केआईआईटीईई 2020 – कलिंग इंस्टिट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) द्वारा केआईआईटीईई एंट्रेंस एग्जाम (KIITEE) के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। बता दें की रिजल्ट ३० जुलाई २०२० को जारी किये गए है। उम्मीदवार २० जुलाई २०२० तक आवेदन कर सकते थे। इसके साथ ही परीक्षा तिथि भी आगे बढ़ाई गयी थी। यह एंट्रेंस एग्जाम बी.टेक और एम.टेक इंजीनियरिंग कोर्स भुवनेश्वर कैंपस में एडमिशन के लिए करवाया जाता है। केआईआईटीईई नेशनल लेवल पर होना वाला एंट्रेंस एग्जाम है। इस एग्जाम का आयोजन हर साल करवाया जाता है। अगर आप कैआईआईटी 2020 सेशन में इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपको एंट्रेंस एग्जाम देना होगा। केआईआईटी एंट्रेंस एग्जाम 2020 के लिए आवेदन की शुरुआत 16 नवंबर 2019 से ऑनलाइन माध्यम से की गयी थी। KIITEE 2020 की अधिक जानकारी इस पेज से प्राप्त करें।
केआईआईटीईई 2020
जो उम्मीदवार KIITEE 2020 के लिए काउन्सलिंग की शुरुआत कर दी गयी है। केआईआईटीईई 2020 बी.टेक एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन ऑनलाइन कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के माध्यम से करवाया गया। इस एग्जाम में फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथेमेटिक्स से जुड़े MCQ टाइप सवाल पूछे जाते हैं। नीचे दी गई टेबल से आप केआईआईटीईई 2020 से जुड़ी महत्त्वपूर्ण तारीखों के बारे में जान सकते हैं।
महत्त्वपूर्ण तारीखें
केआईआईटीईई 2020 | महत्तवपूर्ण तारीखें |
आवेदन शुरू होने की तारीख | 16 नवंबर 2019 |
आवेदन करने की अंतिम तारीख | |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | |
स्लॉट बुकिंग | शुरू |
परीक्षा की तारीख | |
रिजल्ट जारी होने की तारीख |
केआईआईटीईई 2020 योग्यता मापदंड
उम्मीदवार केआईआईटीईई 2020 बी.टेक और एम.टेक एडमिशन टेस्ट में शामिल होने से पहले योग्यता मापदंडों की जांच जरूर कर लें। केआईआईटीईई 2020 योग्यता मापदंडों की जानकारी नीचे से प्राप्त करें।
बी.टेक (4 साल) | |
कोर्स | योग्यता मापदंड |
|
|
बीटेक लेटरल एंट्री (3 साल) | |
| किसी भी राज्य की तकनीकी शिक्षा राज्य परिषद या समकक्ष से कुल में कम से कम 60% अंकों के साथ में तीन साल के डिप्लोमा कोर्स पास किया हो। |
एमटेक (2 साल) | |
| प्रथम श्रेणी बीई / बी टेक या विद्युत, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेली-कॉम, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रुमेंटेशन और इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार में समकक्ष। |
| प्रथम श्रेणी बीई / बीटेक या कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेली-कॉम, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रुमेंटेशन में समकक्ष या एमसीए में प्रथम श्रेणी या एमएससी कंप्यूटर साइंस/ सूचना प्रौद्योगिकी में प्रथम श्रेणी। |
| प्रथम श्रेणी बीई / बी.टेक, या इलेक्ट्रॉनिक्स और टेली-कॉम, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रुमेंटेशन, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल में समकक्ष या एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक्स) में फर्स्ट क्लास। |
| प्रथम श्रेणी बीई / बी। टेक या मैकेनिकल / उत्पादन इंजीनियरिंग में समकक्ष। |
| प्रथम श्रेणी बीई / बी टेक या सिविल इंजीनियरिंग के समकक्ष। |
केआईआईटीईई 2020 आवेदन पत्र
