मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ़ सेकेंड्री एजुकेशन (MPBSE) ने एमपी बोर्ड 10वीं कक्षा की सप्लिमेंट्री परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जल्द जारी करने वाला है। सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन जुलाई के महीने में किया जाता है। परीक्षा से कुछ दिन पहले एमपी बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री टाइम टेबल 2020 जारी कर दिया जाता है। छात्र एमपी बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री टाइम टेबल 2020 एमपी बोर्ड mpbse.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि एडमिट कार्ड केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जायेगा। आज हम छात्रों को इस आर्टिकल के माध्यम से एमपी बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री टाइम टेबल 2020 की पूरी जानकारी देने वाले हैं।
एमपी बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री टाइम टेबल 2020
उम्मीदवारों को जानकारी दे दें कि सप्लीमेंट्री की परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है जो बोर्ड के मेन परीक्षा में असफल हो जाते हैं। इस परीक्षा वही उम्मीदवार भाग ले सकते हैं जो 2 विषयों से अधिक में फेल न हुआ हो। एमपी बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा की सभी विषयों की तिथियों की जानकारी उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
महत्वपूर्ण तिथियां | परीक्षा विषय |
जुलाई 2020 | गणित |
जुलाई 2020 | सामान्य हिंदी |
जुलाई 2020 | विज्ञान |
जुलाई 2020 | तृतीय भाषा (सामान्य) – संस्कृत, उर्दू, मराठी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, पंजाबी, सिंधी, मलयालम, पर्शियन, अरेबिक, फ्रेंच, रशियन, कन्नड़ एवं उड़िया |
जुलाई 2020 | सामाजिक विज्ञान |
जुलाई 2020 | विशिष्ट भाषा : हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू एवं संस्कृत – केवल मूक एवं बधिर छात्रों के लिए : ड्राइंग एंड पेंटिंग – केवल दृष्टिहीन छात्रों के लिए : संगीत |
जुलाई 2020 | सामान्य अंग्रेजी |
जुलाई 2020 | NSQF (IT/ITES, security) VOC |
आधिकारिक वेबसाइट : mpbse.nic.in
एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री टाइम टेबल 2020 डाउनलोड करने के मुख्य बिंदु
- एमपी बोर्ड 10 वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा टाइम टेबल 2020 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को सबसे पहले एमपीबीएसई की ऑफिसियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर ऊपर की तरफ दिए ‘Time table’ के लिंक पर क्लिक करें।
- टाइम टेबल के लिंक पर क्लिक करने पर एक नई विंडो ओपन होगी, वहां पर “हाई स्कूल/हायर सेकेंडरी/हायर सेकेंडरी (वोकेशनल)” की लिंक दी होगी। इस लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मध्य प्रदेश 10 वीं बोर्ड परीक्षा 2020 की डेट शीट आपके सामने होगी।
सप्लीमेंट्री परीक्षा की तैयारी के टिप्स
जो उम्मीदवार सप्लीमेंट्री परीक्षा देने जा रहे हैं वे उनको निम्न प्रकार से परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं-
- सबसे पहले उम्मीदवार जो परीक्षा उन्होंने मार्च/ अप्रैल में दी थी उसके प्रश्न पत्र हल करें और देखें कि उन्होंने पिछली परीक्षा में कहाँ-कहाँ गलतियां की थीं।
- जो गलतियां उन्होंने पिछली परीक्षा में की उन्हें उनमें वे सुधार करें और उन्हें दोहराने से बचें।
- छात्रों को परीक्षा के लिए नए तरीके से रणनीति बनाकर तैयारी करना चाहिए।
- खुद को तनाव से दूर रखना चाहिए।
- जिस विषय के लिए परीक्षा देने जा रहे हैं उसकी मजबूती से तैयारी करें।
मध्य प्रदेश बोर्ड
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश यानि की एमपीबीएसई राज्य की माध्यमिक शिक्षा को सही ढ़ंग से चलाने का कार्य संभालती हैं। मध्य प्रदेश बोर्ड के पास राज्य की शिक्षा प्रणाली को देखने का उत्तरदायी भी है। एमपी बोर्ड परीक्षा कराने के साथ साथ बाकी गतिविधियों पर भी ध्यान रखती हैं जैसे की सिलेबस, शिक्षा प्रणाली को देखना। बोर्ड बाकी के संस्थानों को भी जरुरत पड़ने पर मदद देती हैं। एमपी बोर्ड के अंतर्गत तीन बोर्ड आते हैं जिसकी सारी परीक्षा करवाने की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश बोर्ड की ही होती हैं।
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.
Discussion about this post