कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी की ओर से सत्र 2022 के विभिन्न यूजी, इंटीग्रेटेड, पीजी, पीजी डिप्लोमा/ डिप्लोमा/ एडवांस डिप्लोमा/ सर्टिफिकेट कोर्स कोर्सों में एडमिशन के लिए एडमिशन प्रोसेस जल्द ही शुरू की जाएगी। छात्र-छात्राएं कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.kuk.ac.in पर जाकर तय तिथियों में एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी हरियाणा की बहुत बड़ी और मशहूर यूनिवर्सिटीज में से एक है। यह यूजी, पीजी, पीएचडी आदि से जुड़े बहुत से कोर्सेस करवाती है। छात्र विभिन्न पाठ्यक्रमों में आवेदन करने से पहले योग्यता एवं मापदंड अवश्य जाँच लें। जो भी छात्र Kurukshetra University Admission 2022 की पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं वो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी एडमिशन 202२ के लिए जल्द जारी होगा शेड्यूल।
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी एडमिशन 2022 | Kurukshetra University Admission 2022
आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद छात्रों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में आएगा केवल उन्हीं छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा। छात्रों को प्रवेश लेने के लिए कॉउंसलिंग में अनिवार्य रूप से शामिल होना होगा। Kurukshetra University Admission 2022 के लिए नीचे दी गई महत्वपूर्ण तिथियों का विशेष ध्यान रखें।
महत्वपूर्ण तिथियां
आयोजन | तिथियां |
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख (यूजी एवं इंटीग्रेटेड प्रोग्राम) | घोषित की जाएगी |
आवेदन करने की आखिरी तारीख | घोषित की जाएगी |
आवेदन शुरू होने की तिथि (एमए/एमएससी/एमकॉम/पीजी डिप्लोमा/ डिप्लोमा/ एडवांस डिप्लोमा/ सर्टिफिकेट कोर्स) ) | घोषित की जाएगी |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | घोषित की जाएगी |
अन्य प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
आवेदन की अंतिम तिथि | घोषित की जाएगी |
पीएचडी प्रोग्राम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि (एलिजिबल कैंडिडेट जो यूजीसी नेट सीएसआईआर नेट क्वालिफाई किया हो) | घोषित की जाएगी |
आवेदन की अंतिम तिथि | घोषित की जाएगी |
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी एडमिशन 2022 योग्यता मापदंड
जो भी छात्र कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी में प्रवेश पाना चाहते हैं उन्हें सबसे पहले आवेदन पत्र भरना होता है। आवेदन पत्र केवल वही छात्र भर सकते हैं जिन्होंने यूनिवर्सिटी द्वारा तय की गई योग्यता मापदंडो को पूरा किया होगा। अगर छात्र बिना योग्यता मापदंड तय किए आवेदन करते हैं तो ऐसे आवेदन रद्द किये जा सकते हैं। यूनिवर्सिटी द्वारा तय की गई योग्यता मापदंड निम्न प्रकार से दी गई है।
यूजी कोर्सेस के लिए
- बीटेक के लिए
- छात्र 10+2 हरियाणा या किसी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से अंग्रेजी विषय के साथ 45% अंको के साथ पास होना चाहिए।(अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों के 42.75% अंक के होने चाहिए)
- बी.फार्मा के लिए
- छात्र 10+2 बायोटेक्नोलॉजी, बायोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, विषय के साथ पास होना चाहिए।
- एल.एल.बी और बी.ए (एल.एल.बी) के लिए
- छात्र 10+2 हरियाणा या किसी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से अंग्रेजी विषय के साथ 45% अंको के साथ पास होना चाहिए। (अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / वर्ग के छात्रों के 42.75% अंक के होने चाहिए)
- बी.ए (मास कम्युनिकेशन) के लिए
- छात्र 10+2 अंग्रेजी विषय के साथ 50 प्रतिशत अंको के साथ पास होना चाहिए।
- बी.एफ.ए के लिए
- छात्र 10+2, 50 प्रतिशत अंको के साथ पास होना चाहिए।
- बीएचएम एंड सीटी (टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट) के लिए
- छात्र 10+2 हरियाणा या किसी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास होना चाहिए।
- बी.एससी (ऑनर्स) के लिए
- छात्र 10+2 अंग्रेजी विषय के साथ 50 प्रतिशत अंको के साथ पास होना चाहिए।
- बी.पी.एड के लिए
- छात्र किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बी.ए / बी.एससी / बी.कॉम पास होना चाहिए।
पीजी कोर्सेस के लिए
- एम.ए (सभी कोर्स ) के लिए
- छात्र के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 45% मार्क्स के साथ बैचलर डिग्री होनी चाहिए। (एससी / एसटी वर्ग के लिए 42.75% मार्क्स )
- एम.एससी (जियोग्राफी 2 ईयर) / एम.ए ( जियोग्राफी 2 ईयर) के लिए
- छात्र एक जियोग्राफी विषय के साथ बी.ए / बी.एससी 45 प्रतिशत अंक के साथ पास होना चाहिए। (एससी / एसटी वर्ग के लिए 42.75% मार्क्स )
- एम.कॉम.(2 ईयर) के लिए
- छात्र बी.कॉम/ बी.बी.ए /बी.टी.एम 45 प्रतिशत अंको के साथ पास होना चाहिए। (एससी / एसटी वर्ग के लिए 42.75% मार्क्स )
- एल.एल.एम (2 ईयर) के लिए
- छात्र 50 प्रतिशत अंको के साथ एल.एल.बी पास होना चाहिए।
- एम.बी.ए के लिए
- छात्र 50 प्रतिशत अंको के साथ बैचलर डिग्री पास होना चाहिए। (एससी / एसटी वर्ग के लिए 42.75% मार्क्स )
- एम.पी.एड / एम.पी.ई.एस के लिए
- छात्र 50 प्रतिशत अंको के साथ बी.एससी (फिजिकल एजुकेशन, हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स) पास होना चाहिए।
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी एडमिशन फॉर्म 2022
कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से जारी कर दिए जायेंगे। छात्र कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भर सकेंगे, इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से भरे जा सकते हैं, ऑफलाइन आवेदन किसी भी छात्र के स्वीकार नहीं किये जाएंगे। जो भी छात्र Kurukshetra University Application Form 202२ भरेंगे वो एक बार अपनी योग्यता की जांच अवश्य कर लें। आवेदन पत्र निर्धारित की गई तिथियों के अनुसार ही भरे जाएंगे। निर्धारित की गई अंतिम तिथि के बाद किसी भी छात्र के आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे। आवेदन पत्र में भरी गई सारी जानकारी एकदम ठीक और सही होनी चाहिए। एक भी गलत जानकारी भरने से छात्र का आवेदन रद्द किया जा सकता है।
आवेदन शुल्क
जो भी छात्र आवेदन पत्र भरेंगे उन्हें आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। आवेदन शुल्क क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग द्वारा ऑनलाइन भरा जा सकता है। आवेदन शुल्क भरने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा माना जाएगा।
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी एडमिट कार्ड 2022
कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी एडमिट कार्ड 2022 ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने बाद जारी किये जायेंगे, छात्रों को बता दें कि एडमिट कार्ड केवल उन पाठ्यक्रमों के लिए जारी किये जायेंगे जिनके लिए परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। छात्र यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि प्रवेश परीक्षा के लिए सभी पात्र छात्रों का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। Kurukshetra University Admit Card 2022 केवल ऑनलाइन जारी किये जाएंगे। किसी भी छात्र के एडमिट कार्ड की कोई हार्ड कॉपी जारी नहीं की जाएगी। छात्रों को स्वंय अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। एडमिट कार्ड प्राप्त करने के बाद ही छात्र प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। एडमिट कार्ड पर परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दी होगी।
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी एडमिशन प्रोसेस 2022
- आवेदन पत्र
- एडमिट कार्ड
- प्रवेश परीक्षा
- रिजल्ट
- मेरिट लिस्ट
- काउंसलिंग
- एडमिशन
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी एग्जाम पैटर्न
- सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार से होंगे।
- परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी।
- कुल प्रश्नों की संख्या 100 होगी।
- कुल अंको की संख्या 100 होगी।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा।
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी एडमिशन रिजल्ट 2022
कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी रिजल्ट 2022 ऑनलाइन जारी किया जाएगा। छात्र कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि जो छात्र कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2022 में शामिल होंगे केवल उन्हीं छात्रों का रिजल्ट जारी किया जाएगा। Kurukshetra University Result 2022 केवल ऑनलाइन जारी किया जाएगा। किसी भी छात्र को व्यक्तिगत रूप से रिजल्ट की कोई जानकारी नहीं दी जाएगी। प्रवेश परीक्षा होने के कुछ समय बाद ही छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी एडमिशन काउंसलिंग 202२
परिणाम जारी होने के बाद यूनिवर्सिटी की तरफ से मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी। जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में आएगा उन छात्रों को काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। काउंसलिंग का आयोजन केवल चुने गए छात्रों के लिए ही किया जाएगा। काउंसलिंग का आयोजन यूनिवर्सिटी द्वारा ही किया जाता है। काउंसलिंग प्रक्रिया दो या तीन दौर में पूरी की जाएगी। छात्रों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना अनिवार्य है। बिना काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिये किसी भी छात्र को एडमिशन नहीं दिया जाएगा। काउंसलिंग के दौरान छात्रों को अपने साथ सभी जरूरी दस्तावेज लेकर आने होंगे। काउंसलिंग प्रक्रिया में केवल वही छात्र भाग ले सकते हैं जिनका नाम मेरिट लिस्ट में होगा। काउंसलिंग के दौरान ही छात्रों को एडमिशन दिया जाता है।
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी
कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, हरियाणा भारत के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में से एक है। 1956 में स्थापित, विश्वविद्यालय परिसर और इसके संबद्ध कॉलेजों में आधे से अधिक छात्रों को उच्च शिक्षा प्रदान कर रहा है। प्रसिद्ध ब्रह्म सरोवर के दक्षिणी तट पर स्थित, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का फैला हुआ परिसर 473 एकड़ में फैला है। उत्कृष्टता के लिए अपनी प्रतिबद्धता के आधार पर, विश्वविद्यालय को NAAC द्वारा ए + ग्रेड से सम्मानित किया गया है और मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) द्वारा श्रेणी -1 में देश के राज्य विश्वविद्यालयों में 8 वें स्थान पर रखा गया है।
आधिकारिक वेबसाइट :- www.kuk.ac.in
बी फार्मेसी का
एडमिशन चाहिए
Mi 9896319185
Sir agr ki student ke reapper ka exam raha gya hain to vo addmission ke liye apply nhi kr skta
Am right sir
But agr sir umid ho ki ab pas ho jainge to kya admission from apply nhi kr skte sir re hone pr
Aab ki baar marit list kitne pr lge gi
Sir mughe ba2nd years me admissions krva a h private se kya ho jayega ab