जिन छात्रों नेएमएमएमयूटी 2022 एडमिशन प्रक्रिया में भाग लेकर तय तिथि में आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करेंगे उनके एडमिट कार्ड प्रवेश परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी कर दिए जायेंगे। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.mmmut.ac.in पर जारी किये जायेंगे जहां से आप लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। ऑफिसियल वेबसाइट के साथ-साथ छात्र हमारे पेज दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। MMMUT Admit Card Admit Card 2022 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को पूरा पढ़ सकते हैं।
एमएमएमयूटी एडमिट कार्ड 2022
एमएमयूटी एडमिट कार्ड 2022 जारी होने के बाद अब छात्रों की लिखित परीक्षा विभिन्न परीक्षा सेंटरों पर आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा संपन्न होने के बाद छात्रों के रिजल्ट जारी किये जाएंगे और सफल छात्रों को कॉउंसलिंग के लिए आमंत्रित किया जायेगा। कॉउंसलिंग के समय छात्रों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी किया जायेगा जिसमें सफल छात्रों को विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जायेगा। MMMUT Admit Card 2022 के लिए नीचे दी गई महत्वपूर्ण तिथियों का ध्यान से देख लें।
एडमिशन प्रक्रिया
कार्यक्रम | तिथियां |
बीटेक I – | जेईई मेन 2022 परीक्षा के अनुसार |
बीटेक II (लेट्रल एंट्री) | UPCET-2022 |
बीबीए | UPCET-2022 |
बीफार्म बीफार्म (लेट्रल एंट्री) |
UPCET-2022 |
एमबीए एमसीए एमटेक (Twelve Specialization) एमएससी |
UPCET-2022 |
M.Tech. Through GATE | GATE |
Ph.D | MET-2022 |
एडमिट कार्ड- एमएमएमयूटी प्रवेश परीक्षा 2022 का एडमिट कार्ड ऑफिसियल वेबसाइट www.mmmut.ac.in पर होंगे जारी।
एमएमएमयूटी एंट्रेंस एग्जाम 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के मुख्यबिंदु
- एमएमयूटी एंट्रेस एग्जाम 2022 एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://www.mmmut.ac.in पर जाना होगा जिससे वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जायेगा।
- होम पेज पर एडमिट कार्ड जारी होने पर उससे सम्बंधित लिंक एक्टिव हो जायेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने से एक नया पेज ओपन होगा जिस पर आपको रजिस्ट्रेशन नम्बर एवं पासवर्ड दर्ज करके सब्मिट करना होगा जिससे आपका एडमिट कार्ड एक नए पेज पर ओपन हो जायेगा।
- उस पेज से छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकते हैं।
एडमिट कार्ड में दर्ज महत्वपूर्ण जानकारी
एमएमयूटी 2022 एडमिट कार्ड में छात्र की पर्सनल डिटेल के अलावा रजिस्ट्रेशन नम्बर, रोल नम्बर, परीक्षा सेंटर, परीक्षा का समय एवं तिथि आदि की जानकरी दर्ज होगा जिसे उम्मीदवार चेक कर लें और अगर कोई जानकारी गलत दर्ज हो गई है तो सम्बंधित विभाग में संपर्क कर सकते हैं।
परीक्षा केंद्र
- लखनऊ
- प्रयागराज
- गाज़ियाबाद
- गोरखपुर
एमएमएमयूटी 2022 रिजल्ट
एमएमयूटी एंट्रेस टेस्ट 2022 संपन्न होने के बाद छात्रों के एमएमएमयूटी रिजल्ट 2022 जारी किये जायेंगे। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट http://www.mmmut.ac.in पर जारी किये जायेंगे जहां से आप रिजल्ट देख सकते हैं। जो छात्र एंट्रेंस टेस्ट में उत्तीर्ण होंगे उनको कॉउंसलिंग चरण के लिए आमंत्रित किया जायेगा। कॉउंसलिंग में छात्रों को तय समय एवं तिथि पर रिपोर्ट करना होगा, जो छात्र कॉउंसलिंग के लिए उपस्थित नहीं होंगे उनका प्रवेश रद्द किया जा सकता है।
मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी
मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद में स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1962 में हुई थी। 1 दिसंबर 2013 से पहले इसका नाम मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज था जो बदल कर मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर कर दिया गया। इसके वर्तमान कुलपति प्रोफ़ेसर श्रीनिवास सिंह हैं।