जो उम्मीदवार कलिंग इंस्टिट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) एंट्रेंस एग्जाम 2020 में शामिल होना चाहते हैं वे उम्मीदवार 16 नवंबर 2020 से २० जुलाई 2020 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे। केआईआईटीईई 2020 आवेदन पत्र इंस्टिट्यूट की आधिकारिक वेबसाइट kiitee.kiit.ac.in पर जारी कर दिया गया था। इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम भर सकते थे। ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को उसमें अपनी सभी पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशनल डिटेल्स, कॉनटेक्ट डिटेल्स भरनी होती है। सभी डिटेल्स पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को अपनी फोटो, सिग्नेचर और मार्कशीट की स्कैन कॉपी अपलोड भी करनी होती है। उम्मीदवारों को बता दें कि आपको आवेदन करने के लिए कोई भी आवेदन शुल्क जमा नहीं करना होता है। सभी उम्मीदवार अंतिम तारीख अपना आवेदन पूरा करके अवश्य जमा कर दें।
केआईआईटीईई 2020 एडमिट कार्ड
एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करना होता है। सभी उम्मीदवारों के KIIT 2020 Admit Card कलिंग इंस्टिट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना था। ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड बताना होता है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को एग्जाम में नहीं बैठने दिया जाता है। सभी उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को संभालकर रखें क्योंकि काउंसलिंग और फाइनल एडमिशन के समय आपको एडमिशन कार्ड की जरूरत होगी।
केआईआईटीईई 2020 एग्जाम पैटर्न
KIITEE 2020 एक ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा पैटर्न आपको अपनी तैयारी की रणनीति बनाने में मदद करेगा। अंकन योजना, समय अवधि और प्रश्न पत्र पैटर्न नीचे से जानें:
भाषा: केवल अंग्रेजी।
प्रश्नों का प्रकार: केवल एमसीक्यू।
चिह्नित योजना: एक सही उत्तर आपको 4 अंक दिलाएगा और एक गलत जवाब 1 अंक घटाएगा।
परीक्षा का समय: 180 मिनट।
बी टेक के लिए | |
विषय | प्रश्नों की संख्या |
भौतिकी | 40 |
रसायन विज्ञान | 40 |
गणित | 40 |
बीटेक लेटरल एंट्री के लिए | |
गणित | 40 |
बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 40 |
इंजीनियरिंग यांत्रिकी | 40 |
एम टेक के लिए | |
शाखा विशिष्ट | 120 |
केआईआईटीईई 2020 एग्जाम सेंटर

केआईआईटीईई 2020 एग्जाम सिलेबस
उम्मीदवार नीचे पीडीएफ फाइल के माध्यम अपना सिलेबस प्राप्त कर सकते है। बता दें कि नीचे विषय अनुसार सिलेबस दिए हुए है।
विषय | सिलेबस पीडीएफ |
बी.टेक | यहां से डाउनलोड करें |
बी.एससी नर्सिंग | यहां से डाउनलोड करें |
बायोटेक्नोलॉजी – ड्यूल डिग्री (बीटेक और एमटेक) | यहां से डाउनलोड करें |
बी.टेक (एलई) | यहां से डाउनलोड करें |
एमसीए / एमसीए (एलई) / एमएससी (कंप्यूटर साइंस) | यहां से डाउनलोड करें |
एम.एससी (बायोटेक्नोलॉजी) एंड एम.एससी (माइक्रोबायोलॉजी ) | यहां से डाउनलोड करें |
केआईआईटीईई 2020 रिजल्ट
केआईआईटी एंट्रेंस एग्जाम 2020 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त करनी होगी। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि बतानी होगी। केआईआईटीईई रिजल्ट 2020 पर उम्मीदवारों के मार्क्स और रैंक दी गई होगी। रिजल्ट जारी होने के बाद सभी कोर्सों की अलग-अलग मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी। उम्मीदवारों को उनकी रैंक के आधार पर बी.टेक औक एम.टेक कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा।
केआईआईटीईई 2020 काउंसलिंग
