मध्य प्रदेश राज्य में छात्र दो बोर्ड से परीक्षा दे सकते हैं। पहला मध्य प्रदेश बोर्ड और दूसरा मध्य प्रदेश ओपन बोर्ड। मध्य प्रदेश बोर्ड से छात्रों को रेगुलर स्कूल जाना होता है। वहीं मध्य प्रदेश ओपन बोर्ड से छात्रों को सिर्फ परीक्षा देने के लिए जाना होता है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश ओपन बोर्ड – रुक जाना नहीं की भी ओपन बोर्ड परीक्षा आयोजित करता है। मध्य प्रदेश राज्य के छात्र अपना पढ़ाई किसी भी बोर्ड के माध्यम से कर सकते हैं। इस आर्टिकल से छात्र मध्य प्रदेश बोर्ड टाइम टेबल, रिजल्ट और मध्य प्रदेश ओपन बोर्ड टाइम टेबल, एडमिट कार्ड, रिजल्ट की अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश बोर्ड
मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा में हर साल लाखों छात्र शामिल होते है। एमपी बोर्ड की परीक्षा फरवरी या मार्च महीने से शुरू हो जाती है। परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को एडमिट कार्ड जारी किये जाते हैं। एडमिट कार्ड से पहले ही टाइम टेबल भी जारी कर दिया जाता है। मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षा में दोनों बोर्ड से अधिक छात्र भाग लेते है। दसवीं और बारहवीं की परीक्षा आगे पीछे ही चालू होती है। दोनों की परीक्षा समाप्त होने के कुछ दिन बाद रिजल्ट भी घोषित कर दिए जाते हैं। रिजल्ट और टाइम टेबल की अधिक जानकारी नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश ओपन बोर्ड
मध्य प्रदेश राज्य में दो ओपन बोर्ड की परीक्षा होती है। पहला मध्य प्रदेश ओपन बोर्ड है वहीं दूसरा रुक जाना नहीं के नाम से जाना जाता है। दोनों ओपन बोर्ड की परीक्षा मध्य प्रदेश ओपन बोर्ड के द्वारा आयोजित की जाती है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश ओपन बोर्ड की परीक्षा जून में आयोजित की जाती है। इस पेज पर दिए गए लिंक से छात्र दोनों ओपन बोर्ड के टाइम टेबल, एडमिट कार्ड और रिजल्ट की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश ओपन बोर्ड
रुक जाना नहीं
आधिकारिक वेबसाइट
बोर्ड | आधिकारिक वेबसाइट |
मध्य प्रदेश बोर्ड | mpbse.nic.in |
मध्य प्रदेश ओपन बोर्ड | www.mpsos.nic.in |
स्कॉलरशिप
मध्य प्रदेश में छात्रों के लिए स्कॉलरशिप भी आयोजित की जाती हैं। यहां से छात्रहिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) और मध्य प्रदेश राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (एनटीएसई) की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.