किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना 2021 परीक्षा तिथि घोषित कर दी गयी है, KVPY 2021 परीक्षा का आयोजन 09 जनवरी 2022 को किया जाना था जिसे कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण एवं कई राज्यों में लगे वीकेंड कर्फ्यू को देखते हुए छात्रहित में स्थगित कर दिया गया है, परीक्षा की नयी तिथि जल्द ही घोषित कर दी जाएगी। परीक्षा से कुछ दिन पूर्व उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड जारी कर दिए जायेंगे। छात्र KVPY 2021 एडमिट कार्ड ऑफिसियल वेबसाइट http://www.kvpy.iisc.ernet.in पर जाकर डाउनलोड सकेंगे। इसके अलावा आप इस पेज से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। KVPY यानि की किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के तहत छात्रों को विज्ञान के क्षेत्र में छात्रों को सरकार की ओर से फेलोशिप प्रदान कर रिसर्च को बढ़ावा देना है। इस योजना के लिए सरकार एक परीक्षा आयोजित करती है। जो छात्र KVPY परीक्षा उत्तीर्ण कर लेते हैं उन्हें रिसर्च करने के लिए सरकार की ओर से अनुदान प्रदान किया जाता है। छात्र KVPY 2021 से जुड़ी महत्वूर्ण जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, परीक्षा पैटर्न आदि की जानकारी हमारे पेज को पढ़कर प्राप्त कर सकते हैं।

किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना 2021
किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना/KVPY 2021 में वे सभी छात्र भाग ले सकते हैं जिन्होंने भारत सरकार से मान्यता प्राप्त किसी भी यूनिवर्सिटी/ कॉलेज से बेसिक साइंस विषयों से अंडर ग्रेजुएशन कोर्स के लिए एडमिशन लिया है। KVPY ने 2021 परीक्षा के लिए तिथियों को जारी कर दिया है, छात्र महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी नीचे दी गई टेबल से देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 12 जुलाई 2021 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 06 सितम्बर 2021 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
एप्टीट्यूट टेस्ट की तिथि | 09 जनवरी 2022 – स्थगित |
आंसर की जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
परिणाम जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
महत्तवपूर्ण लिंक
किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना 2021 योग्यता एवं मापदंड
KVPY 2021 में आवेदन करने के लिए अलग-अलग कोर्स के लिए तीन धाराएं निर्धारित की गई हैं। ये तीन धाराएं SA, SX एवं SB. KVPY ने सभी धाराओं के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की है जिसकी पूर्ण जानकारी नीचे दी गई है-
SA स्ट्रीम (11वीं के स्टूडेंट के के लिए) :
- SA स्ट्रीम में आवेदन करने के लिए छात्रों ने सत्र 2021-22 में विज्ञान विषयों के साथ एडमिशन लिया हो।
- छात्र ने हाई स्कूल के परीक्षा मैथमैटिक्स एवं विज्ञान विषयों के साथ 75% अंको के साथ उत्तीर्ण की हो। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों ने परीक्षा 65% अंको के साथ उत्तीर्ण की हो।
- KVPY 2021 परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद उम्मीदवारों को फेलोशिप तभी प्रदान की जाएगी जब उन्होंने 12वीं के परीक्षा विज्ञान विषयों के साथ 60% अंको के साथ उत्तीर्ण की हो। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को अंको में 5% की छूट प्रदान की जाएगी। इसके साथ उन्होंने अंडर ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन विज्ञान विषयों के साथ लिया हो।
SB स्ट्रीम (बीएससी 1stईयर के स्टूडेंट के लिए) :
- SB स्ट्रीम में आवेदन करने के लिए छात्रों ने सत्र 2021-22 में विज्ञान विषयों के साथ 12वीं की परीक्षा 60% अंको के साथ उत्तीर्ण की हो। एससी एवं एसटी कैटेगरी के छात्रों ने यह परीक्षा 50% अंको के साथ उत्तीर्ण की हो।
- छात्र ने भारत की किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान में B.Sc., B.S., B.Stat., B.Math., Int. M.Sc, Int. M.S. पाठ्यक्रमों में एडमिशन लिया हो।
- KVPY 2021 परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद उम्मीदवारों को फेलोशिप तभी प्रदान की जाएगी जब उन्होंने ग्रेजुएशन की परीक्षा विज्ञान विषयों के साथ 60% अंको के साथ उत्तीर्ण की हो। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों ने परीक्षा 50% अंको के साथ उत्तीर्ण की हो।
SX स्ट्रीम (12वीं के स्टूडेंट के लिए) :
- SX स्ट्रीम में आवेदन करने के लिए छात्रों ने सत्र 2021-22 में 12वीं कक्षा में एडमिशन विज्ञान विषयों के साथ लिया हो।
- छात्रों ने हाई स्कूल की परीक्षा मैथमैटिक्स एवं सांइस विषयों के साथ 75% अंको के साथ उत्तीर्ण की हो। एससी एवं एसटी कैटेगरी के छात्रों ने परीक्षा 65% अंको के साथ उत्तीर्ण की हो।
- छात्र ने भारत की किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान में B.Sc., B.S., B.Stat., B.Math., Int. M.Sc, Int. M.S. पाठ्यक्रमों में एडमिशन लिया हो।
- KVPY 2021 परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद उम्मीदवारों को फेलोशिप तभी प्रदान की जाएगी जब उन्होंने ग्रेजुएशन की परीक्षा विज्ञान विषयों के साथ 60% अंको के साथ उत्तीर्ण की हो। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों ने परीक्षा 50% अंको के साथ उत्तीर्ण की हो।
किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना 2021 आवेदन पत्र
