जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा समाप्त होने के बाद अब उम्मीदवारों का JNUEE Result 2020 घोषित कर दिया गया है। वे उम्मीदवार जो भी परीक्षा में शामिल हुए थे वो JNUEE Result 2020, एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jnuexams.nta.nic.in पर जाकर जाँच सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा आप हमारे इस पेज पर दी गयी लिंक से भी आप अपना जेएनयूईई रिजल्ट 2020 प्राप्त कर सकते हैं। जेएनयूईई यानी कि जवाहरलाल नेहरू एंट्रेंस एग्जाम के लिए एंट्रेंस एग्जाम 5, 6, 7 और 8 अक्टूबर 2020 को आयोजित की गयी थी। आपको बता दें कि विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 मार्च 2020 से 30 जून 2020 तक कराई गयी थी। जेएनयू एंट्रेंस एग्जाम के द्वारा एम.फिल, पीचएडी, एमए जैसे कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। जेनयूईई 2020 के बारे में और अधिक जानकारी के लिए प्राप्त करने के लिए आप हमारा यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : जेएनयूईई 2020 के लिए रिजल्ट हुआ घोषित, नीचे दी गयी लिंक से करें जाँच।
जेएनयूईई 2020 (JNUEE 2020)
जवाहरलाल नेहरू एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने बाद छात्रों के एडमिट कार्ड जारी किये गए हैं। इसके बाद ही आप जेएनयू एंट्रेंस एग्जाम में शामिल हो सकते हैं। जो छात्र प्रवेश परीक्षा में सफल रहेंगे उनको विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जायेगा। JNUEE 2020 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में आप यहाँ दी गयी सारिणी से देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथियां |
आवेदन शुरु होने की तारीख | 2 मार्च, 2020 |
आवेदन करने के आखिरी तारीख | 30 जून 2020 |
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख | 30 जून 2020 |
आवेदन पत्र में सुधार करने की तारीख | 06 से 15 जुलाई 2020 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 21 सितम्बर 2020 |
ऑनलाइन एंट्रेंस एग्जाम की तारीख | 5 – 8 अक्टूबर 2020 |
आंसर की जारी होने की तारीख | 3 नवंबर 2020 |
रिजल्ट – MA, M.Sc, MCA, M.Phil, PhD | 23 नवंबर 2020 |
काउंसलिंग की तारीख | घोषित की जाएगी |
अंतिम रिजल्ट की तारीख | घोषित की जाएगी |
महत्वपूर्ण लिंक्स
जेएनयूईई पात्रता 2020
जो भी छात्र जेएनयू प्रवेश परीक्षा 2020 के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें योग्यता मापदंडो को भी पूरा करना होगा। योग्यता मापदंडो को पूरा करने वाले छात्र ही केवल आवेदन करने के योग्य माने जाते हैं। अगर छात्र योग्यता मापदंडो को पूरा किये बगैर आवेदन करते हैं तो ऐसे आवेदन रद्द किये जा सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि आवेदन पत्र भरने से पहले एक बार अपनी योग्यता की जांच अवश्य कर लें। योग्यता मापदंड निम्न प्रकार से दिया जा रहा है –
शैक्षणिक योग्यता
- शैक्षणिक योग्यता की जांच करने के लिए यहां क्लिक करें।
आयु सीमा
- जो भी छात्र बीए (ऑनर्स) प्रोग्राम कोर्स के लिए आवेदन करेंगे उनकी आयु 17 वर्ष होनी चाहिए। (1 अक्टूबर, 2020 को)
- अन्य दूसरे किसी प्रोग्राम कोर्सों के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
जेएनयूईई एप्लीकेशन फॉर्म 2020
जेएनयूईई आवेदन पत्र 2020 ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं। छात्र नेशनल टेस्टिंग एजेंसी या जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी आवेदन पत्र भर सकते हैं। आपको बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 2 मार्च, 2020 से ऑनलाइन माध्यम से शुरू की गयी जिसे छात्रों द्वारा ऑनलाइन ही भरा जाना है, किसी भी स्थिति में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून 2020 निर्धारित थी जिसे अब कोरोना संक्रमण के कारण एक बार फिर से 30 जून 2020 तक बढ़ा दिया गया है।
