एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2022 : मध्य प्रदेश राज्य में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका और आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गयी। मध्य प्रदेश राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग नर्मदापुरम होशंगाबाद ने 107 रिक्तियों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये थे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट mpwcdmis.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते है। इसके अलावा उम्मीदवार हमारे इस पेज पर दिए गए लिंक के माध्यम से भी आवेदन पत्र भर सकता है। एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2022 आवेदन पत्र, चयन प्रक्रिया, मेरिट लिस्ट से सम्बंधित और अधिक जानकारी के लिए हमारे इस पेज को पूरा पढ़ सकते है।
नवीनतम : एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2022 के लिए 2100 पदों पर अधिसूचना जारी की जा सकती है।
एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2022 (MP Anganwadi Recruitment 2022)
उम्मीदवारों के लिए एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2022 की आवेदन प्रक्रिया ५ जनवरी 2022 से शुरू कर दी गयी थी। योग्य उम्मीदवारों ने अपनी आवेदन प्रक्रिया 25 जनवरी 2022 तक सफलतापूर्वक संपन्न कर ली होगी। एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2022 से सम्बंधित तिथियां नीचे दी गयी टेबल से देखे सकते है।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथि |
अधिसूचना जारी होने की तिथि | 05 जनवरी 2022 |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 05 जनवरी 2022 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 25 जनवरी 2022 |
मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2022 रिक्तिया
मध्य प्रदेश राज्य ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के 107 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। सूत्रों के अनुसार 2100 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। जिसमें 800 पद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए, 930 पद आंगनवाड़ी सहायिका के लिए, 270 पद मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए और 100 पद आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक के लिए हो सकते है। MP Anganwadi Vacancy 2022 के रिक्ति विवरण के लिए नीचे दी गयी टेबल देख सकते है।
पद का नाम | रिक्तिया |
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता | 40 |
मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता | 02 |
आंगनवाड़ी सहायिका | 65 |
कुल | 107 |
एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2022 पात्रता योग्यता
नागरिकता
- उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- उम्मीदवार मध्य प्रदेश राज्य का निवासी होना चाहिए।
आयुसीमा
- न्यूनतम आयु- 18 वर्ष
- अधिकतम आयु- 45 वर्ष
शैक्षिक योग्यता
- उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता मानदंडों के अनुसार एमपी आंगनवाड़ी वेकन्सी 2022 के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 8 वीं/ 10 वीं/ 12 वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2022 आवेदन पत्र
उम्मीदवार जो एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करना चाहते है उनके लिए आवेदन प्रक्रिया 5 जनवरी 2022 से शुरू कर दी गयी थी। उम्मीदवारों के आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2022 निर्धारित की गयी थी। सभी उम्मीदवारों के अपनी योग्यता की जांच करके अपनी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर ली होगी। आपको बता दें कि एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2022 के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से जारी किये गए थे जिसे डाउनलोड करके आपको ऑफलाइन माध्यम से भरना था। इसके आलावा आप हमारे इस पेज पर दिए गए लिंक के माध्यम से भी आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते थे।
आवेदन शुल्क
- उम्मीदवार को कोई आवेदन शुल्क देय नहीं करना होगा।
आवेदन पत्र : एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2022 आवेदन पत्र के लिए यहाँ पर क्लिक करें।
एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?
जो भी उम्मीदवार आंगनवाड़ी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करना चाहता है। उनके लिए हम आपको कुछ आसान से स्टेप्स बताने जा रहे है जिसे अपनाकर आप अपना एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2022 आवेदन पत्र भर सकते है।
- सबसे पहले उम्मीदवार को महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट mpwcdmis.gov.in पर जाना होगा या फिर हमारे इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
- होम पेज पर आपको आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/ सहायिका भर्ती विज्ञापन के नीचे ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करना होगा।
- आवेदन पत्र ओपन होने पर आपको समस्त जानकारी भरनी होगी।
- सीओपीडी लॉगिन करके आप आवेदन की स्तिथि भी जान सकते है।
- अब आप आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्छित रख ले।
आवश्यक दस्तावेज
- 8 वीं/ 10 वीं/ १२वीं प्रमाणपत्र
- पहचान पत्र
- आय/ जाति/ निवास प्रमाणपत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- रोज़गार पंजीयन प्रमाणपत्र
- विकलांग/ विधवा प्रमाणपत्र
एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2022 चयन प्रक्रिया
जिन भी उम्मीदवारों ने एमपी आंगनवाड़ी वेकन्सी 2022 के लिए आवेदन किया है बोर्ड उनके लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन करेगी। चयन प्रक्रिया का आयोजन आपकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जायेगा। चयन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद चयनित उम्मीदवारों के लिए मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
एमपी आंगनवाड़ी भर्ती २022 मेरिट लिस्ट
एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2022 मेरिट लिस्ट केवल उन्ही उम्मीदवारों की जारी की जाएगी जो चयन प्रक्रिया में शामिल हुआ और चयन के सभी मानदंडों को पूरा किया है। उम्मीदवारों के लिए MP Anganwadi Recruitment 2022 के लिए मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। जिसे आप आधिकारिक वेबसाइट के अलावा हमारे इस पेज पर दिए गए लिंक के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते है।
आधिकारिक वेबसाइट : mpwcdmis.gov.in