मौत की उम्र क्या है ? दो पल भी नहीं, ज़िन्दगी सिलसिला, आज कल की नहीं। मैं जी भर जिया, मैं मन से मरुँ, लौटकर आऊंगा, कूंच से क्यों डरूँ ? ये उन कविताओं के शब्द हैं जिससे अटल जी के शब्द उनके भाव उनकी सोच की खुशबू आती है। ये एक वो नाम है जिसने भारत देश में अपनी एक एलग ही जगह बनाई है। आज चाहे वो हमारे साथ नहीं है लेकिन वो अपनी छाप छोड़ गए हैं। चाहे आज का युवा हो या बडा़ बुजुर्ग या फिर स्कूल का बच्चा सब ये जानना चाहते हैं कि अटल जी कि अंतिम यात्रा कैसी होगी या अटल जी के जाने पर किस नेता ने क्या कहा किस के क्या शब्द रहे। आखिर भारत के इतने महान नेता को कैसे विदाई दी जा रही है। और ये सभी बाते आज के युवा के लिए जानना बहुत जरूरी है और खास कर उन छात्रों के लिए जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। क्योंकि उनसे भविष्य में इस बारे काफी कुछ पूछा जा सकता है। इसलिए हम आज का अपना ये आर्टिकल में अपको अटल जी के अंतिम समय में हुए हर एक खबर की जानकारी देंगे। बजे आपको ये भी बता दें कि 1 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा। अंतिम यात्रा से सारी जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे।
ये भी पढे़ं –
लाइव अपडेट के लिए लगातार रिफ्रेश करते रहें पेज।
Live Updates 
4:58 PM: बेटी नमिता ने दी अटल जी को मुखाग्नि। 21 तोपों की सलामी के साथ हुए पंचतत्त्व में लीन।
4:44 PM: अटल जी की अंतिम संस्कार प्रक्रिया शुरू।
4:39 PM: अंतिम सैय्या की ओर बढ़ चले अटल जी। अंतिम प्रक्रिया के लिए मंत्रोचारण हुआ शुरू।
4:33 PM: हिन्दू रीति रिवाज से किया जायेगा अंतिम संस्कार।
4:12 PM: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने दी अंतिम सलामी।
4:04 PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में भेंट किया पुष्प चक्र। भावुक हुए प्रधानमंत्री।
3:58 PM: पुष्प चक्र भेट करने की प्रक्रिया शुरू हुई।
3:55 PM: तीनो सेना सलामी देना शुरू किया।
3:54 PM: अटल जी को सलामी देने की तैयारी शुरू।
3:49 PM: अंत्येष्टि स्थल तक ले जाया जा रहा अटल जी का पार्थिव शरीर।
#WATCH live from Delhi: Last rites ceremony of former Prime Minister #AtalBihariVajpayee at Smriti Sthal https://t.co/HbeppXjsPz
— ANI (@ANI) August 17, 2018
3:43 PM: स्मृति स्थल पहुंचा अटल जी का काफिला।
3:38 PM: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी भी पहुंचे स्मृति स्थल।
3:30 PM: राहुल गांधी, नितीश कुमार पहुंचे स्मृति स्थल।
3:20 PM: निषादराज मार्ग से गुजर रही है अंतिम यात्रा।
3:04 PM: करीब 2.5 किलोमीटर रह गया है स्मृति स्थल।
3:02 PM: दरियागंज से गुजर रहा है पूर्व प्रधानमंत्री जी का अंतिम काफिला।
2:50 PM: बहादुर शाह जफ़र मार्ग पर पहुंचा अटल जी का काफिला।
2:40 PM: ITO पहुंची अटल जी की अंतिम यात्रा।
2:37 PM: दोबारा शुरू हुई यात्रा।
2:27 PM: भीड़ की वजह से रुकी यात्रा।
2:10 PM: पार्थिव शरीर के साथ पैदल चल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेता।
#WATCH live from Delhi: The mortal remains of former PM #AtalBihariVajpayee being taken to Smriti Sthal for funeral. https://t.co/tLUwYCYpOl
— ANI (@ANI) August 17, 2018
1:59 PM: कार्यालय से निकला पार्थिव शरीर। तीनों सेना के जवानों के साथ निकली यात्रा। बाहर खडी़ भीड़ को नहीं है खबर। दूसरे गेट से निकाली गई यात्रा।
1:50PM: मुलायम सिंह ने किए दर्शन।
