मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन यानी कि MPBSE प्रतिवर्ष राज्य में बोर्ड परीक्षा का आयोजन करता है और साथ ही साथ बोर्ड परीक्षा का परिणाम भी घोषित करता है। एमपी बीएसई राज्य में होने वाली सभी प्रकार की स्कूली शिक्षा का कार्य कराती है। एमपी बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन के द्वारा जल्द ही इस सत्र 2020-21 के लिए होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए MP Board Time Table 2021 जारी कर दिया जायेगा। एमपी बोर्ड टाइम टेबल 2021, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी किया जायेगा। आप हमारे इस पेज के द्वारा भी अपना एमपी बोर्ड 10 वीं टाइम टेबल 2021 और एमपी बोर्ड 12 वीं टाइम टेबल 2021 अलग-अलग प्राप्त कर सकेंगे। पिछले सत्र 2019-20 की 10 वीं बोर्ड परीक्षा और 12 वीं बोर्ड परीक्षा के लिए टाइम टेबल 13 दिसंबर 2019 को जारी किया गया था। अगले सत्र की परीक्षा के लिए हम उम्मीद कर रहे हैं कि टाइम टेबल जल्द ही जारी कर दी जाएगी। MP Board Time Table 2021 के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप हमारा यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।
मध्य प्रदेश बोर्ड टाइम टेबल 2021 | MP Board Time Table 2021
मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2021 की 10वीं और 12वीं का टाइम टेबल जल्द ही जारी कर दिया जायेगा। छात्रों को बता दें कि पिछले सत्र 2019-20 की 10 वीं बोर्ड की परीक्षा 3 मार्च 2020 से शुरू हुई थी और 12 वीं की परीक्षा 2 मार्च 2020 से शुरू हुई थी। लेकिन अंत की कुछ परीक्षा कोरोना वायरस (COVID-19) के कारण स्थगित कर दी गयी थी। मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2020 10वीं और 12वीं टाइम टेबल से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नीचे दी हुई टेबल देखें।
महत्वपूर्ण तारीखें
10 वीं बोर्ड परीक्षा की तिथि | |
परीक्षा शुरू होने की तारीख | मार्च 2021 |
परीक्षा समाप्त होने की तारीख | मार्च 2021 |
12 वीं बोर्ड परीक्षा की तिथि | |
परीक्षा शुरू होने की तारीख | मार्च 2021 |
परीक्षा समाप्त होने की तारीख | मार्च 2021 |
महत्तवपूर्ण लिंक
सप्लीमेंट्री टाइम टेबल 2020
आधिकारिक वेबसाइट : mpbse.nic.in
एमपी बोर्ड परीक्षा 2021 जरुरी जानकारी
- सभी छात्रों को यह सूचित किया जाता हैं की अगर कोई भी पब्लिक छुट्टी घोषित होने के बाद भी परीक्षा किसी भी कारण से नहीं रुकेगी।
- प्रक्टीकल पेपर छुट्टी के दिन भी हो सकता हैं।
- सभी छात्रों को परीक्षा समय से आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
- प्रशन पत्र छात्रों को परीक्षा शुरु होने से 10 मिनट पहले दिया जाएगा। उस समय में छात्रों को प्रश्न पत्र को सिर्फ पढ़ना होगा।
- परीक्षा केंद्र में मौजूद अधिकारी की अनुमति के बाद ही छात्रों को आंसर शीट खोलनी होगी।
- छात्रों को दिए गए समय में ही परीक्षा को पूरा करना होगा। छात्रों को परीक्षा पूरी करने के लिए एक्स्ट्रा टाइम नहीं मिलेगा।
- छात्रों को परीक्षा केंद्र में अपने रोल नंबर के अनुसार बैठना होगा।
- परीक्षा की तारीख और समय में बदलाव कभी भी हो सकते हैं इसलिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें।
मध्य प्रदेश बोर्ड
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश यानि की एमपीबीएसई राज्य की माध्यमिक शिक्षा को सही ढ़ंग से चलाने का कार्य संभालती हैं। मध्य प्रदेश बोर्ड के पास राज्य की शिक्षा प्रणाली को देखने का उत्तरदायी भी है। एमपी बोर्ड परीक्षा कराने के साथ साथ बाकी गतिविधियों पर भी ध्यान रखती हैं जैसे की सिलेबस, शिक्षा प्रणाली को देखना। बोर्ड बाकी के संस्थानों को भी जरुरत पड़ने पर मदद देती हैं। एमपी बोर्ड के अंतर्गत तीन बोर्ड आते हैं जिसकी सारी परीक्षा करवाने की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश बोर्ड की ही होती हैं।
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.
Discussion about this post