JNUEE Application Form 2020 निर्धारित की गई तिथि के अनुसार ही भरे जाएंगे। निर्धारित की गई अंतिम तिथि के बाद किसी भी छात्र के आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे। आवेदन पत्र में मांगी गई सारी जानकारी एकदम ठीक और सही से भरें। एक भी गलत जानकारी भरे जाने से छात्रों के आवेदन रद्द किये जा सकते हैं। Jawaharlal Nehru University Entrance Test 2020 के लिए आवेदन पत्र भरना अनिवार्य है।
आवेदन शुल्क
जो भी छात्र जेएनयूईटी आवेदन पत्र 2020 भरेंगे उन्हें आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। अगर छात्र आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करते हैं तो ऐसी स्थिति में छात्र के आवेदन रद्द किये जा सकते हैं। आवेदन शुल्क भरने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा माना जाएगा। JNUEE 2020 के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को आवेदन शुल्क का भुगतान इस प्रकार करना है।
- M.Phil./M.Tech./MPH/ प्री- Ph.D./Ph.D./M.A/M.Sc./M.C.A के लिए आवेदन शुल्क।
वर्ग | 1 विकल्प के लिए आवेदन फॉर्म शुल्क | 2 विकल्प के लिए आवेदन फॉर्म शुल्क | 3 विकल्प के लिए आवेदन फॉर्म शुल्क |
सामान्य / ओबीसी | 530/- | 800/- | 1000/- |
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी | 310/- | 415/- | 500/- |
गरीबी रेखा से नीचे (BPL) | 110/- | 215/- | 300/- |
- आवेदन शुल्क बी.ए. (ऑनर्स।) 1 और 2 वर्ष और सभी पार्ट टाइम पाठ्यक्रम
वर्ग | 1 विकल्प के लिए आवेदन फॉर्म शुल्क | फॉर्म शुल्क | 3 विकल्प के लिए आवेदन फॉर्म शुल्क |
सामान्य / ओबीसी | 400/- | 575/- | 750/- |
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी | 265/- | 325/- | 380/- |
गरीबी रेखा से नीचे (BPL) | 65/- | 125/- | 180/- |
भुगतान का तरीका
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा।
जेएनयूईई एडमिट कार्ड 2020
जेएनयूईई एडमिट कार्ड 2020 ऑनलाइन जारी किया गया है। छात्र एनटीए या जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि एडमिट कार्ड 21 सितम्बर 2020 को ऑनलाइन जारी किये गए है। एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन जारी किये जाते हैं। किसी भी छात्र के जेएनयूईटी एडमिट कार्ड 2020 की कोई हार्ड कॉपी संस्थान की तरफ से जारी नहीं की जाएगी। ना ही किसी छात्र का एडमिट कार्ड पोस्ट द्वारा भेजा जाएगा। छात्रों को स्वंय अपना JNUEE Admit Card 2020 डाउनलोड करना होगा। एडमिट कार्ड प्राप्त करने के बाद ही छात्र जेएनयू एंट्रेंस टेस्ट 2020 में शामिल हो सकेंगे। एडमिट कार्ड पर परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दी होगी। परीक्षा के दौरान छात्रों को अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर आना होगा।
जेएनयूईई एडमिशन प्रक्रिया 2020
- सबसे पहले छात्रों को आवेदन पत्र भरने होंगे।
- सभी पात्र छात्रों का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
- जिन छात्रों का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा उन्हें जेएनयूईई 2020 में शामिल होना होगा।
- प्रवेश परीक्षा होने के बाद छात्रों को रिजल्ट जारी किया जाएगा।
- रिजल्ट जारी होने के बाद यूनिवर्सिटी की तरफ से मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
- जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में आएगा उन्हें काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा।
