भारत एक लोकतान्त्रिक देश है, यहाँ हर पांच साल में जनता के द्वारा चुने हुए सदस्यों (सांसदों) के द्वारा देश के प्रधानमंत्री को नियुक्त किया जाता है जिसके बाद प्रधानमंत्री को साथ में रखकर केंद्रीय मंत्रिमंडल का गठन किया जाता है। केंद्रीय मंत्रिमंडल के प्रमुख प्रधानमंत्री होता है जिसे अनुच्छेद 75 के अंतर्गत राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है। मंत्रिमंडल को प्रमुखतः तीन श्रेणिओं में बांटा गया है – 1, कैबिनेट मंत्री- जिनके पास देश के प्रमुख एवं अहम मंत्रालयों का जिम्मा होता है, 2. राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) – यह मंत्री स्वतंत्र रूप से अपने मंत्रालय का कार्य कर सकते हैं और इन्हें किसी भी कैबिनेट मंत्री को रिपोर्ट नहीं करना होता है। 3. राज्य मंत्री – यह कैबिनेट मंत्रियों के अंतर्गत कार्य करते हैं और कैबिनेट मंत्री के द्वारा दिए हुए विशेष कार्यों की रिपोर्ट कैबिनेट मंत्री को प्रदान करते हैं।
भारतीय मंत्रिमंडल : Ministers of India
१७वें लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर वर्तमान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरी बार एवं देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली जिसके बाद नए मंत्रिमंडल का गठन किया गया। आप इस पेज से वर्तमान के सभी कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं राज्य मंत्रियों की लिस्ट एवं उनको आवंटित मंत्रि पद की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
वर्तमान भारतीय केंद्रीय मंत्रिमंडल
मंत्री का नाम | मंत्री पद |
1. प्रधानमंत्री – श्री नरेंद्र मोदी | कार्मिक, जनशिकायत एवं पेंशन मंत्रालय परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, सभी प्रमुख नीतिगत मामले एवं वे सभी विभाग जो किसी अन्य मंत्री को आवंटित न किया गया हो |
2. श्री राजनाथ सिंह | रक्षा मंत्रालय |
3. श्री अमित शाह | गृह मंत्रालय एवं सहकारिता मंत्रालय |
4. श्री नितिन जयराम गडकरी | सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय |
5. श्रीमती निर्मला सीतारमण | वित्त मंत्रालय, कॉरपोरेट कार्य मंत्राल |
6. श्री नरेंद्र सिंह तोमर | कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय |
7. डॉ. एस. जयशंकर | विदेश मंत्रालय |
8. श्री अर्जुन मुंडा | जनजातीय कार्य मंत्रालय |
9. श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी | महिला एवं बाल विकास मंत्रालय |
10. श्री पीयूष गोयल | वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजानिक वितरण मंत्री, कपड़ा मंत्री |
11. श्री धर्मेंद्र प्रधान | शिक्षा मंत्रालय, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री |
12. श्री प्रल्हाद जोशी | संसदीय कार्य मंत्रालय, कोयला एवं खान मंत्रालय |
13. श्री नारायण तातू राणे | सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय |
14. श्री सर्बानंद सोनोवाल | बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री, आयुष मंत्रालय |
15. श्री मुख़्तार अब्बास नकवी | अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय |
16. श्री वीरेंद्र कुमार | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय |
17. श्री गिरिराज सिंह | ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्रालय |
18. श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया | नागरिक उड्डयन मंत्रालय |
19. श्री रामचंद्र प्रसाद सिंह | इस्पात मंत्रालय |
20. श्री अश्विनी वैष्णव | रेल मंत्रालय, संचार मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय |
21. श्री पशुपति कुमार पारस | खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग मंत्रालय |
22. श्री गजेंद्र सिंह शेखावत | जल शक्ति मंत्रालय |
23. श्री किरेन रिजिजू | कानून एवं न्याय मंत्रालय |
24. श्री राजकुमार सिंह | विद्युत एवं ऊर्जा मंत्रालय |
25. श्री हरदीप सिंह पुरी | पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, आवास एवं शहरी मामलों का मंत्रालय |
26. श्री मनसुख मंडाविया | स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय |
27. श्री भूपेंद्र यादव | पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय |
28. श्री महेंद्र नाथ पाण्डेय | भारी उद्योग मंत्रालय |
29. श्री पुरुषोत्तम रुपाला | मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय |
30. श्री जी. किशन रेड्डी | संस्कृति मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय, पूर्वोत्तर क्षेत्र का विकास मंत्रालय |
31. श्री अनुराग सिंह ठाकुर | युवा एवं खेल मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय |
वर्तमान भारतीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
मंत्री का नाम | मंत्री पद |
1. श्री राव इंद्रजीत सिंह | सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री |
