लखनऊ यूनिवर्सिटी ने यूजी पाठ्यक्रम, यूजी प्रोफेशनल कोर्स के लिए होने वाले एंट्रेंस एग्जाम २०२२ से कुछ दिन पूर्व छात्रों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए जायेंगे। प्रवेश परीक्षा के लिए लखनऊ यूनिवर्सिटी एडमिट कार्ड 2022 आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से जारी किये जायेंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in पर जाकर Lucknow University Admit Card 2022 डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा हमारे पेज पर दी गई लिंक से लखनऊ यूनिवर्सिटी हॉल टिकट 2022 प्राप्त कर सकेंगे। यूनिवर्सिटी की तरफ से किसी भी छात्र के एडमिट कार्ड की कोई हार्ड कॉपी नहीं भेजी जायेगी छात्रों को खुद ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। जो भी छात्र लखनऊ यूनिवर्सिटी एडमिट कार्ड 2022 से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं वह हमारे पेज पर दी गई जानकारी को पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : लखनऊ यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा 2022 से कुछ दिन पूर्व जारी होंगे एडमिट कार्ड।
लखनऊ यूनिवर्सिटी एडमिट कार्ड 2022 | Lucknow University Admit Card 2022
लखनऊ यूनिवर्सिटी की चयन प्रकिया प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगी। लखनऊ यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को सबसे पहले लखनऊ यूनिवर्सिटी आवेदन पत्र 2022 भरना होगा। जिन छात्रों के आवेदन पत्र स्वीकार किये जायेंगे केवल उन्हीं छात्रों को लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होंगे। प्रवेश परीक्षा के कुछ समय बाद ही यूनिवर्सिटी की ओर से लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट निकाली जायेगी। जिन छात्रों के नाम मेरिट लिस्ट में शामिल होंगे केवल उन्हीं छात्रों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जायेगा। काउंसलिंग प्रकिया के दौरान छात्रों को पसंद के कॉलेज में अपनी रैंक के हिसाब से एडमिशन दिया जायेगा। जो भी छात्र Lucknow University Admit Card 2022 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी नीचे दी गई टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
कोर्स का नाम | एडमिट कार्ड जारी होने तारीख | परीक्षा की तिथि |
बी.एल.एड | घोषित की जाएगी | घोषित की जाएगी |
अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम | घोषित की जाएगी | घोषित की जाएगी |
अंडर ग्रेजुएट मैनेजमेंट | घोषित की जाएगी | घोषित की जाएगी |
बी.पी.एड / एम.पी.एड | जारी की जायेगी | घोषित की जाएगी |
पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम | जारी की जायेगी | घोषित की जाएगी |
एम.एड | घोषित की जाएगी | घोषित की जाएगी |
पोस्ट ग्रेजुएट मैनेजमेंट | जारी की जायेगी | घोषित की जाएगी |
एडमिट कार्ड : लखनऊ यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा 2022 एडमिट कार्ड ऑफिसियल वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर होगा जारी।
ऐसे डाउनलोड करें लखनऊ यूनिवर्सिटी 2022 का एडमिट कार्ड
लखनऊ यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले सभी छात्रों के पास एडमिट कार्ड होना बेहद जरुरी है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्रों को कई बार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन अब उम्मीदवारों को हम कुछ सरल स्टेप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका पालन करने से छात्र आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। नीचे दिये गये सरल स्टेप्स को फॉलो करें-
- सबसे पहले छात्रों को लखनऊ विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट http://www.lkouniv.ac.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर छात्रों को Admission का ऑप्शन दिखेगा, उसे क्लिक कर दें।
- यहां छात्र को जिस कोर्सेस के लिए एडमिट कार्ड प्राप्त करना है उस ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- अब आपको Print Admit card का ऑप्शन दिखेगा, उसे क्लिक करें।
- लिंक ओपन होने के बाद मांगी गई जानकारी को भरें।
- यहां छात्रों को रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- मांगी गई जानकारी को भरने के बाद login करें।
- क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड प्राप्त होगा।
- अब छात्र अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल लें।
लखनऊ यूनिवर्सिटी के एडमिट कार्ड में दर्ज जानकारियां
छात्रों को एडमिट कार्ड प्राप्त होने के बाद प्रवेश परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी प्राप्त होगी। छात्र नीचे दिये गये विवरण को देख सकते हैं।
- उम्मीदवार का नाम
- जन्म तारीख
- पिता का नाम
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा की तारीख
- प्रतीक्षा का समय
- विषय का नाम
- विषय का कोड
लखनऊ यूनिवर्सिटी एडमिशन 2022 परीक्षा पैटर्न
- प्रकार- बहुविकल्पीय
- प्रश्नों की संख्या- 100
- अवधि- 90 मिनट
- मार्किंग स्कीम- प्रवेश परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए आपका 1 अंक काट लिया जाएगा।
लखनऊ यूनिवर्सिटी एडमिशन 2022 आंसर की
Lucknow University Admission Answer Key 2022 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जायेगी। जो छात्र लिखित परीक्षा में उपस्थित होंगे केवल वही छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लखनऊ विश्वविद्यालय आंसर की 2022 प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा हमारे पेज पर दी गई लिंक से एलयू आंसर की 2022 प्राप्त कर सकेंगे। LU Answer key 2022 प्रवेश परीक्षा के कुछ समय बाद ही जारी कर दी जायेगी जिससे छात्र अपने सही उत्तर का अंदाजा लगा सकते हैं इसके अलावा ऑब्जेक्शन भी कर सकते हैं। आंसर की जारी होने के बाद छात्र हमारे पेज पर दी गई लिंक से आंसर की पर ऑब्जेक्शन कर सकेंगे ऑब्जेक्शन करने के लिए छात्रों को शुल्क का भुगतान भी करना होगा।
लखनऊ यूनिवर्सिटी 2022 रिजल्ट
लखनऊ यूनिवर्सिटी रिजल्ट प्रवेश परीक्षा के कुछ समय बाद ही जारी कर दिया जायेगा। Lucknow University Result 2022 जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा हमारे पेज पर दी गई लिंक प्राप्त कर सकेंगे। लखनऊ यूनिवर्सिटी मेरिट लिस्ट 2022 प्राप्त करने के लिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन नंबर, डीओबी और नाम दर्ज करना होगा उसके बाद ही छात्र रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे। Lucknow University Merit list 2022 में जिन छात्रों का नाम शामिल होगा उन छात्रों को यूनिवर्सिटी की ओर से काउंसलिंग के लिए बुलाया जायेगा। काउंसलिंग प्रकिया के दौरान छात्रों को रैंक के हिसाब से एडमिशन दिया जायेगा।
आधिकारिक वेबसाइट- lkouniv.ac.in