जेपीएससी भर्ती 2019-2021 के मेंस एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जेपीएससी भर्ती 2019-2021 मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड झारखण्ड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जारी किया गया है जहाँ से आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा आप इस पेज में दिए गए लिंक के माध्यम से भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जेपीएससी भर्ती 2019-2021 एडमिट कार्ड से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ सकते हैं।
जेपीएससी भर्ती एडमिट कार्ड 2021| JPSC Recruitment 2019-2021 Admit Card
आवेदन पत्र केवल ऐसे उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया है जिन्होंने बिना गलती किए मुख्य एग्जाम के लिए आवेदन पत्र भरा है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालना आवश्यक है। एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकता है। उम्मीदवारों को ई – मेल, पोस्ट या किसी भी अन्य माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। जेपीएससी भर्ती 2019-2021 एडमिट कार्ड से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तारीखें नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीख |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | जनवरी 2020 |
परीक्षा की तिथि | 19 जनवरी २०२0 |
एडमिट जारी होने की तारीख (मेंस एग्जाम) | 08 जनवरी 2021 |
मुख्य परीक्षा की तारीख | 16-18 जनवरी 2021 |
एडमिट कार्ड : जेपीएससी भर्ती 2019-2021 मेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
जेपीएससी भर्ती 2019-२०२१ एडमिट कार्ड
जेपीएससी भर्ती 2019-2021 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड होना आवश्यक है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई परेशानी ना हो इसलिए हम यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स बता रहे हैं। यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर के आप आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले इस पेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके अलावा आप चाहें तो झारखण्ड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जा कर भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाते ही सबसे पहले जेपीएससी का होम पेज खुलेगा।
- होम पेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की लिंक दी जाएगी।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा।
- यहां उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड डाल कर सबमिट करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड सबमिट करने के बाद उम्मीदवारों के सामने उनका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
- यहां से आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालना जरुरी है।
एडमिट कार्ड में दर्ज जानकारी
जेपीएससी भर्ती 2019-2021 के लिए जारी किये जाने वाले एडमिट कार्ड में परीक्षा से जुड़ी कई जानकारियां दर्ज होती हैं। यहां से आप एडमिट कार्ड में दी जाने वाली जानकारियों की लिस्ट देख सकते हैं।
- उम्मीदवार का नाम
- रॉल नंबर
- उम्मीदवार की फोटो
- उम्मीदवार का हस्ताक्षर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा की तारीख
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा का निर्देश
जेपीएससी भर्ती 2019-2021 परीक्षा पैटर्न
इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा पैटर्न की जानकारी होना आवश्यक है। इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। यहां से आप दोनों परीक्षा का पैटर्न देख सकते हैं।
प्रारंभिक परीक्षा
- प्रारंभिक परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाएगी।
- दोनों प्रश्न पत्र 100 – 100 अंक के होंगे।
- पहले भाग में सामान्य अध्ययन के प्रश्न पूछे जाएंगे।
- दूसरे भाग में ऐक्षिक विषय अभियंत्रण से प्रश्न पूछे जाएंगे।
- इस परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार से पूछे जाएंगे।
- यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में आयोजित की जाएगी।
- ऐक्षिक विषय अभियंत्रण की परीक्षा केवल अंग्रेजी में आयोजित की जाएगी।
- इस परीक्षा में उम्मीदवारों को कुल 2 घंटा समय दिया जाएगा।
मुख्या परीक्षा
मुख्य परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यहां से परीक्षा पैटर्न की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- मुख्य परीक्षा के पहले भाग में सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव प्रकार के पूछे जाएंगे।
- दूसरे भाग में सभी परंपरागत प्रश्न होंगे।
- दोनों भाग की परीक्षा में पूरे पाठ्यक्रम से प्रश्न पूछे जाएंगे।
- यह परीक्षा कुल 1000 अंकों की आयोजित की जाएगी।
- सभी विषयों की परीक्षा 200 – 200 अंकों की आयोजित की जाएगी।
जेपीएससी भर्ती 2019-2021 रिजल्ट
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को रिजल्ट जानने के लिए थोड़ा इंतज़ार करना होगा। रिजल्ट जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। रिजल्ट झारखण्ड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद इस पेज में दिए गए लिंक के माध्यम से आप जेपीएससी भर्ती 2019-2021 रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से ही देखा जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार सहायक अभियंता के पद पर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।