Delhi: Mulayam Singh Yadav pays tribute to former PM #AtalBihariVajpayee at BJP HQs pic.twitter.com/QngJM6KvNO
— ANI (@ANI) 17 August 2018
1:43 PM: अंतिम यात्रा की तैयारी हुई शुरू। आधे घंटे से भी कम समय में शुरू होगी अंतिम यात्रा।
1:42 PM: भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक में दी अटल जी को अंतिम श्रद्धांजलि।
1:38 PM: स्मृति स्थल पर पहुंचे यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
1:22 PM: अटल जी के अंतिम दर्शन के लिए कार्यालय में प्रवेश हुए बंद।
12:50 PM: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप के सांसद संजय सिंह ने भाजपा मुख्यालय में पूर्व प्रधान मंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के किए अंतिम दर्शन।
#Delhi: Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal, Deputy CM Manish Sisodia and AAP MP Sanjay Singh pay last respects to former Prime Minister #AtalBihariVajpayee at BJP Headquarters. pic.twitter.com/6YWiFEUIMv
— ANI (@ANI) 17 August 2018
12:41 PM: बांग्लादेश विदेश मंत्री ने कहा – हम उन्हें बांग्लादेश लिबरेशन युद्ध में बांग्लादेश के लोगों के लिए मजबूत योगदान और बांग्लादेश के लोगों के लिए मजबूत समर्थन के लिए याद करते हैं। उन्हें बंगाली संगीत के लिए बहुत पसंद आया। मुझे विदेश मंत्री बनने पर दिल्ली में करियर राजनयिक के रूप में सेवा करने का विशेषाधिकार था।
We remember him for his contribution to Bangladesh Liberation War&strong support to people of Bangladesh.He had great liking for Bengali music.I had the privilege of serving in Delhi as career diplomat when he became Foreign Minister: Bangladesh Foreign Min on #AtalBihariVajpayee pic.twitter.com/wzCZgEB8kf
— ANI (@ANI) 17 August 2018
12:40 PM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा मुख्यालय में पूर्व प्रधान मंत्री अटलबिहारी वाजपेयी को अंतिम सम्मान देते हुए दिखे।
Delhi: Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan pays last respects to former Prime Minister #AtalBihariVajpayee at BJP Headquarters. pic.twitter.com/wO4p4OyjP7
— ANI (@ANI) 17 August 2018
12:20 PM: बांग्लादेश के विदेश मंत्री अबुल हसन महमूद अली दिल्ली आए, पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल।
Bangladesh Foreign Minister Abul Hassan Mahmood Ali arrives in Delhi, he will attend the funeral of former PM #AtalBihariVajpayee. pic.twitter.com/oRtSqslSVR
— ANI (@ANI) August 17, 2018
12:17 PM: नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली दिल्ली पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए।
Minister for Foreign Affairs of Nepal Pradeep Kumar Gyawali arrives in Delhi, he will attend the funeral of former PM #AtalBihariVajpayee. pic.twitter.com/pKK5f5Suok
— ANI (@ANI) August 17, 2018
12:09 PM: बीजेपी के सबसे अनुभवी नेता लालकृष्ण आडवाणी और उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी भाजपा मुख्यालय में पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम दर्शन और सम्मान को पहुंचे।
Delhi: Veteran BJP leader LK Advani and his daughter Pratibha Advani pay last respects to former Prime Minister #AtalBihariVajpayee at BJP Headquarters. pic.twitter.com/RoUMwlqyR8