2. डॉ. जितेंद्र सिंह | विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग एवं अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री |
वर्तमान भारतीय राज्य मंत्री
मंत्री का नाम | मंत्री पद |
1. श्री श्रीपद येस्सो नाइक | बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय |
2. डॉ. फग्गन सिंह कुलस्ते | इस्पात मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय |
3. श्री प्रहलाद सिंह पटेल | जल शक्ति मंत्रालय, खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग मंत्रालय |
4. श्री अश्विनी कुमार चौबे | उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजानिक वितरण मंत्रालय, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय |
5. श्री अर्जुन राम मेघवाल | संसदीय कार्य एवं संस्कृति मंतालय |
6. जनरल वी.के. सिंह (सेवानिवृत) | सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय |
7. श्री कृष्ण पाल | विद्युत एवं भारी उद्योग मंत्रालय |
8. श्री दानवे रावसाहेब दादाराव | रेल मंत्रालय, कोयला एवं खान मंत्रालय |
9. श्री रामदास अठावले | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय |
10. साध्वी निरंजन ज्योति | उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजानिक वितरण मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय |
11. डॉ. संजीव कुमार बाल्यान | मत्स्य पालन, पशु पालन एवं डेयरी मंत्रालय |
12. श्री नित्यानंद राय | गृह मंत्रालय |
13. श्री पंकज चौधरी | वित्त मंत्रालय |
14. श्री अनुप्रिया सिंह पटेल | वाणिज्य मंत्रालय |
15. श्री एस. पी. सिंह बघेल | कानून एवं न्याय मंत्रालय |
16. श्री राजीव चंद्रशेखर | कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय |
17. श्रीमती शोभा करंदलाजे | कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय |
18. श्री भानू प्रताप सिंह वर्मा | सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय |
19. श्री दर्शन विक्रम जरदोश | कपड़ा मंत्रालय, रेल मंत्रालय |
20. श्री वी. मुरलीधरन | विदेश मंत्रालय, संसदीय कार्य मंत्रालय |
21. श्रीमती मीनाक्षी लेखी | विदेश मंत्रालय एवं संस्कृति मंत्रालय |
22. श्री सोम प्रकाश | वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय |
23. रेणुका सिंह सरूता | जनजातीय मामलों के मंत्रालय |
24. श्री रामेश्वर तेली | पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय |
25. श्री कैलाश चौधरी | कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय |
26. श्रीमती अन्नपूर्णा देवी | शिक्षा मंत्रालय |
27. श्री ए. नारायणस्वामी | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय |
28. श्री कौशल किशोर | आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय |
29. श्री अजय भट्ट | रक्षा मंत्रालय एवं पर्यटन मंत्रालय |
30. श्री बी. एल. वर्मा | उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय, सहकारिता मंत्रालय |
31. श्री अजय कुमार | गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री |
32. श्री देवु सिंह चौहान | संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री |
33. श्री भगवंत खुबा | नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय |
34. श्री कपिल मोरेश्वर पाटिल | पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री |
35. श्रीमती प्रतिभा भौमिक | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय |
36. डॉ. सुभाष सरकार | शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री |
37. डॉ. भगवंत किशनराव कराड | वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री |
38. डॉ. राजकुमार रंजन सिंह | विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री, शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री |
39. डॉ. भारती प्रवीण पवार | स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय |
40. डॉ. बिश्वेश्वर टुडू | जनजातीय मामलों के मंत्रालय, जल शक्ति मंत्रालय |
41. श्री शांतनु ठाकुर | बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्रालय |
42. डॉ. मुंजापारा महेन्द्रभाई | महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, आयुष मंत्रालय |
43. जॉन बारला | अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय |
44. डॉ. एल. मुरुगन | मत्स्य पालन, पशुलपालन एवं डेयरी मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय |
45. श्री निसिथ प्रमाणिक | गृह मंत्रालय, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय |
नोट – आपको बता दें कि सभी कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं राज्य मंत्री वर्तमान स्थिति के अनुसार हैं, किसी भी प्रकार का परिवर्तन होने पर इस पेज को अपडेट कर दिया जायेगा।