रिजल्ट की घोषणा होने के बाद काउंसलिंग राउंड का आयोजन किया गया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में पास हो जाएंगे केवल उन उम्मीदवारों को केआईआईटीईई 2020 काउंसलिंग राउंड के लिए बुलाया जाएगा। काउंसलिंग राउंड में उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट के आधार पर सीटें एलॉटमेंट की जाएंगी। काउंसलिंग की जानकारी उम्मीदवारों को कलिंग इंस्टिट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी भुवनेश्वर की आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी। काउंसलिंग के समय उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स लेकर जानें होंगे।
केआईआईटीईई 2020 कोर्स और फीस
उम्मीदवार कलिंग इंस्टिट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी बी.टेक और एम.टेक कोर्स और फीस की जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।
बी.टेक (4 साल)
- सिविल इंजीनियरी
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ऑटोमोबाइल)
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
- इलेक्ट्रॉनिक्स और टेली-संचार इंजीनियरिंग
- कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग
- सूचान प्रौद्योगिकी
- इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
- इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रुमेंटेशन
- अंतरिक्ष इंजीनियरिंग
- मेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग
- उत्पादन इंजीनियरिंग
- इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग
- संचार इंजीनियरिंग
- मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
- कंप्यूटर विज्ञान और संचार इंजीनियरिंग
- कंप्यूटर साइंस एंड सिस्टम्स इंजीनियरिंग
- रासायनिक प्रौद्योगिकी
बी.टेक (3 साल)
- सिविल अभियंत्रण
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ऑटोमोबाइल)
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
- इलेक्ट्रॉनिक्स और टेली-संचार इंजीनियरिंग
- कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग
- सूचान प्रौद्योगिकी
- इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
- इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रुमेंटेशन
एमटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
- पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और ड्राइव में विशेषज्ञता
- पावर एनर्जी एंड सिस्टम
- पावर सिस्टम इंजीनियरिंग
एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
- कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में विशेषज्ञता
- कंप्यूटर विज्ञान और सूचना सुरक्षा
- डेटा विश्लेषण
- सॉफ्टवेयर
एमटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेली-कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
- संचार इंजीनियरिंग में विशेषज्ञता
- वीएलएसआई डिजाइन और एम्बेडेड सिस्टम
- आरएफ और माइक्रोवेव
एमटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग
- विनिर्माण प्रक्रिया और प्रणालियों में विशेषज्ञता
- थर्मल इंजीनियरिंग
- मशीन डिजाइन
एमटेक सिविल इंजीनियरिंग
- निर्माण इंजीनियरिंग और प्रबंधन में विशेषज्ञता
- संरचनात्मक इंजीनियरिंग
- भू – तकनीकी इंजीनियरिंग
- जल संसाधन इंजीनियरिंग
एडमिशन फीस
पाठ्यक्रम | फीस | अवधि |
बी.टेक | 1,50,000 | 4 साल |
बी.टेक एंड एम.टेक (ड्यूल डिग्री) | 1,50,000 | 5 साल |
बीटेक (लेटरल एंट्री) | 1,50,000 | 3 साल |
एम.टेक | 1,17,000 | 2 साल |
केआईआईटीईई 2020 सीट रिजर्वेशन
उम्मीदवारों को बता दें कि एक्ट -1995 के अंतर्गत एससी, एसटी और दिव्यांग केटेगरी के उम्मीदवारों को रिजर्वेशन दिया जाएगा। सीट रिसर्वेशन की जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।
- एससी – 15%
- एसटी – 7.5%
- दिव्यांग – 3%
आधिकारिक साइट – www.kiitee.kiit.ac.in
KIITEE 2020 की अधिक जानकारी के लिए पिछले साल का ब्रॉशर यहां से डाउनलोड करें।