एलएसएटी इंडिया 2021 आवेदन पत्र – लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट फॉर इंडिया 2021 के लिए आवेदन पत्र जारी कर दिए गए हैं। LSAT India 2021 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म डिस्कवर लॉ की आधिकारिक वेबसाइट पर 05 मार्च 2021 से उपलब्ध करा दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के अलावा हमारे इस पेज में दिए गए लिंक के माध्यम से भी आप आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया में भाग लेने से पहले उम्मीदवारों अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि 14 मार्च 2021 निर्धारित की गयी है। LSAT India 2021 Application Form भरते समय उम्मीदवारों को अपने कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करना आवश्यक है। एलएसएटी इंडिया आवेदन पत्र 2021 की अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को अंत तक पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट फॉर इंडिया 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 14 मार्च तक भर सकते हैं फॉर्म।
लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट फॉर इंडिया 2021 आवेदन पत्र | LSAT India 2021 Application Form
उम्मीदवारों को बता दें कि एलएसएटी इंडिया 2021 के लिए आवेदन पत्र भरने के साथ-साथ संस्थान की ओर से निर्धारित की गई आवेदन फीस अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। आवेदन फीस के बिना भरे गए आवेदन पत्र अधूरे माने जायेंगे और ऐसे आवेदन पत्र रद्द कर दिए जायेंगे। एलएसएटी 2021 आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | मार्च सेशन | जून सेशन |
रजिस्ट्रेशन शरू होने की तारीख | 10 नवंबर 2020 | 10 नवंबर 2020 |
ऑनलाइन अर्ली रजिस्ट्रेशन | 12 फरवरी 2021 | 12 फरवरी 2021 |
रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख | 14 मार्च 2021 | 04 जून 2021 |
आवेदन पत्र – लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट फॉर इंडिया 2021 के लिए यहां से करें रजिस्ट्रेशन।
लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट फॉर इंडिया 2021 आवेदन पत्र कैसे भरें
उम्मीदवार LSAT India 2021 ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैंः-
- आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इस पेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट का रजिस्ट्रेशन पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपना नाम, ई-मेल आईडी, पासवर्ड आदि जानकारी डालकर रजिस्टर्ड करना होगा।

- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपकी ई-मेल पर एक लिंक भेजा जाएगा।
- उस लिंक पर क्लिक करने के बाद नया विंडो पेज खुल जाएगा और अाप अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए आपको उसमें मांगी सभी डिटेल्स जैसे पर्सनल डिटेल्स, कम्यूनिकेशन डिटेल्स आदि भरनी होगी।
- सभी डिटेल्स पूरी होने के बाद आपको अपने कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे।
- आखिरी स्टेप में आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप अपने आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें।
लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट फॉर इंडिया 2021 आवेदन शुल्क
जो उम्मीदवार आवेदन करने उन्हें आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। आवेदन शुल्क की जानकारी नीचे से प्राप्त करेंः-
आवेदन शुल्क
- सभी उम्मीदवारों को 3800/- रु. आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
पैमेंट मोड
- डेबिट कार्ड
- इंटरनेट बैंकिंग
- वालेट/कैश कार्ड
लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट फॉर इंडिया 2021 आवेदन पत्र और जरूरी डॉक्यूमेंट्स
उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के साथ कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड करने होंगे जैसेः-
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- साइज (2 MB)
- फॉर्मेट (PDF/ PNG/ JPEG)
लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट फॉर इंडिया 2021 योग्यता मापदंड
एलएसएटी इंडिया 2021 आवेदन प्रक्रिया में भाग लेने से पहले उम्मीदवार नीचे दी गई एलएसएटी 2021 योग्यता मापदंड अवश्य जांच लेंः-
शैक्षिक योग्यता
- बी.ए. एलएलबी
- उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए।
- उम्मीदवारों को 45 अंक प्राप्त होने चाहिए।
- ओबीसी, एससी और एसटी केटेगरी के उम्मीदवारों को 42 अंक प्राप्त होने चाहिए।
- बीबीए एल.एल.बी
- उम्मीदवारों का न्यूनतम 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- कक्षा 12वीं में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
- एलएलएम
- उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बी.ए एलएलबी की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।
आयु सीमा
- एलएसएटी इंडिया 2021 के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट फॉर इंडिया 2021 एडमिट कार्ड
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। एलएसएटी इंडिया 2021 एडमिट कार्ड केवल उन उम्मीदवारों के जारी किए जाएंगे जिन्होंने अपना आवेदन अंतिम तारीख तक पूरा करके जमा कर दिया होगा। सभी उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड ऑनलाइऩ डाउनलोड करने होंगे। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा आप यहां दिए गए लिंक के माध्यम से भी आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालना होगा और एक आईडी प्रूफ के साथ एग्जाम के दिन एग्जाम सेंटर पर लेकर जाना होगा।
Discussion about this post