— ANI (@ANI) August 17, 2018
12:02 PM: अटल जी के अंतिम दर्शन के लिए आम जनता के लिए खोला गया बीजेपी मुख्यालय का गेट।
11:48 AM: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह भाजपा मुख्यालय में पूर्व प्रधान मंत्री को दिया अंतिम सम्मान।
Delhi: Maharashtra CM Devendra Fadnavis and Chhattisgarh CM Raman Singh pay last respects to former Prime Minister #AtalBihariVajpayee at BJP Headquarters. pic.twitter.com/fTC8MDUvOH
— ANI (@ANI) August 17, 2018
11:40 AM: भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक बीजेपी मुख्यालय पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के किये अंतिम दर्शन। साथ ही अंतिम संस्कार में भी लेंगे भाग।
King of Bhutan Jigme Khesar Namgyel Wangchuk arrives in Delhi, he will attend the funeral of former PM #AtalBihariVajpayee. pic.twitter.com/cjQZZ5CjsY
— ANI (@ANI) August 17, 2018
11:30 AM: DMK नेता ए राजा, असम के मुख्यमंत्री सरबानंद सोनोवाल और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह भाजपा मुख्यालय में पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम सम्मान को पहुंचे।
Delhi: DMK leader A Raja, Assam CM Sarbananda Sonowal and Manipur CM N Biren Singh pay last respects to former Prime Minister #AtalBihariVajpayee at BJP Headquarters. pic.twitter.com/4KVGTxC55Q
— ANI (@ANI) August 17, 2018
11:20 AM: यूनियन मिनिस्टर सुरेश प्रभु और नेशनल जनरल सेक्रेटरी राम माधव ने दी अटल जी को अंतिम श्रद्धांजलि।
Delhi: Union Minister Suresh Prabhu and BJP National General Secretary Ram Madhav pay last respects to former Prime Minister #AtalBihariVajpayee at BJP Headquarters. pic.twitter.com/R80AKrsiOm
— ANI (@ANI) August 17, 2018
11:10 AM: बीजेपी मुख्यालय में अटल जी के पार्थिव शरीर को बीजेपी के वरिष्ट नेताओं ने श्रद्धांजलि देनी शुरू की। कुछ ही देर में आम जनता के लिए दर्शन शुरू होंगे।
#WATCH live from BJP Headquarters in Delhi: Party leaders pay last respects to former PM #AtalBihariVajpayee https://t.co/BRFiVgVquY
— ANI (@ANI) August 17, 2018
11:05 AM: पूरे 2 घंटे देरी से बीजेपी मुख्यालय पहुंचा पार्थिव शरीर। 9 बजे पार्टी मुख्यालय पहुँचना था काफिला। लेट हो सकती है अंतिम यात्रा।
10:59 AM: बीजेपी मुख्यालय पहुंचा पार्थिव शरीर। बीजेपी मुख्यालय में पीएम मोदी, अमित शाह के साथ अन्य कई वरिष्ठ नेता मौजूद।
10:44 AM: सिर्फ 1 किमी बचा बीजेपी मुख्यालय।
10:37 AM: इंडिया गेट तरफ पहुंचने वाली है यात्रा। तिलक मार्ग की तरफ कूच कर रहा है काफिला।
10:31 AM: अकबर रोड पहुंचा पार्थिव शरीर। आईटीओ होकर बीजेपी मुख्यालय पहुंचेगा पार्थिव शरीर।
9:58 AM – घर से अशोक रोड नई दिल्ली स्तिथ बीजेपी मुख्यालय के लिए निकली अंतिम यात्रा। बीजेपी मुख्यालय पर दर्शन के लिए रखा जाएगा पार्थिव शरीर। 1:30 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा।
9:56 AM – कृष्णा मेनन मार्ग पर स्तिथ घर से बाहर लाया गया पार्थिव शरीर।
09:22 AM: भूटान के राजा जिग्मे खेसर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने नई दिल्ली आएंगे।
09:01 AM: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि।
08:56 AM: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उनके घर।