जिपमर पीजी 2020 रिजल्ट – जिपमर पीजी 2020 एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम खत्म होने के बाद सभी उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों को बता दें कि जिपमर पीजी एमडी/एमएस रिजल्ट 2020 की घोषणा जवाहरलाल इंस्टिट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च द्वारा आधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in पर कर दी गयी है। एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के JIPMER PG 2020 Result मेरिट लिस्ट फॉर्म में जारी किए गए हैं। उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करनी होगी। रिजल्ट पर उम्मीदवार का नाम, जन्मतिथि, कुल अंक, रोल नंबर, केटेगरी, प्रतिशत आदि जानकारी दी गई होगी। जिपमर रिजल्ट 2020 की अधिक जानकारी नीचे इस पेज से प्राप्त करें।
जिपमर पीजी 2020 रिजल्ट
एंट्रेंस एग्जाम में पास हुए सभी उम्मीदवारों की जिपमर द्वारा जिपमर पीजी मेरिट लिस्ट 2020 एक साथ जारी की जायेगी। उम्मीदवारों को बता दें कि जिपमर पीजी रिजल्ट केटेगरी के आधार पर भी घोषित किया जाएगा। आप अपने रिजल्ट की जानकारी हमारे इस पेज से भी प्राप्त कर सकेंगे। रिजल्ट देखने का लिंक अपडेट कर दिया जाएगा। जिपमर पीजी (एमडी/ एमएस) 2020 रिजल्ट की जरूरी तारीखें जाननें के लिए नीचे बनीं टेबल को देखें।
महत्त्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | MD / MS जुलाई 2020 सेशन | MD / MS जनवरी 2021 सेशन |
परीक्षा की तारीख (एमडी / एमएस) कोर्स के लिए | 06 दिसंबर 2020 | |
मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख | – | |
काउंसलिंग और सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन | – | |
पहली काउंसलिंग की तारीख | MDS – 9 जुलाई 2020 MD/MS – 22 जुलाई 2020 | २३ दिसंबर 2020 |
दूसरी काउंसलिंग की तारीख | जारी की जायेगी | – |
तीसरी काउंसलिंग की तारीख | जारी की जायेगी | – |
फाइनल काउंसलिंग की तारीख | जारी की जायेगी | 09 फ़रवरी |
एडमिशन फॉर्मलिटीज (सबमिशन पेमेंट फीस) | – | |
एडमिशन लेटर जारी और हॉस्टल लेटर जारी होने की तारीख | 09 फ़रवर २०२१ | |
कमेंसमेंट कोर्स | – | |
एडमिशन बंद | २७ फ़रवरी २०२१ |
रिजल्ट – जिपमर पीजी 2020 रिजल्ट यहां प्राप्त करें।
केटेगरी | JIPMER PG एमडी/एमएस 2020 मेरिट लिस्ट |
ओवरॉल | मेरिट लिस्ट |
अनरिजर्वड | मेरिट लिस्ट |
ओबीसी | मेरिट लिस्ट |
एससी | मेरिट लिस्ट |
एसटी | मेरिट लिस्ट |
पीडबल्यूडी | मेरिट लिस्ट |
इंस्टिट्यूट केटेगरी | मेरिट लिस्ट |
स्पोंसर्ड केटेगरी | मेरिट लिस्ट |
फोरन नेशनल केटेगरी | मेरिट लिस्ट |
जिपमर पीजी 2020 रिजल्ट कैसे देखें
उम्मीदवारों को अपना जिपमर पीजी 2020 रिजल्ट यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर डाउनलोड करना होगा। किसी भी उम्मीदवार को रिजल्ट ऑफलाइन माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे। आप नीचे से ऑनलाइन रिजल्ट डाउनलोड करने के स्टेप्स पढ़ सकते हैं और इन्हें फॉलो कर अपना रिजल्ट आसानी से डाउनलोड भी कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको इस पेज पर दिए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज ओपन होगा।
- इस पेज पर आपको अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन डिटेल्स सही होने पर आपका पेज लॉगिन हो जाएगा और अाप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
- आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट निकाल कर भविष्य के लिए संभालकर रखें।
जिपमर पीजी 2020 काउंसलिंग
जिपमर (एमडी/ एमएस) 2020 रिजल्ट की घोषणा होने के बाद काउंसलिंग राउंड का आयोजन किया जाएगा। जो उम्मीदवार जिपमर पीजी 2020 एंट्रेंस एग्जाम में पास हो जाएंगे और जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में होगा केवल उन उम्मीदवारों को ही काउंसलिंग राउंड के लिए बुलाया जाएगा। जिपमर पीजी 2020 काउंसलिंग में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित समय, तारीख और जगह पर पहुंचना होगा। काउंसलिंग के समय उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और बॉयोमेट्रिक फिंगर प्रिंट किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को जिपमर पीजी 2020 एडमिशन काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा उन उम्मीदवारों को अपने सभी ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्स लेकर जानें होंगे।
- एडमिट कार्ड
- रैंक लेटर
- बर्थ सर्टिफिकेट
- एमबीबीएस मार्कशीट
- इंटरनशिप सर्टिफिकेट
- ट्रांसफर सर्टिफिकेट
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट
- एमबीबीएस डिग्री या प्रोविजनल पास सर्टिफिकेट
- परमानेंट/प्रोविजनल मेडिकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
जिपमर (JIPMER)
जिपमर को जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च के नाम से जाना जाता है। जिपमर पुडुचेरी में स्थित है और इसकी स्थापना 1823 में फ्रांस सरकार द्वारा की गई। 1956 में जिपमर का नया मेडिकल कॉलेज बना और 1964 में हॉस्पिटल का उद्घाटन किया गया। जिपमर साल 2008 में भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय संस्थान बन गया।
आधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in