिक सेशन, जिपमर एकेडमिक सेंटर, धनवंत्री नगर पी.ओ. पुडुचेरी 605 006. वेबसाइट – http://www.jipmer.edu.in
जिपमर (JIPMER)
जेआईपीएमईआर का पूरा नाम जवाहरलाल इंस्टिट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन रिसर्च है। इसे हम हिंदी में जवाहरलाल स्नातकोर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान के नाम से भी जानते हैं। यह भारत का एक प्रमुख चिकित्सा महाविद्यालय है जो पुडुचेरी में स्थित है। यह संस्थान भारत के केन्द्रीय सरकार द्वारा कार्य करती है। हर साल इल संस्थान में 150 यूजी स्टूडेंट्स और 200 पीजी स्टूडेंट्स एडमिशन प्राप्त करते हैं।
Discussion about this post