KVPY 2020 परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। आवेदन प्रक्रिया 12 जुलाई 2021 से शुरू हो गई है। आवेदन के लिए अंतिम तिथि 25 अगस्त 2021 निर्धारित की गयी थी जिसे अब 06 सितम्बर २०२१ तक एक्सटेंड कर दिया गया है। छात्र तय तिथियों में ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। छात्र आवेदन प्रक्रिया KVPY की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.kvpy.iisc.ernet.in पर जाकर पूर्ण कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस पेज पर ऊपर दिए गए लिंक (आवेदन पत्र) पर क्लिक करके भी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने के साथ छात्र KVPY की ओर से निर्धारित की गई आवेदन फीस जरूर भरें, बिना आवेदन फीस जमा किये गए आवेदन मान्य नहीं होंगे और ऐसे आवेदन निरस्त कर दिए जायेंगे। छात्र आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं।
आवेदन फीस :
- जनरल कैटेगरी के लिए आवेदन फीस : 1250 रूपए।
- एससी, एसटी एवं दिव्यांग कैटेगरी के लिए आवेदन फीस : 625 रूपए।
किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना 2021 एडमिट कार्ड
KVPY 2021 परीक्षा से पहले छात्रों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड दिसंबर 2021 में जारी कर दिए जायेंगे। प्रवेश पत्र KVPY की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.kvpy.iisc.ernet.in पर जारी किये जायेंगे जहां से छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा आप इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र जब परीक्षा देने केंद्र पर जाएं तो एडमिट कार्ड साथ लेकर जाएं, बिना एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना 202१ चयन प्रक्रिया
किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना/KVPY 202१ में भाग लेने के लिए छात्रों को सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद छात्रों के एडमिट कार्ड जारी कर उनकी परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा संपन्न होने के बाद छात्रों के परिणाम जारी किये जायेंगे। जो छात्र परिणाम में उत्तीर्ण होंगे उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा। इसके बाद जो छात्र इंटरव्यू में सफलता प्राप्त करेंगे उनको फेलोशिप प्रदान की जाएगी।
किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना 2021 परीक्षा पैटर्न
SA स्ट्रीम के लिए परीक्षा पैटर्न : SA स्ट्रीम में परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय दिया जायेगा। छात्रों से 80 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जायेगा एवं प्रत्येक ग़लत उत्तर के लिए 0.25 अंक की कटौती की जाएगी। प्रश्न विभिन्न विषयों से पूछे जायेंगे जिसकी जानकारी आप नीचे टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।
विषय | प्रश्न संख्या |
गणित – भाग 1 | 1 से 15 |
भौतिक विज्ञान – भाग 1 | 16 से 30 |
रसायन विज्ञान – भाग 1 | 31 से 45 |
जीव विज्ञान – भाग 1 | 46 से 60 |
गणित – भाग 2 | 61 से 65 |
भौतिक विज्ञान – भाग 2 | 66 से 70 |
रसायन विज्ञान – भाग 2 | 71 से 75 |
जीव विज्ञान – भाग 2 | 76 से 80 |
SB, SX स्ट्रीम के लिए परीक्षा पैटर्न : SA स्ट्रीम में परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय दिया जायेगा। छात्रों से 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिये जायेंगे एवं प्रत्येक ग़लत उत्तर के लिए 0.5 अंक की कटौती की जाएगी। प्रश्न विभिन्न विषयों से पूछे जायेंगे जिसकी जानकारी आप नीचे टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।
विषय | प्रश्न संख्या |
गणित – भाग 1 | 1 से 20 |
भौतिक विज्ञान – भाग 1 | 21 से 40 |
रसायन विज्ञान – भाग 1 | 41 से 60 |
जीव विज्ञान – भाग 1 | 61 से 80 |
गणित – भाग 2 | 81 से 90 |
भौतिक विज्ञान – भाग 2 | 91 से 100 |
रसायन विज्ञान – भाग 2 | 100 से 110 |
जीव विज्ञान – भाग 2 | 111 से 120 |
किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना 2021 फेलोशिप अनुदान
कार्यक्रम | प्रतिमाह अनुदान | वार्षिक आकस्मिक अनुदान |
SB, SX, SA के लिए अनुदान | 5000 रूपए | 20000 रूपए |
Int. M.Sc, Int. M.S. के लिए अनुदान | 7000 रूपए | 28000 रूपए |
किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना 2021 रिजल्ट
KVPY 2021 परीक्षा आयोजित होने के बाद अब छात्रों के KVPY 2021 परिणाम घोषित कर दिया जायेगा। छात्रों के परिणाम ऑनलाइन माध्यम से KVPY की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.kvpy.iisc.ernet.in पर जारी किये जायेंगे जहां से आप अपने परिणाम की जाँच कर सकेंगे। परीक्षा में सफलता प्राप्त छात्रों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया का आयोजन किया जायेगा। जो छात्र इसमें सफलता प्राप्त करेंगे उनको अनुदान प्रदान किया जायेगा ।
किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना 2021 कटऑफ
उम्मीदवारों को जानकारी दे दें कि KVPY की ओर से कटऑफ एप्टीट्यूट टेस्ट एवं इंटरव्यू के लिए अलग- अलग निर्धारित किये जायेंगे। उम्मीदवारों को दोनों ही प्रक्रियाओं में अलग-अलग कटऑफ को प्राप्त करना होगा तभी वे अनुदान को प्राप्त कर सकेंगे। कटऑफ अंक लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू प्रक्रिया के समाप्त होने पर जारी किये जायेंगे।
फेलोशिप कोर्स
- B.Sc.
- B.S.
- B.Stat.
- B.Math.
- Int. M.Sc
- Int. M.S.
KVPY 2021 से सम्बंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट : kvpy.iisc.ernet.in
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.