केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन फॉर्म 2021 जल्द ही जारी कर दिया जायेगा। प्रवेश के इच्छुक छात्र केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जा कर एडमिशन फॉर्म भर सकेंगे। ऑफिसियल वेबसाइट के अलावा आप हमारे इस पेज पर दी गयी लिंक से भी अपना एडमिशन फॉर्म भर सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि केंद्रीय विद्यालय शिक्षा का एक आम कार्यक्रम प्रदान करके रक्षा और अर्ध-सैन्य कर्मियों सहित हस्तांतरणीय केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों के बच्चों की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रवेश प्रदान करता है। बता दें कि केवी एडमिशन फॉर्म 2021 निर्धारित की गई तिथियों के अनुसार ही भरे जाएंगे। आवेदन पत्र ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो मोड में भरे जा सकेंगे। जो भी छात्र KV Application Form 2021 की पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं वो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते हैं।
केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन फॉर्म 2021 | KV Application Form 2021
आपको बता दें कि आवेदन पत्र भरने के लिए न्यूनतम योग्यता मापदंड रखा जाएगा। योग्यता मापदंडो को पूरा करने वाले छात्र ही केवल आवेदन करने के योग्य माने जाएंगे। आवेदन पत्र में भरी गई सारी जानकारी एकदम ठीक और सही होनी चाहिए। एक भी गलत जानकारी भरने से छात्र के आवेदन रद्द किये जा सकते हैं। उम्मीदवारों के पंजीकरण की सूची, योग्य उम्मीदवारों की सूची, चयनित उम्मीदवारों की सूची, प्रतीक्षा सूची और अन्य सभी सूची संबंधित केंद्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर या स्कूलों के नोटिस बोर्डों पर भी प्रकाशित की जाएगी। जो भी छात्र केवीएस आवेदन पत्र 2021 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं वो नीचे दी गई टेबल से कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथि |
नोटिफिकेशन जारी होने कि तिथि | घोषित की जाएगी |
कक्षा -1 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण | घोषित की जाएगी |
कक्षा 1 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि | घोषित की जाएगी |
अंतिम चयन सूची जारी करने और कक्षा -1 के लिए प्रवेश | घोषित की जाएगी |
तृतीय अंतिम चयन सूची केवल सीट खाली रहने पर | घोषित की जाएगी |
आरटीई प्रावधान, एसटी, एससी के लिए दूसरी अधिसूचना (यदि पर्याप्त संख्या में सीट पंजीकरण नहीं प्राप्त होता है) | घोषित की जाएगी |
कक्षा- II तथा अन्य कक्षा के लिए पंजीकरण (कक्षा- XI को छोड़कर) | घोषित की जाएगी |
पंजीकरण की अंतिम तिथि | घोषित की जाएगी |
कक्षा- II व आगे की कक्षा के लिए सूची का प्रदर्शन | घोषित की जाएगी |
कक्षा-दो व आगे की कक्षा में प्रवेश के बाद | घोषित की जाएगी |
प्रवेश की अंतिम तिथि (ग्यारहवीं को छोड़कर) | घोषित की जाएगी |
केवल KV छात्र के लिए: कक्षा- XI के लिए पंजीकरण | कक्षा 10 बोर्ड परिणाम घोषित होने के 1 सप्ताह बाद |
केवल KV छात्र के लिए: चयन सूची की घोषणा और कक्षा- XI के लिए प्रवेश | दसवीं कक्षा के बोर्ड परिणाम घोषित होने के 2 सप्ताह के भीतर |
गैर केवी छात्रों के लिए: पंजीकरण, कक्षा 11 में प्रवेश | केवल अगर कक्षा 11 में केवी के छात्रों के प्रवेश के बाद सीट खाली रहती है |
कक्षा- XI में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि | घोषित की जाएगी |
आवेदन पत्र- केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2021 आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जारी कर दिया जायेगा।
ऐसे करें केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2021 के लिए आवेदन
केन्द्रीय विद्यालय प्रवेश 2021 के लिए छात्रों को सबसे पहले आवेदन पत्र भरने होंगे। छात्र केन्द्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी आवेदन पत्र प्राप्त कर सकेंगे। हम यहां आवेदन पत्र प्राप्त करने के कुछ आसान से स्टेप्स बता रहे हैं। जिसकी मदद से छात्र आसानी से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकेंगे। केन्द्रीय विद्यालय आवेदन पत्र 2021 भरने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- आवेदन पत्र भरने के लिए आपको सबसे पहले केन्द्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज खुलने के बाद आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको New Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- अब आपको Instructions का ऑप्शन दिखेगा, उस ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- अब आप back to instructions page पर क्लिक करें ।
- स्क्रोल नीचे करने के बाद उम्मीदवारों को proceed के लिंक पर क्लिक करना होगा।

- अब आपको परिणाम पेज पर मांगी गई सारी जानकारी भरनी होगी।
- मांगी गई सारी जानकारी भरें और सफलता पूर्वक रजिस्ट्रेशन कर लें।
- अब आपको आवेदन पत्र में मांगी गई सारी जानकारी भरनी होगी।
- साथ ही मांगे गए दस्तावेजों को भी स्कैन करके अपलोड करना होगा।
- सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सबमिट का बटन क्लिक कर दें।
केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2021 चयन प्रक्रिया
केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2021 के लिए छात्रों को सबसे पहले आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन पत्र भरने के लिए न्यूनतम योग्यता मापदंड रखा जाएगा। योग्यता मापदंडो को पूरा करने वाले छात्र ही केवल आवेदन करने के योग्य माने जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरिट सूची जारी की जाएगी। उम्मीदवारों के पंजीकरण की सूची, योग्य उम्मीदवारों की सूची, चयनित उम्मीदवारों की सूची, प्रतीक्षा सूची और अन्य सभी सूची संबंधित केंद्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर या स्कूलों के नोटिस बोर्डों पर भी प्रकाशित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों का नाम सूची में जारी किया जाएगा। केवल उन्हीं उम्मीदवारों को एडमिशन दिया जाएगा।
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.
Discussion about this post