- काउंसलिंग के दौरान ही छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा।
जेएनयूईई एग्जाम पैटर्न 2020
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2020 के लिए परीक्षा पैटर्न निम्न प्रकार से दिया गया है-
- सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
- परीक्षा तारीख – 11 से 14 मई 2020
- परीक्षा अवधि – 3 घंटे
- परीक्षा समय
- 9:30 से 12:30 बजे तक।
- 2:30 से 5:30 बजे तक।
- मोड – ऑनलाइन कम्प्यूटर बेस्ट मोड
- आयोजक – नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए)
जेएनयूईई सिलेबस 2020
छात्र जेएनयू एडमिशन टेस्ट 2020 के लिए सिलेबस नीचे दी गई टेबल से प्राप्त कर सकते हैं-
कोर्स | सिलेबस यहाँ से देखें |
अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन (SIS) | यहाँ से देखें |
साहित्य और संस्कृति की भाषा (SL) | यहाँ से देखें |
जीव विज्ञान | यहाँ से देखें |
सामाजिक विज्ञान | यहाँ से देखें |
पर्यावरण विज्ञान | यहाँ से देखें |
कंप्यूटर और सिस्टम साइंस | यहाँ से देखें |
शारीरिक विज्ञान | यहाँ से देखें |
कम्प्यूटेशनल और एकीकृत विज्ञान | यहाँ से देखें |
कला और सौंदर्यशास्त्र | यहाँ से देखें |
जैव प्रौद्योगिकी | यहाँ से देखें |
संस्कृत अध्ययन | यहाँ से देखें |
आणविक चिकित्सा | यहाँ से देखें |
संस्कृत अध्ययन | यहाँ से देखें |
कानून और शासन | यहाँ से देखें |
विज्ञान | यहाँ से देखें |
नोट- सिलेबस की जानकारी साल 2019 के अनुसार दी गई है।
जेएनयूईई रिजल्ट 2020
जेएनयूईई रिजल्ट 2020 ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। छात्र नेशनल टेस्टिंग एजेंसी या फिर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि JNUEE Result 2020 केवल ऑनलाइन जारी किया जाएगा। किसी भी छात्र को व्यक्तिगत रूप से या किसी अन्य रूप से रिजल्ट की कोई जानकारी नहींं दी जाती है। छात्रों को स्वंय अपना रिजल्ट प्राप्त करना होगा। आपको बता दें कि जेएनयूईटी का रिजल्ट दिसंबर 2020 को जारी किया गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। रिजल्ट प्राप्त करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ आदि की जानकारी दर्ज करनी होगी।
जेएनयूईई मेरिट लिस्ट 2020
जेएनयू प्रवेश परीक्षा 2020 का परिणाम जारी होने के बाद यूनिवर्सिटी की तरफ से मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी। मेरिट लिस्ट प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर निकाली जाएगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र इस पेज पर दिए गए लिंक से भी मेरिट लिस्ट प्राप्त कर सकेंगे। जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में आएगा केवल उन्हीं छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा।
जेएनयूईई काउंसलिंग 2020
जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में होगा उन्हें काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। काउंसलिंग प्रक्रिया दो या तीन दौर में पूरी की जाएगी। काउंसलिंग का आयोजन यूनिवर्सिटी की तरफ से ही किया जाएगा। काउंसलिंग के दौरान छात्रों को अपने साथ सभी जरूरी दस्तावेज लेकर आने होंगे। काउंसलिंग का आयोजन केवल चुने गए छात्रों के लिए ही किया जाएगा। काउंंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना अनिवार्य है। बिना काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिये किसी भी छात्र को एडमिशन नहीं दिया जाएगा। काउंसलिंग के दौरान ही छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट – ntajnu.nic.in
Discussion about this post